img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • home
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • connect
  • engage
  • grow

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
Home / Engage /Food / Recipes

सेहतमंद मिलेट्स पापड़ से बनाएं खुद की सेहत

टीम Her Circle |  Feb 18, 2026

गर्मी का मौसम आने के साथ आप कई तरह के पापड़ बनाने की भी तैयारी करते हैं। देखा जाए, तो बाजार में कई तरह के पापड़ आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप घर पर ही सेहतमंद और पौष्टिक पापड़ बनाती हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए एक अच्छा पर्याय बन जाता है। आज हम बात करेंगे कि गर्मी के लिए किस तरह आप अलग तरह से सेहतमंद पापड़ तैयार कर सकती हैं, ताकि स्वाद भी बना रहे और सेहत भी। आइए जानते हैं विस्तार से। 

बाजरा पापड़ बनाने की विधि विस्तार से

गर्मी के मौसम में बाजरा शरीर को ठंडक देता है और साथ ही पचने में हल्का होता है। बाजरा फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। अगर आप पारंपरिक पापड़ की जगह कुछ ज्यादा पौष्टिक और देसी विकल्प चाहते हैं, तो बाजरा पापड़ एक बेहतरीन चुनाव है। इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा और आप मूंग का आटा भी मिला सकती हैं। अब इस आटे में नमक, जीरा, काली मिर्च, हींग और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें एक छोटा चम्मच तेल डालें और हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं। इससे आपके पापड़ कुरकुरे बनते हैं। आपको इसके बाद आटे को धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए सख्त लेकिन चिकना आटा गूंथ लेना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आटा अधिक नरम नहीं होना चाहिए, नहीं तो पापड़ बेलने में दिक्कत होगी। आपको इसके बाद आटे को 15 से 20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें और इससे आटा पूरी तरह से सेट हो जाता है और बेलना आसान होता है। पापड़ को बेलने के लिए छोटी लोइयां बना लें। पापड़ को बेलने के लिए एक प्लास्टिक शीट या बटर पेपर लें और उस पर हल्का-सा तेल लगाएं। लोई रखकर बेलने से बहुत पतला बेलें। इस पापड़ को बेलने के लिए यह टिप भी खास है कि बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है, इसलिए बेलते समय दरार आ सकती है। ऐसे में आप हाथ से हल्का दबाकर भी फैलाकर पापड़ बना सकती हैं। इसके बाद बारी आती है, धूप में सुखाने की। इसके लिए बेली हुई पापड़ को साफ प्लास्टिक शीट या कपड़े पर रखें। तेज धूप में एक से दो दिन सुखाएं। बीच में एक बार पलट दें। पापड़ पूरी तरह से सूख जाना चाहिए। अगर नमी रह गई है, तो स्टोर करते समय खराब हो सकता है। आप फिर इस पापड़ को गैस पर सेकें, या फिर कम तेल में तल लें। एयर फ्रायर में भी इस पापड़ को पका सकती हैं।

ज्वार पापड़ बनाने की विधि विस्तार से

ज्वार का पापड़ बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए ज्वार का आटा और मूंग दाल आटा, चावल का आटा एक साथ मिलाएं और इसमें नमक, जीरा, काली मिर्च, हींग, लाल मिर्च और तिल डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद मोयन तैयार करें। इसके लिए एक छोटा चम्मच तेल डालें और हाथों से आटे में अच्छी तरह मिला लें। यह पापड़ को हल्का और कुरकुरा बनाने में मदद करता है। इसके बाद आपको धीरे-धीरे आटा गूंथना है। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा ढीला न हो। ज्वार में ग्लूटेन नहींं होता, इसलिए आटा थोड़ा बिखर सकता है। यह बिल्कुल सामान्य है। इस आटे को 20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रखें। आपको एक प्लास्टिक की सीट पर पापड़ को बेल कर तैयार करना है। इससे पापड़ फटता नहीं है। पापड़ जितना पतला होगा उतना ही कुरकुरा होगा। फिर इसे आपको धूप में अच्छी तरह सूखा लेना है। पापड़ पूरी तरह से सूख जाने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इस पापड़ को सेकें या फिर तल कर भी इसका सेवन कर सकती हैं।

चना दाल पापड़ बनाने की विधि विस्तार से

  चना दाल से बना पापड़ स्वाद में हल्का मसालेदार, कुरकुरा और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह पारंपरिक उड़द पापड़ से थोड़ा अलग स्वाद देता है। आपको चना दाल भिगोकर रखना है। इसे 6 से 8 घंटे तक रातभर पानी में भिगो दें। भीगी हुई दाल का पानी निकाल दें। मिक्सर या सिलबट्टे पर बारीक पीस लें। पेस्ट ज्यादा पतला न हो , गाढ़ा और चिकना होना चाहिए। इस दाल के पेस्ट में नमक, काली मिर्च, जीरा,हींग, लाल मिर्च, और बेकिंग सोडा मिलाएं। साथ में छोटा चम्मच तेल मिलाएं। आपको इस मिश्रण को पैन में अच्छी तरह से पकाना है। मिश्रण के गाढ़ा होकर आटा जैसा तैयार कर लेना है। ठंडा होने पर लोई से पापड़ तैयार करें। बेली हुई पापड़ को साफ कपड़े या फिर प्लास्टिक की सीट पर रखें। तेज धूप में एक से दो दिन सुखाएं। पापड़ पूरी तरह से सूख जाने पर आप इनका इस्तेमाल अपनी तरह से कर सकती हैं। 

मूंग दाल पापड़ बनाने की विधि विस्तार से

मूंग दाल पापड़ हल्का, कुरकुरा और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए मूंग दाल को 2–3 बार पानी से धो लें।दाल को 5–6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।भीगी हुई दाल का पानी निकाल दें।मिक्सर में कम पानी डालते हुए बारीक और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। दाल के पेस्ट में नमक, काली मिर्च, जीरा, हींग और लाल मिर्च व सोडा डालें। एक पैन में इसे आटा जैसा गाढ़ा होने तक अच्छी तरह पकाना है। आप इस पापड़ को प्लास्टिक शीट या फिर बटर पेपर पर हल्का तेल लगाएं। लोई रखें और बेलन से बहुत पतला बेलें। ध्यान रखें कि पापड़ जितना पतला होगा, उतना कुरकुरा बनेगा। पापड़ को अच्छी तरह से धूप में सुखाना है। पापड़ सूखने पर इसका इस्तेमाल आप खाने के लिए कर सकती हैं। 

 नाचनी पापड़ बनाने की विधि विस्तार से



  नाचनी पापड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है और ग्लूटेन-फ्री होने के कारण कई लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। नाचनी का आटा बनाने के लिए एक बड़े पैन में नमक, जीरा, हींग और तिल डालें और पानी का उबाल आने तक गरम करें। जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब गैस धीमी करें। अब धीरे-धीरे नाचनी का आटा, चावल, मूंग आटा डालें। लकड़ी के चम्मच से लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। मिश्रण को 4–5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होकर आटे जैसा और कढ़ाई छोड़ने लगे, गैस बंद कर दें। मिश्रण के ठंडा हो जाने पर लोई बना लें। नाचनी का पापड़ बेलने के लिए प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें।लोई को तेल लगी प्लेट पर रखें। उंगलियों से थपथपाकर गोल और पतला आकार दें। पापड़ जितना पतला होगा, उतना कुरकुरा बनेगा। फिर आपको इसे धूप में अच्छी तरह से सूखाना है और इसका सेवन आप अपने हिसाब से कर सकती हैं। 

   

Share on
img
Link copied!!
edit
reply
home
help
videos
connect
goals
  • © herCircle

  • follow us
  • connect
  • engage
  • grow
  • goals
  • help
  • about us
  • settings
  • terms of use
  • privacy policy
  • connect:
  • email write to us
    Hercircle.in@ril.com

  • the women's collective

  • © 2020 her circle