img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

होली पर बनाएं कम तेल वाली 5 तरह की लाजवाब रेसिपी

टीम Her Circle |  February 27, 2026

होली के त्योहार के साथ खाने के थाली में पकवान की कतार भी लंबी होती है। मीठा, तीखा और स्वाद से भरपूर कई सारी डिश होली के मेन्यू में तैयार रहती हैं। इस बार की होली में अगर आप सेहत और स्वाद को एक साथ जोड़ना चाहती हैं, तो हमारी बताई हुई इन रेसिपी को अपने होली की खुशियों का हिस्सा बनाएं। आइए जानते हैं विस्तार से।

बेक्ड गुजिया बनाने की रेसिपी विस्तार से

एक बड़े बर्तन में मैदा और नमक मिलाएं। इसमें घी डालकर अच्छे से मिलाएं जब तक मिश्रण ब्रेड क्रम्ब जैसा न हो जाए। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें। आटे को ढककर 20–25 मिनट के लिए रख दें। एक पैन में मावा हल्का गुलाबी होने तक भून लें। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। इसमें सूजी, मेवे, नारियल, किशमिश और इलायची पाउडर मिलाएं। अंत में पिसी चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर लोई को पूड़ी की तरह बेल लें। बीच में 1–2 चम्मच भरावन रखें। किनारों पर हल्का पानी लगाकर आधा मोड़ें और अच्छी तरह दबाएं। चाहें तो कांटे (fork) से किनारे डिजाइन कर लें या गुजिया मोल्ड का इस्तेमाल करें। ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं और गुजिया रखें। ऊपर से हल्का घी या दूध ब्रश करें ताकि रंग अच्छा आए। 18–25 मिनट तक या सुनहरा होने तक बेक करें। बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ से समान रंग आए। ज्यादा कुरकुरे पन के लिए 1–2 चम्मच सूजी आटे में भी मिला सकते हैं।

हेल्दी दही भल्ला बनाने की रेसिपी 

भीगी हुई उड़द दाल का पानी निकाल लें। मिक्सर में कम पानी डालकर हल्का और फूला हुआ पेस्ट पीस लें। इसमें नमक, अदरक, मिर्च और हींग मिलाएं। 4–5 मिनट तक मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें ताकि यह हल्का हो जाए। अंत में ईनो या सोडा डालकर हल्का सा मिलाएं। इसके बाद आपको अप्पे पैन को हल्का सा ग्रीस करें। हर खांचे में दाल का मिश्रण डालें। इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं। पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं। एयर फ्रायर पर 180 डिग्री पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार पलट दें। ध्यान दें कि तैयार भल्लों को गुनगुने नमक वाले पानी में 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। आपको दही से अच्छे से फेंट लें। इसमें नमक, काला नमक और थोड़ा सा चीनी मिला सकती हैं। आप प्लेट में भल्ले निकालकर अपनी पसंद की चटनी के साथ इसे परोस सकती हैं। आप इमली की या फिर धनिया की चटनी के साथ इसे परोस सकती हैं।

एयर फ्राइड मठरी बनाने की रेसिपी विस्तार से

मठरी होली के स्वाद को चार गुना बढ़ा देती है। आप इसका सेवन चाय टाइम पर अच्छी तरह से कर सकती हैं। मठरी का आटा तैयार करने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और काली मिर्च को एक साथ मिलाएं। अब इसमें घी डालकर हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं। आपको इस मिश्रण को मुट्ठी में दबाने पर बंधना चाहिए। आपको थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद आपको आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लेना है। हर लोई को हल्का मोटा बेल लें। ध्यान दें कि आपको बहुत पतला नहीं बेलना है। कांटे से 4 से 5 जगह छेद करना है, ताकि मठरी फूलें नहीं। आपको इसे एयर फ्राई में फ्राई करना है। एयर फ्रायर को 180 डिग्री पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट करना है। मठरी को एक लेयर में रखें (ओवरलैप न करें)। 160–170°C पर 12–15 मिनट एयर फ्राई करें। आपको बीच में इसे एक बार पलट देना है। सुनहरा होने पर निकाल लें।

ओट्स और सूखे मेवे के लड्डू बनाने की विधि विस्तार से

इस सेहतमंद लड्डू को बनाने के लिए एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करना है और फिर सूखे ओट्स डालकर उसे 3 से 4 मिनट के लिए हल्का सुनहरा और खुशबू आने तक भून लेना है। ठंडा होने पर मिक्सर में इसे दरदरा पीस लेना है। उसी पैन में एक चम्मच घी डालें और फिर बादाम, काजू, अखरोट हल्का सुनहरा होने तक भून लेना है। अब पैन में बचे घी में कटे हुए खजूर डालकर एक से दो मिनट नरम होने तक पकाएं। इसमें भुने हुए बादाम और काजू के साथ पिसे हुए ओट्स डालें। इसके बाद इलायची पाउडर और नारियल मिलाएं। अंत में शहद या गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद आपको गैस बंद कर देना है। मिश्रण के हल्का गर्म होने पर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। मिश्रण के सूखा लगने पर आप हल्का गर्म दूध या घी भी मिला सकती हैं। पूरी तरह ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में रखें। बिना शक्कर के लिए सिर्फ खजूर का इस्तेमाल करें। वेगन वर्जन के लिए घी की जगह नारियल तेल लें। ज्यादा प्रोटीन के लिए 1–2 चम्मच चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड पाउडर मिलाएं। वर्कआउट स्नैक के लिए 1 स्कूप बिना फ्लेवर वाला प्रोटीन पाउडर भी मिला सकते हैं।

बेक्ड कचौड़ी की रेसिपी बनाने की विधि विस्तार से

बेक्ड कचौड़ी बनाने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा, नमक और अजवाइन मिलाएं। इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक मिश्रण हाथ में दबाने पर बंधने लगे। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। ढककर 20–25 मिनट के लिए रख दें। भरावन तैयार करने के लिए पैन में तेल गर्म करें। जीरा, सौंफ और हींग डालें। दरदरी पिसी मूंग दाल डालकर मध्यम आंच पर 6–8 मिनट भूनें। मसाले और नमक डालें। तब तक भूनें जब तक मिश्रण सूखा और खुशबूदार न हो जाए। कचौड़ी बनाने के लिए आटे की मध्यम आकार की लोइयां बनाएं। एक लोई को हल्का बेलें। बीच में एक से दो चम्मच भरावन रखें। किनारों को ऊपर जाकर अच्छी तरह बंद करें। हल्के हाथ से दबाकर थोड़ा चपटा करें। ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं। कचौड़ी को ट्रे में रखें और ऊपर से हल्का घी या दूध ब्रश करें। 20–25 मिनट तक या सुनहरा होने तक बेक करें। बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ समान रंग आए। आपको ध्यान रखना है कि आटा हमेशा सख्त रखें। कम तापमान पर धीरे-धीरे बेक करें। बेकिंग के बाद 5–10 मिनट ठंडा होने दें, इससे और कुरकुरी बनेगी। एयर फ्रायर में 170°C पर 12–15 मिनट में भी बना सकते हैं।




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle