ड्रमस्टिक को सहजन भी कहा जाता है। सहजन कैल्शियम के लिए सबसे अहम माना जाता है। सहजन पौष्टिक होने के साथ स्वादिष्ट और सेहतमंद भी है। सहजन का इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों, दालों और सूप में खास तरीके से स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन A, C, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे सुपरफूड भी माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं, ड्रमस्टिक यानी कि सहजन से बनने वाली कई तरह की रेसिपी के बारे में।
ड्रमस्टिक की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की रेसिपी

सहजन की सब्जी बनाना एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें। उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक उसे भून लें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर इसे हल्का भूनें। अब इसमें टमाटर डालकर तक तक पकाना है, जब तक वह नरम न हो जाए। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डाल दें। अब कटे हुए ड्रमस्टिक डालें और थोड़ा पानी डालकर ढक दें। इसे मध्यम आंच पर लगभग 10–15 मिनट तक पकाएं। जब ड्रमस्टिक नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट ड्रमस्टिक की सब्जी तैयार है। आप इस सब्जी का सेवन चावल या फिर रोटी के साथ कर सकती हैं।
ड्रमस्टिक सांभर बनाने की रेसिपी

दक्षिण भारत में ड्रमस्टिक सबसे अधिक सांभर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को कुकर में हल्दी और पानी के साथ पका लें। इसके बाद एक पैन में ड्रमस्टिक, प्याज और टमाटर को थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। अब उबली हुई दाल को इसमें मिलाएं और सांभर पाउडर डालें। इसके बाद आपको इमली का पानी और नमक डालकर 7 मिनट तक इसे अच्छी तरह से पकाएं। अंत में राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। गरमा-गरम ड्रमस्टिक सांभर इडली, डोसा या चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
ड्रमस्टिक का सूप बनाने की विधि विस्तार से

अगर आप रात में डिनर के लिए कुछ हल्का सेवन करना चाहती हैं, तो सहजन का सूप आुपके लिए बेहतरीन पर्याय बन सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले ड्रमस्टिक को टुकड़ों में काटकर पानी में उबाल लें। जब वह नरम हो जाए तो उसका गूदा निकाल लें।अब एक पैन में थोड़ा मक्खन गर्म करें और उसमें प्याज और लहसुन भूनें। इसके बाद ड्रमस्टिक का गूदा डालें और थोड़ा पानी मिलाकर उबालें। नमक और काली मिर्च डालकर 5 मिनट तक पकाएं। आपका हेल्दी सूप तैयार है।
ड्रमस्टिक का पराठा बनाने की रेसिपी विस्तार से

आप स्वाद से भरपूर ड्रमस्टिक का पराठा भी बना सकती हैं। यह स्वाद से भरा होता है। इसके बाद आपको उबले हुए ड्रमस्टिक को का गूदा निकालकर उसे मैश कर लें। अब इसमें हरा धनिया, नमक, मिर्च और थोड़ा जीरा पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण में गेहूं का आटा भरकर पराठा बेल लें और तवे पर इसे सेंक लें। आप इस पराठा को दही या अचार के साथ सेवन कर सकती हैं। यह सेहत से भरपूर होता है।
ड्रमस्टिक चटनी बनाने की रेसिपी विस्तार से
सहजन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फलियों को धोकर 3 से 4 टुकड़ों में काट लें। एक पैन में थोड़ा पानी डालकर 8 से 10 मिनट इसे उबाल लें। सहजन के ठंडा होने पर उसके अंदर का गूदा निकाल लें। इसके बाद मसाला भूनने के लिए पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर भून लें। लहसुन मिलाकर 30 से 40 सेकंड चलाएं। मिक्सर में सहजन की चटनी बनाने के लिए सहजन का गूदा, नारियल , भुनी चना दाल,भुनी हुई मिर्च और लहसुन, इमली और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसके बाद बारी आती है, चटनी में तड़का लगाने की। छोटे पैन में तेल गर्म करें और राई डालें। राई के चटकने के बाद उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने दें। करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें। तैयार किए दए इस, तड़का को चटनी ते ऊपर डालें।
सहजन राइस बनाने की रेसिपी विस्तार से
ड्रमस्टिक राइस बनाने की रेसिपी बेहद स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है। इसमें सहजन की फलियाँ (मोरिंगा) और मसालों के साथ चावल पकाए जाते हैं। यह दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय है और जल्दी बन भी जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 2 से 3 बार धो लें। आपको चावल को लगभग 20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रखना है। इसके हाद सहदन की फलियों को धोकर 2 से 3 इंच के टुकड़ों में काट लेना है। आप सहजन को 5 मिनट के लिए उबाल भी सकती हैं। इसके बाद एक पैन में अपनी पसंद के हिसाब से तेल या भी घी को गर्म करें और उसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालें। कटा हुआ प्याज हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक इसे भून लेना है। इसमें टमाटर डालें और नरम होने तक इसे पकाना है। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाना है। इन सबको एक से 2 मिनट तक अच्छी तरह भून लें। आपको कचे हुए सहजन डालकर 2 से 3 मिनट चलाएं। भीगे हुए चावल डालें और हल्का-सा भूनें। अब 2 कप पानी डालें और कुकर में 2 सीटी आने तक इसे पकाएं। गैस बंद करके ऊपर से नींबू रस और हरा धनिया डालें। हल्के हाथ से चावल को मिला लें। आप इसका सेवन रायता या फिर नारियल की चटनी से कर सकती हैं।
सहजन खाने का फायदा
सहजन में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन होते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरससहजन में फाइबर होता है जो कब्ज, गैस और अपच की समस्या कम करने में मदद करता है। इसमें अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सहजन में विटामिन A, C और E होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और कमजोरी कम करते हैं।