img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

होली के बाद ट्राई करें लाइट रेसिपी, झटपट खाने के लिए तैयार

टीम Her Circle |  March 04, 2026

होली में कई बार रंगों की मस्ती के साथ खान-पान भी काफी जबरदस्त हो जाता है।। गुझिया,मठरी, दही भल्ले, कचौरी और ठंडाई जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के बाद पेट भारी लगता है। ऐसे में होली के बाद पेट को हल्के भोजन की जरूरत होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि होली के बाद आप अपने खाने की थाली को हेल्दी रेसिपीज से भर सकती हैं।

वेजिटेबल ओट्स उपमा

ओट्स हल्का, फाइबर से भरपूर और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। होली के बाद पेट को आराम देने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को सूखा भून लें और अलग रख दें। एक पैन में तेल को गर्म करें, उसमें राई और करी पत्ता डालें। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसके बाद आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे 2 से 3 मिनट पकाएं।  इसमें 1 कप पानी और नमक डालें। जब पानी उबलने लगे, तब ओट्स मिलाएं और 3-4 मिनट में उपमा तैयार। आप इस उपमा का सेवन अपनी पसंद की बनाई हुई किसी भी चटनी के साथ कर सकती हैं। यह आपके लिए सेहतमंद होने के साथ परफेक्ट नाश्ता और डिनर हो सकता है। 

मूंग दाल चीला बनाने की रेसिपी

होली के बाद प्रोटीन से भरपूर लेकिन हल्का खाना अच्छा विकल्प होता है। मूंग दाल चीला कम तेल में तैयार होता है और स्वादिष्ट भी होता है। इसे बनाने के लिए भीगी हुई मूंग दाल को अदरक और मिर्च के साथ पीस लें। इसमें नमक और सब्जियां साथ में मिलाएं। तवे पर हल्का तेल लगाकर पतला चीला फैलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक इसे सेंक लें। इसे आप हरी चटनी या फिर दही के साथ खाएं। यह हल्का भी है और पेट के लिए भी भारी नहीं होता है।

लौकी का सूप बनाने की विधि विस्तार से

लौकी शरीर को ठंडक देती है और पाचन में सहायक होती है। होली के बाद डिटॉक्स के लिए यह आदर्श रेसिपी है। आप लौकी से कई तरह की रेसिपी बना सकती हैं। लेकिन लौकी का सूप एक सेहतमंद पर्याय है। इसे बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें, इसके बाद प्याज और लहसुन को भूनें। अब इसमें लौकी डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं। इसमें फिर आपको पानी डालकर 10 मिनट तक इसे उबाल लेना है। इसके बाद आपको ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस लेना है। और फिर से एक बार दोबारा से गर्म करना है। आप अंत में नमक और काली मिर्च डालकर परोस लें।

स्प्राउट्स सलाद बनाने की रेसिपी

स्प्राउट्स आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। फाइबर और प्रोटीन भरपूर स्प्राउट्स सलाद एक बेहतरीन पर्याय है। इसे बनाने के लिए एक कप मिक्स स्प्राउट्स लें और इसके साथ आपको एक टमाटर, एक खीरा, एक प्याज, नींबू का रस और साथ ही काला नमक और चाट मसाला भी मिलाएं। सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाएँ। ऊपर से नींबू का रस और मसाले डालें। चाहें तो थोड़ा सा उबला मकई भी मिला सकते हैं। यह सलाद लंच या शाम के स्नैक्स के लिए आदर्श है।

दही और पोहा बनाने की रेसिपी

दही और पोहा एक आसान और आरामदायक रेसिपी है। इसे बनाने के लिए एक कप पोहा, एक कप दही, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, बारीक कटा धनिया और साथ ही अनार के दाने को लें। पोहा धोकर 5 मिनट के लिए रख दें। अब इसमें दही मिलाएं। ऊपर से जीरा पाउडर, काला नमक और धनिया डालें। अनार के दाने डालकर सजाएँ। यह रेसिपी बिना ज्यादा मसाले के तैयार होती है और पाचन के लिए भी अच्छी है। अगर आपको कुछ सेहतमंद और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए क्विनोआ वेजिटेबल बाउल परफेक्ट है। इसके लिए आपको एक कप उबला हुआ क्विनोआ, आपके पसंद की स्टीम हुई सब्जियां और साथ ही ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च के साथ एक बाउल में क्विनोआ और सब्जियां मिलाएँ। ऊपर से ऑलिव ऑयल और नींबू का रस डालें। मसाले मिलाकर सर्व करें।

मूंग दाल की खिचड़ी विस्तार से

मूंग दाल की खिचड़ी भारतीय घरों में सबसे हल्का, पौष्टिक और आरामदायक भोजन माना जाता है। जब पेट भारी लगे, तबीयत थोड़ी ढीली हो, या रात का खाना हल्का रखना हो,तब यह बेहतरीन विकल्प है। यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का संतुलित संयोजन देती है और पचने में भी आसान होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल और चावल को 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें। चाहें तो, आप 10 से 15 मिनट इसे भिगोकर रखें। इसे पकाने के लिए धुली हुई दाल और चावल डालें। इसके बाद इसमें हल्दी और नमक मिलाएं। 3 से 4 कप पानी डालें। कुकर का ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 3 सीटी आने दें। पकने के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर को आप निकलने दें। ढक्कन खोलकर खिचड़ी को अच्छी तरह मिला लें। जरूरत लगे, तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर आप इसकी कंसिस्टेंसी एडजस्ट करें। ऊपर से 2 चम्मच घी डालने से स्वाद और बढ़ जाता है। आप बर्तन में भी इस प्रक्रिया को दोहरा सकती हैं। आप इस खिचड़ी को दही और अचार के साथ भी सेवन कर सकती हैं। 

पनीर और वेजिटेबल स्टर-फ्राई बनाने की विधि विस्तार से



पनीर और वेजिटेबल स्टर-फ्राई एक हल्का, पौष्टिक और झटपट बनने वाला डिनर विकल्प है। इसमें कम तेल लगता है, सब्जियाँ कुरकुरी रहती हैं और पनीर से अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है। पनीर, ब्रोकोली,शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स,छोटा प्याज इस सभी सब्जियों को धोकर समान आकार में काट लें और पनीर को मध्यम आकार में क्यूब्स में काटें। अगर पनीर सख्त हैं, तो 5 मिनट गुनगुने पानी में भिगो लें। एक पैन में तेल डालें और 10 से 15 सेकंड गर्म करें। सबसे पहले कटा हुआ लहसुन डालें और ब्राउन होने दें और इसके बाद प्याज डालकर 1 मिनट तेज आंच पर हल्का सेंक लें। पहले गाजर और बीन्स डालें। एक से दो मिनट बाद ब्रोकली और शिमला मिर्च डालें। तेज आंच पर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। अब पनीर के टुकड़े मिलाएं। धीरे-धीरे चलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं। आपको इसे 2 से 3 मिनट तक पकाना है। नमक,काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालें। अंत में नींबू का रस डालकर मिलाएं। सब कुठ अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें। आप इस पनीर की सब्जी को बिना रोटी के भी सेवन कर सकती हैं। ब्राउन राइस के साथ भी इसका सेवन कर सकती हैं। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle