मौसम जैसा भी क्यों न हो। चाय के साथ अगर रस्क मिल जाए, तो चाय पीने का स्वाद दो गुना बढ़ जाता है। बाजार में कई तरह के रस्क मौजूद हैं। लेकिन आप भी अपने लिए आसानी से रस्क बना सकती हैं। दिलचस्प यह है कि आप मैदा से नहीं, बल्कि मिलेट्स के जरिए खुद के चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए कई तरह के रस्क बना सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आसान और हेल्दी तरीके से रस्क बनाने की रेसिपी। इन रेसिपी को मल्टीग्रेन आटा, ओट्स, ब्राउन बेड से बनाया जाता है।
गेहूं के आटे से रस्क बनाने की विधि

गेहूं के आटे के साथ आप आसानी से घर पर अपने लिए रस्क बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, आधा कप गुड़, आधा कप घी, बेकिंग पाउडर एक छोटा चम्मच, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच और दूध आवश्यकता अनुसार लें। इन सारी सामग्री को एक साथ अच्छी तरह से मिलाए। उसमें पिघला हुआ घी और गुड़ मिलाएं और आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। आप इसे ओवन में 25 मिनट के लिए बेक करें। इसके बाद आप इस पूरे रस्क को स्लाइस में काटें और फिर 10 मिनट के लिए और अच्छी तरह से बेक करें। आप इस तरह से खुद के लिए गेहूं के आटे का रस्क तैयार कर लेती हैंं।
ओट्स रस्क बनाने की विधि

ओट्स रस्क आपके लिए बेहद ही हेल्दी पर्याय है। ओट्स के साथ आप अपने चाय टाइम को सेहतमंद बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक कप ओट्स का पाउडर लें। पाउडर बनाने के लिए आप आप ओट्स को बारीक पीस लें। इसमें आपको ओट्स के पाउडर का आधा गेहूं का आटा भी मिलाना है। इसके बाद स्वादानुसार शहद मिलाएं। साथ ही एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा भी मिलाएं। दूध के साथ आधा चम्मच नारियल का तेल भी लें। इन सारी सामग्री को मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसके बाद 180 डिग्री पर ओवन में इसे 30 मिनट के लिए बेक करें। ठंडा होने पर इस ब्रेड की स्लाइस काटकर रस्क के आकार में काट लें और फिर से 20 मिनट के लिए बेक करें। इस तैयारी के साथ आप अपने लिए ओट्स से आसानी से ओट्स बना सकती हैं।
सूजी रस्क बनाने की विधि

सूजी यानी कि रवे से भी आप अपने लिए रस्क बना सकती हैं, सूजी का रस्क बाजार में भी आसानी से मिल जाता है। लेकिन घर पर भी आप इसे बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप सूजी, के साथ दही मिलाएं। इसके साथ ब्राउन शुगर, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर के साथ घी भी मिलाएं। इस सारी सामग्री को मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए बेक करें और फिर से स्लाइस काट कर फिर से इसे क्रिस्पी होने तक दोनों तरफ से 10 मिनट के लिए बेक करें।
मल्टीग्रेन रस्क बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए मल्टीग्रेन आटा लें और उसके साथ ब्राउन शुगर, ओट्स और अलसी भी एक टेबल स्पून मिलाएं। इसके साथ बेकिंग पाउडर को भी मिलाएं। साथ ही आवश्यकता अनुसार दूध भी मिलाएं। इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और दूध डालकर आटा गूंथ लें। इसे आपको फिर 30 मिनट के लिए बेक करना है। इसके बाद ब्रेड की स्लाइस करके फिर से दोनों तरफ 10 मिनट के लिए बेक करें। इस तरह से आप अपने लिए मल्टीग्रेन रस्क बना सकती हैं।
ब्राउन ब्रेड रस्क बनाने की विधि

ब्राउन ब्रेड के साथ भी आप आसानी से अपने लिए रस्क बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ब्राउन ब्रेड की 10 स्लाइस लेनी है और इसके साथ देसी घी या फिर नारियल का तेल 3 टेबल स्पून लेना है। साथ ही आप अपने स्वाद के अनुसार शहद और गुड़ भी ले सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड स्लाइस को तिकोना काट लेना है। आपको फिर ऊपर से हल्का-सा घी और शहद को ब्रश से लगाएं। ओवन में इसे 10 से 15 मिनट के लिए दोनों तरफ से बेक करें। इस तरह आप ब्राउन ब्रेड से भी अपने लिए आसानी से रस्क बना सकती हैं।
बिना ओवन रस्क बनाने का आसान तरीका

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो भी आप रस्क को गैस पर या कुकर/पैन में आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप सारी विधि ऊपर दिए गए निर्देश के अनुसार फॉलो करें। इसके बाद आप ओवन के बदले एक भारी तले की पैन या प्रेशर कुकर लें और उसमें नीचे नमक की परत बिछाएं (1 कप मोटा नमक), ताकि तापमान नियंत्रित रहे। उसके ऊपर एक स्टैंड या स्टील की प्लेट रखें। लोफ को ग्रीस की हुई स्टील की प्लेट या टिन में रखें और उसे स्टैंड के ऊपर रख दें। ढक्कन बंद कर दें। ध्यान रखें कि आपको कुकर है, तो सीटी और रबर गैसकेट हटा देना है। आपको इसे 30 से 35 मिनट के लिए बेक करना है। इस तरह भी आसानी से आप बिना ओवन के रस्क बना सकती हैं। ध्यान दें कि जब कुकर/ पैन में रखा हुआ रस्क का ब्रेड ठंडा हो जाए, तो उसे स्लाइस में काट लें। अब स्लाइस को फिर से उसी तरह पैन में रखें और दोनों तरफ से 7-10 मिनट तक टोस्ट करें, जब तक ये कुरकुरे और सुनहरे न हो जाएं।
रस्क बनाने के लिए ध्यान रखने वाले जरूरी टिप्स

रस्क बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता का आटा चुनें। हेल्दी रस्क के लिए हमेशा गेहूं का आटा, मल्टीग्रेन आटा या ओट्स का इस्तेमाल करें। मैदा से बने रस्क कम पौष्टिक होते हैं। आपको घी या तेल सही मात्रा में डालें। बहुत ज्यादा फैट से रस्क सॉफ्ट रह सकता है और कम डालने से ड्राई हो सकता है। बैलेंस बनाए रखें (1/4 कप आमतौर पर 2 कप आटे में काफी होता है)। आपको रस्क के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करना है। यह रस्क को हल्का और फूला हुआ बनाता है। बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर इस्तेमाल करें, जिससे स्वाद अच्छा बना रहेगा। आटा गूंथने में दूध गुनगुना होना चाहिए। इससे आटा अच्छे से सेट होता है और टेक्सचर स्मूद आता है। गरम ब्रेड को रस्क के लिए न काटें। ध्यान दें कि रस्क की सभी स्लाइस समान मोटाई में होनी चाहिए। इससे वे एकसमान बेक होंगे और अच्छे से कुरकुरे बनेंगे। रस्क को टोस्ट करते समय या दोबारा बेक करते समय तापमान कम रखें (150°C या धीमी आंच), ताकि वे अंदर से सूखें और जले नहीं। टोस्ट करते समय रस्क को बीच में पलट दें, ताकि दोनों साइड से बराबर कुरकुरे बनें। हल्की नमी भी रस्क को नरम बना सकती है। पूरी तरह ठंडा और क्रिस्पी होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में रखें।
रस्क का स्वाद बढ़ाने के लिए क्या करें
हल्की मीठी खुशबू के लिए इलायची जरूर मिलाएं। कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि को भी रस्क क्रंची और रिच बनाता है। नारियल का बूरा भी आप रस्क में मिला सकती हैं। यह रस्क को और भी अधिक स्वादिष्ट बना सकता है। सफेद चीनी की जगह गुड़ और शहद को मिलाएं। फ्लैक्स सीड्स या फिर चिया सीड्स को रस्क में मिलाएं। यह स्वाद और भी बढ़ा देता है। केला या सेब की प्यूरी भी रस्क के स्वाद को अधिक बढ़ सकती है। डार्क चॉकलेट चिप्स से आप रस्क को बच्चों के लिए और अधिक स्वादिष्ट बना सकती हैं। नमकीन और गार्लिक रस्क बनाने के लिए लहसुन पाउडर भी मिला सकती हैं। इन सारे तरीकों का उपयोग करते हुए आप रस्क को और अधिक स्वाद से भरा बना सकती हैं।