सस्टेनेबल का मतलब यह होता है कि आप पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किसी खास तरह का टिफिन बनाएं। टिफिन ऐसा होना चाहिए, जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद होने के साथ स्वाद से भी पूर्ण होना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं ऐसे 5 तरह के टिफिन आइडिया के बारे में, जो कि टिफिन में सेहत और स्वाद एक साथ जोड़ देते हैं।
सब्जी पराठा और दही

आप अपने पसंद की सब्जी को एक साथ मिलाकर एक खास तरह का पराठा बना सकती हैं। खासतौर पर गाजर और चुकंदर को बारीक घिस लें और फिर पालक के पत्तों को अच्छी तरह से साफ करते हुए उसे मिक्सर में पीस लें और दही मिलाकर आटा गूंथ लें। इसके बाद आप पराठा की तरह इसे तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें। दही और चुंकदर का रायता भी तैयार कर सकती हैं। साथ में केला, सेब या फिर अमरूद दे सकती हैं। आप इसे एल्युमिनियम फायल की जगह स्टील के टिफिन या फिर कपड़े के नैपकिन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इडली और नारियल की चटनी

इडली का यह फायदा होता है कि आप घर के चावल और दाल को एक दिन पहले भिगोकर और फिर अगले दिन इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आपके लिए इडली और चटनी एक बहुत ही अच्छा सस्टेनेबल टिफिन का आइडिया है। आप इसके लिए चावल एक कटोरी और उड़द की दाल को आधा कटोरी एक साथ भिगोकर 7 से 8 घंटा रख दें और फिर उसे पीसकर अगले दिन उसकी इडली और चटनी बनाएं। यह स्वाद से भरपूर होती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
बची हुई रोटी का वेज रोल

आप बची हुई रोटी को दोनों तरफ घी लगाकर सेंक लें और फिर अपने पनीर, सोया बीन और प्याज के साथ शिमला मिर्च को हल्का पका लें और इसे रोटी के ऊपर रख दें। इसके साथ ऊपर से अपने पसंद की चटनी लगाकर इसका सेवन कर सकती हैं। यह आसानी से बन जाता है और स्वाद के साथ सेहत में भी काफी फायदेमंद होता है।
मिलेट खिचड़ी

आप मिलेट खिचड़ी भी बना सकती हैं। इसके लिए बाजरा, रागी, को 6 से 7 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद मूंग दाल मिलाकर और साथ में अपने पसंद की सब्जी, जैसे – मटर, पालक, प्याज और पनीर को मिलाकर घी के साथ भून लें और फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और हल्दी मिलाकर भिगोए हुए रागी या बाजरा को मिला लें। इस बाद 3 से 4 सीटी आने तक इसे पका लें। अपने इस मिलेट्स की खिचड़ी का सेवन दही या फिर चटनी के साथ करें।
दाल चीला

इसे बनाने के लिए मूंग दाल, मसूर दाल के साथ चावल को मिलाकर कुछ देर के लिए भिगो दें और इसके बाद इसे बारीक पीस लें। अपने पसंद की सब्जी, जैसे गाजर और चुकंदर को घीसकर इसें मिलाएं। साथ ही आप स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च माउडर और बारीक धनिया मिलाकर इसका बैटर तैयार करें और चीला की तरह इसे सेंक लें। चीज को घीसकर ऊपर से गार्निश करें। अपने पसंद की सब्जी या फिर चटनी के साथ इसका सेवन करें।
ध्यान दें कि सस्टेनेबल टिफिन आइडिया के लिए हमेशा मौसमी सब्जियों और फलों का चुनाव करें। बचे हुए खाने का इस्तेमाल करें। स्टील और कांट के डिब्बों का उपयोग करें। साथ ही आप खाना बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से सामान खरीदें। इससे खाने की बर्बादी कम होती है।