img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

मिलेट्स के साथ बनाएं 5 तरह का स्वादिष्ट डोसा, जानें रेसिपी

टीम Her Circle |  अक्टूबर 01, 2025

मिलेट्स इन दिनों खाने में सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि मिलेट्स सेहतमंद होने के साथ आप इससे कई तरह की डिश भी आसानी से बना सकती हैं। सबसे दिलचस्प यह है कि मिलेट्स से आप एक नहीं बल्कि कई तरह का डोसा बना सकती हैं, जो कि आसानी से और झटपट तैयार हो जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे मिलेट्स से कई तरह का डोसा बना सकती हैं। 

बाजरा डोसा बनाने की रेसिपी विस्तार से

बाजरा डोसा एक स्वादिष्ट, हेल्दी और ग्लूटेन फ्री विकल्प है, जिसे आप अपने खाने की थाली में शामिल कर सकती हैं। इसमें खासतौर पर उड़द दाल और बाजरा का उपयोग होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बाजरा और एक चौथाई कप उड़द दाल और एक चम्मच मेथी दाना को 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। इन सभी को एक साथ बड़े बर्तन में डालें और आप इसे रात भर भी भिगो कर रख सकती हैं। इसके बाद भीगी हुई सारी सामग्री को छानकर मिक्सर में पीस लें और फिर आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालें और महीन या मध्यम दरदरा बैटर पीस लें। आपको ध्यान रखना है कि बैटर अधिक गाढ़ा नहीं होना चाहिए और न ही बहुत पतला होना चाहिए। इस पीसे हुए बैटर में स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इस बर्तन को किसी गर्म स्थान पर 8 से 10 घंटे या फिर रात भर के लि ढककर रखेंछ। इस बैटर में बाद में हल्की सी खटास और झाग दिखाई देगा। इसके बाद पैन को गर्म करें और फिर इसके डोसा का बैटर फैलाएं। किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और डोसे को तब तक सेकें जब तक नीचे की सतह सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाए। आप इस डोसे को एक तरफ से सेंके और क्रिस्पी बनाएं। आप इस तैयार डोसे को नारियल , टमाटर या फिर पुदानी की चटनी के साथ सेवन कर सकती हैं।

रागी डोसा  बनाने की विधि विस्तार से

रागी डोसा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। आप यह भी कह सकती हैं कि रागी डोसा एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है। यह डोसा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए रागी आटा एक कप और उड़द दाल को आधा कप इसके साथ इडली चावल को आधा कप और आधा चम्मच मेथी दाना को एक साथ 6 से 8 घंटे के लिए या फिर रात भर के लिए भिगो दें। इसके बाद भिगोए हुए उड़द दाल और चावल को पानी के साथ बारीक पीस लें। अब इस पेस्ट में रागी आटा मिलाएं और आवश्यकतानुसार पानी डालें। बैटर न ज्यादा पतला और न गाढ़ा न हो जाए। इस बैटर को 8 से 10 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें। एक नॅान-स्टिक पैन लें और फिर इस पर डोसा का बैटर पतला होने तक डाल दें। आप डोसा को दोनों तरफ सेंक सकती हैं और इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ सेवन कर सकती हैं। 

कोदो मिलेट डोसा बनाने की रेसिपी

कोदो मिलेट डोसा एक पारंपरिक डोसे की हेल्दी और पौष्टिक विकल्प है। कोदो एक तरह का प्राचीन अनाज है, जो कि फाइबर , आयरन से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए कोदो मिलेट एक कप, उड़द दाल आधा कप, 2 टेबल स्पून पोहा, आधा चम्मच मेथी दाना को एक साथ 7 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद पीसने की बारी आती है। सभी सामग्री को एक साथ पीस लें और फिर स्वादानुसार नमक मिला लें। आपको बैटर को अधिक पतला न करें। यह इडली बैटर जैसा होना चाहिए। इसके बाद आपको एक नॅान-स्टिक या कास्ट आयरन तवा गर्म करें और तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर डोसे की तरह पूरा बैटर फैला दें। आप इस बैटर को नारियल चटनी, सांभर, टमाटर चटनी या फिर मूंगफली की चटनी के साथ सेवन कर सकती हैं।

ज्वार डोसा बनाने की विधि विस्तार से

ज्वार डोसा भी फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए ज्वार एक कप, उड़द दाल आधा कप, इडली का चावल आधा कप, इसके साथ आधा चम्मच मेथी दाना, इन सभी को धोकर 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इन सभी सामग्री को छानने और फिर मिक्सी में महीन बैटर पीसें। इस तैयार बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें और फिर उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। इस बैटर को 8 से 10 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। इसके बाद तवे को गर्म करें और सुनहरा होने तक दोनों तरफ सेंक लें। आप इस बैटर को नारियल या फिर टमाटर की चटनी के साथ सेवन कर सकती हैं। आप इस ज्वार डोसा को झटपट तरीके से तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में ज्वार आटा, चावल का आटा, दही, नमक और बाकी सामग्री एक साथ डालें। आप पानी डालकर पतला घोल तैयार करें और रवा डोसा जैसा तैयार करें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। आपको तवा मध्यम आंच पर गर्म करना है और फिर बैटर को इस पर फैला देना है। आपको दोनों तरफ से इसे सेंकना है। 

मल्टी मिलेट डोसा बनाने की विधि विस्तार से

मल्टी मिलेट डोसा बनाने के लिए बाजार था आधा कप, रागी आधा कप, ज्वार आधा कप और आधा कप उड़द दाल के साथ 2 चम्मच पोहा और एक चम्मच मेथी दाना भी एक साथ भिगो दें। आपको इन सभी को 7 से 8 घंटे के लिए भिगो कर रखना है। ध्यान रखें कि आपको पोहा को अंत में 30 मिनट पहले भिगोना है। सभी भिगोई हुई सामग्री को छान लें और फिर एक मिक्सी में मध्यम दरदरा बैटर पीस लें। बैटर पतला और गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद नॅान स्टिक तवे पर इस बैटर को फैलाएं और दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे खाने के लिए आप सांभर बना सकती हैं और साथ ही नारियल, टमाटर-लहसुन के साथ मूंगफली की चटनी के साथ इसका सेवन कर सकती हैं। 

डोसा बनाने के लिए जरूरी सुझाव

डोसा बनाने के लिए आपको यह ध्यान रखना है कि बैटर अधिक गाढ़ा नहीं होना चाहिए। अगर बैटर गाढ़ा लगता है, तो उसमें पानी मिलाएं। डोसा बनाने के लिए तवा अच्छी तरह से गर्म होना चाहिए, लेकिन बहुत अधिक गर्म नहीं होना चाहिए। डोसा के किनारों पर बीच-बीच में थोड़ा तेल या फिर घी डालें। डोसा में नमक थोड़ा डालें लेकिन ज्यादा न डालें। अगर आप मिलेट्स से डोसा बना रही हैं,तो बैटर में थोड़ा पोहा या चावल का आटा मिलाएं। इससे डोसा का टेक्सचर बेहतर हो जाता है। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle