img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

बेसन से बनाएं 5 तरह की यूनिक रेसिपी, स्वाद लाजवाब

टीम Her Circle |  June 03, 2026

आप बेसन के साथ एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें एक साथ बना सकती हैं, जो कि आपको स्वाद के साथ सेहत भी देता है। बेसन का फायदा यह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए यह प्रोटीन युक्त होता है और नाश्ता से लेकर दोपहर और रात के खाने में भी आप बेसन से एक नहीं बल्कि कई सारी यूनिक डिश बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

बेसन चीला पिज्जा बनाने की रेसिपी

बेसन चीला पिज्जा आप बच्चों के लिए खासतौर पर घर पर बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। सबसे पहले चीला बैटर तैयार करना है। एक बाउल में बेसन, नमक,हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन को एक साथ मिलाएं। इसके बाद पानी डालकर एक स्मूद बैटर बनाएं। ध्यान दें कि बैटर गाढ़ा ज्यादा और पतला कम नहीं होना चाहिए। इसे फिर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। चीला बनाने के लिए नॅान-स्टिक तवा गर्म करें। चीला को फैलाएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकाएं। टॅापिग लगाने के लिए चीला को पलट दें और गैस स्लो कर लें। पकी हुई तरफ पिज्जा सॅास फैलाएं। ऊपर से शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और कॅार्न डालें। चीज को अच्छी तरह से फैलाएं और ऊपर से चीली फ्लेक्स छिड़कें। इसके बाद तवे को को ढक्कन से ढक दें। चीज पूरी तरह पिघल जाए और नीचे का बेस क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप हरी चटनी या फिर अपने पसंद के सर्विंग टिप के साथ इसका सेवन कर सकती हैं।

बेसन चीज बाइट्स बनाने की रेपिसी

बेसन और चीज  को मिलाकर भी आप एक खास तरह की रेसिपी बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन,नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन और चाट मसाला मिलाएं। बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए कि चीज क्यूब्स अच्छी तरह से चिपक जाए। चीज को तैयार करने के लिए चीज को छोटा कट कर लें। हर चीज क्यूब को बेसन बैटर में अच्छी तरह से डूबा लें। एक पैन में तेल गर्म करें और कोट किए हुए चीज को तल सकती हैं। आप इसका सेवन अपने पसंद की किसी भी चटनी के साथ सेवन कर सकती हैं।

मिस्सी रोटी बनाने की विधि विस्तार से

यह एक तरह की पंजाबी रोटी है, जो कि गेहूं के आटे और बेसन को मिलाकर बनाई जाती है। मिस्सी रोटी बनाने के लिए एक कप बेसन, एक कप गेहूं का आटा लें और इसमें बारीक प्याज, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरा धनिया बारीक कटी हुई, अजवाइन के साथ सभी बेसिक मसाले मिला लें। इस आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें और फिर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें और फिर इसकी रोटी बना लें और घी लगाकर दोनों तरफ अच्छी तरह से सेंक लें। आप इसे सरसों के साग, दाल, पंजाबी छोले, दही, अचार और प्याज के साथ सेवन कर सकती हैं। 

बेसन सुशी रोल बनाने की विधि विस्तार से

इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन, नमक,हल्दी और अजवाइन मिलाएं। दही डालें और पानी मिलाकर पतला स्मूद बैटर तैयार करें और 15 मिनट ढककर रख दें। एक तवा गर्म करें और चीला की तरह बनाकर दोनों तरफ सेंक लें। स्टफिंग तैयार करने के लिए गाजर, खीरा और शिमला मिर्च को पतला काटें, पनीर स्टिक्स पर चाट मसाला छिड़कें। एक चीला प्लेट पर रखें। उस पर पतली परत में हरी चटनी लगाएं। बीच में गाजर,खीरा, शिमला मिर्च और पनीर रखें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें। चीला को कसकर रोल करें और इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और इसके बाद सुशी रोल की तरह इसे काट लें और अपने पसंद की चटनी के साथ इसका सेवन करें। 

बेसन नूडल्स बनाने की विधि विस्तार से

एक बाउल में बेसन, छाछ, हल्दी और नमक डालें और धीरे-धीरे पानी मिलाकर बिना गांठ का पतला घोल बनाएं। घोल को छलनी से छान लें और स्मूथ हो जाए। बेसन शीट बनाने के लिए एक मोटे तले के पैन में घोल डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। एक थाली पर हल्का तेल लगाएं। गर्म मिश्रण को पतली परत में फैलाएं। सेट होने पर पतली लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। एक पैन में अपने पसंद की सब्जी मिलाएं और पकाएं। सोया सॉस, टोमेटो सॉस और चिली सॉस मिलाएं और सब्जी को पकाएं। इसके बाद तैयार किए गए नूडल्स को इसमें मिलाएं। इस तरह से आप अपने लिए नूडल्स तैयार कर लेंगे।

बेसन मिल्क केक बनाने की रेसिपी 



एक भारी तले की कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें।  बेसन डालकर धीमी आंच पर 8–10 मिनट तक भूनें। जब बेसन सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तब गैस धीमी कर दें। दूसरी कड़ाही में दूध उबालें। उबाल आने के बाद मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए दूध को लगभग आधा होने तक पकाएं। इससे मिठाई का स्वाद और बनावट बेहतर होगी। मिश्रण को तैयार करने के लिए गाढ़े दूध को भुने हुए बेसन में धीरे-धीरे मिलाएं। लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। चीनी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे तो बचा हुआ घी डालें। इलायची पाउडर और केसर मिलाएं। 5–7 मिनट और पकाएं, जब तक मिश्रण फज जैसी कंसिस्टेंसी का न हो जाए। एक ट्रे या थाली को घी से ग्रीस करें। आप इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। आप इसमें खोया भी मिला सकती हैं। पूरी तरह सेट होने पर चौकोर या डायमंड आकार में काट लें।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle