img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

बिना गैस के घर पर बनाएं 5 सेहतमंद नाश्ता, जानें आसान रेसिपी

टीम Her Circle |  July 22, 2026

नाश्ता बनाने की जब भी बारी आती है, तो हमारे पास कई सारे ऐसे पर्याय होते हैं, जिससे नाश्ता बनाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जब बिना तेल के खाना बनाना होता है, तो आखिरकार क्या बनाना चाहिए। जी हां, कई बार हमारा मन करता है कि बिना गैस जलाए कुछ अच्छा नाश्ता बनाया जाए और इसी से जुड़ा हुआ टिप्स हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

दही फ्रूट

दही और फलों को एक साथ मिलाकर आप अपने लिए एक स्वाद से भरा हुआ आसान सेहतमंद नाश्ता तैयार कर सकती हैं। इसे तैयार करना बेहद आसान है। इसके लिए दही में अपने पसंद के फल या फिर केला, सेब, अनार, अंगूर और शहद मिलाकर एक घोल तैयार करें। आप ऊपर से काला नमक और जीरा पाउडर भी मिला सकती हैं। यह आपके लिए एक बेहतरीन नाश्ता बन सकती हैं। यह प्रोटीन से युक्त नाश्ता है। दही और फलों से आपको कई तरह का प्रोटीन मिलता है।

स्प्राउट्स सलाद

इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग या फिर चने का इस्तेमाल करें। आप रात को मूंग को भिगो कर रख सकती हैं और सुबह आप इसका इस्तेमाल करें या फिर आप मूंग को हल्का-सा नमक डालकर उबाल लें और फिर उसमें जीरा पाउडर के साथ गाजर और बीट घिस लें और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।

कैला सैंडविच

कैला सैंडविच बनाने के लिए आपको कई सारे सामान को तैयार करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको ब्रेड पर पीनट बटर लगाना है और फिर आप केले के स्लाइस काटते हुए दूसरी ब्रेड से इसे ढक कर रख दें। आप केले के स्लाइस पर दालचीनी पाउडर भी डाल सकती है। यह आपको काफी स्वादिष्ट लग सकता है।

चना चाट

चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले भुनी मूंगफली, भुना चना, खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू और चाट मसाला को एक साथ मिलाएं। आप इसका सेवन दही के साथ भी कर सकती हैं। यह पूरी तरह से प्रोटीन से युक्त होता है और खाने में स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। आप बच्चों के टिफिन में भी यह डिश बनाकर दे सकती हैं।

दही पोहा



दही और पोहा बनाना सबसे आसान है। इसके लिए आपको पोहा को अच्छी तरह से दो से तीन पानी बार धोकर अच्छे से पानी छान कर एक छलनी वाले बर्तन में पोहा को रख दें। इसके बाद दही को अच्छी तरह से फेंट लें और इसके बाद दही को पोहा में मिलाकर आप अपनी पसंद के हिसाह से शक्कर, शहद या फिर अगर आपको मीठा नहीं खाना है, तो आप नमक और जीरा पाउडर मिला लें। इस तरह से आप दही और पोहा बना सकती हैं।



 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle