img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

बच्चे के लिए फर्स्ट फूड की ढेर सारी रेसिपीज

टीम Her Circle |  अप्रैल 06, 2025

आपके नवजात बच्चे के लिए उसका पहला आहार क्या होगा, इसे लेकर हर मां कोई न कोई विचार जरूर करती है। हर मां को लगता है कि उसके बच्चे का पहला आहार ऐसा हो, जिससे बच्चे को किसी तरह की तकलीफ न हो और साथ ही बच्चे के वजन में भी बढ़त हो। डॉक्टर की सलाह पर आप बच्चे के 6 महीने पूरे होने के बाद मां के दूध के साथ खाने की चीजें भी शामिल कर सकती हैं। बच्चों को सबसे पहले केला, सेब, अनार और संतरा का जूस पिलाने या फिर पल्प खिलाने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी फल की प्यूरी को दिन में एक बार दे सकती हैं, इसके अलावा आप और कौन-सी चीजें बेबी को फूड के तौर पर दे सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

सबसे जरूरी बातें

आपके अपने बच्चे को पहला आहार देने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है। सबसे पहले आपको बेबी को उसकी इच्छा अनुसार खाने का सेवन कराना है। अगर आपके बच्चे को खाना पसंद आएगा, तभी उसे खाना खिलाएं। बच्चे को जबरदस्ती खिलाने की कोशिश न करें। इसके अलावा आपको हमेशा बच्चे को खाना खिलाते समय खुद के साथ थोड़ा पानी भी रखना है, अगर बच्चे को किसी भी वजह से खाना गले में अटकता है, तो आप बच्चे को तुरंत पानी पिला सकती हैं। जानकारों का मानना है कि आपको बच्चे को एक ही तरह का खाना तीन से चार दिन तक खिलाना चाहिए। इससे आपको पता चलता है कि बच्चे के शरीर को आपके द्वारा बनाया गया जंच रहा है या नहीं। 

मूंग दाल खिचड़ी

मूंग दाल की खिचड़ी बच्चे के लिए बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच दाल को पानी डाल को उबालने के लिए रखें। दाल के ऊपर सफेद रंग का झाग आता है, उसे निकाल दें और फिर चुटकी भर हल्दी और हींग मिलाएं और दाल को पकने दें। आपको नमक का इस्तेमाल नहीं करना है। इसी के साथ आप इस दाल में 1 चम्मच चावल को मिलाएं। और फिर चावल और दाल के थोड़ा सा पक जाने के बाद आप इसमें बारीक टमाटर को मिलाएं। ध्यान रहें कि टमाटर के बारीक बिए को आपको नहीं मिलाना है। आप फिर गाजर को पीसकर इस खिचड़ी में मिला दें। ध्यान दें कि खिचड़ी का पानी खत्म नहीं होना चाहिए। जब दाल और चावल अच्छी तरह से पक जाएं, तो इसके बाद इसे ठंडा करके मिक्सर में पीस लें और बारीक हो जाने पर हल्का सा गर्म करके अपने बच्चे को खिला सकती हैं।

सेब प्यूरी

इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है। जानकारों के अनुसार सेब की प्यूरी बच्चे का वजन बढ़ाने में सहायक होती है। सेब प्यूरी को बनाने के लिए आपको एक सेब को अच्छी तरह से धो लेना है और फिर इसके छिलके को निकाल कर फिर से एक बार धोएँ। इसके बाद आपको सेब को अच्छी तरह से पतला काट लेना है और उबालने के लिए रखना है। जब सेब अच्छी तरह से उबल जाए तो आपको इसे बारीक पीस कर इसकी प्यूरी बना लेनी है। आप सेब की इस प्यूरी में एक चम्मच दूध भी मिला सकती हैं। आप इस सेब की प्यूरी को फ्रेश बनाकर अपने बच्चे को पिलाएं। 

मटर की प्यूरी

सर्दी के मौसम में ताजे मटर बाजार में दिखाई देते हैं। जानकारों का मानना है कि मटर इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। साथ ही मटर पाचन शक्ति में भी आराम देता है। आप इस मटर के सहारे अपने बच्चे के लिए प्यूरी बना सकती हैं। इस मटर की प्यूरी को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 से तीन चम्मच हरी मटर को उबाल लें और इसके बाद इसके ठंडा हो जाने के बाद इसे मिक्सर में पीस लें। आप इस मटर को पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लें। आप इसमें आधा चम्मच घी मिलाएं और फिर आप इसमें चुटकी भर जीरा पाउडर भी मिला सकती हैं। इससे मटर की प्यूरी का स्वाद भी बढ़ जाएगा और जीरा पाउडर से बेबी को पाचन में भी आराम मिलता है।

मिक्स वेज सूप

मिक्स वेज सूप आपके बेबी के लिए एक परफेक्ट सेहतमंद रेसिपी बन सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, टमाटर, बीन्स,के साथ आप अपने पसंद के हिसाब से और भी सब्जी को एक साथ उबाल लें। सारी सब्जी जब अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसका बारीक पेस्ट बना लें। दूसरी तरफ एक पैन में आधे चम्मच से भी कम घी डालें और गर्म पानी के साथ इस मिक्स वेज की पूरी को पकने दें और अंत में आप इसमें चुटकी भर जीरा पाउडर मिला लें। आपके बेबी के लिए मिक्स वेज सूप तैयार है।

रागी का दलिया

रागी का दलिया बच्चों की सेहत के लिए सबसे अच्छा फूड माना जाता है। अपने बेबी के लिए इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में रागी लें और फिर इसमें पानी डालकर एक अच्छा सा पेस्ट बना लें। आप इसमें अपने पसंद के हिसाब से सब्जियां भी मिला सकती हैं। आप इसमें गाजर और बीट मिला सकती है। गाजर और बीट को बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप यह भी कर सकती हैं कि रागी और सब्जी को अलग-अलग उबाल सकती हैं। जब रागी का यह पेस्ट ठंडा हो जाता है, तब आप इसमें गुड़ भी मिला सकती हैं। आप इस पेस्ट को और भी बारीक कर सकती हैं, इसके लिए आप मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें और फिर घी मिलाकर आप अपने बच्चे को इसका सेवन करा सकती हैं। 

रवा और सेब की खीर

रवा और सेब की खीर भी आपके बेबी के लिए एक सेहतमंद फूड साबित हो सकती है। रेव और सेब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 चम्मच रवे को घी में अच्छी तरह से भून लें और इसके बाद जब रवे का रंग हल्का सा भूरा हो जाए, तब उसमें गर्म पानी मिला लें और फिर इसके बाद आपको सेब को अच्छी तरह से साफ करके उसे रवे के मिश्रण में कद्दूकस करके मिला लें। आप इसमें खजूर और एक बादाम को घिस कर मिला सकती हैं। आप स्वाद के लिए इसमें गुड़ भी मिला सकती हैं। लेकिन शक्कर को आप इस मिश्रण में नहीं मिलाएं। इस तरह से आप अपनी बेबी के लिए रवे और खीर की प्यूरी तैयार कर लेती हैं।

पपीते की प्यूरी

पपीता सेहत के लिहाज से फायदेमंद है। आप इसे भी अपनी बेबी की डाइट में शामिल कर सकती हैं। बेबी को पपीते की प्यूरी खिलाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह से धोएं और फिर दो स्लाइस को ब्लेंडर में डालें। इसके बाद आप इस पपीते की प्यूरी में दूध या फिर फार्मूला मिल्क या फिर दही के साथ मिलाकर अपने बच्चे को इसका सेवन कर सकती हैं। आप इस प्यूरी को तैयार कर अपने बच्चे को खिला सकती हैं।

ओट्स प्यूरी

आप अपने 10 से 12 महीने के बच्चे के लिए ओट्स की प्यूरी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से ओट्स लेकर आना है और इसे अच्छे से घी में भून लेना है। इसके बाद आपको इसे दूध में अच्छी तरह से उबाल लेना है और फिर इसे पीस लें। आप इसमें गुड़ का टुकड़ा भी मिला सकती हैं।

उपमा

आप अपने 6 महीने से बड़े बच्चे के लिए घर उपमा बनाकर खिला सकती हैं। बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए उपमा सेहतकारी होता है। आप अपने बच्चे के भूख लगने पर उसे तुरंत तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको सूजी यानी की रवे को अच्छी तरह से आधा चम्मच घी में भून लेना है और एक तरफ रख देना है। इसके बाद आपको पानी गर्म करने के लिए रखना है और इस पानी में आपको गाजर को कद्दूकस करके मिलाना है। आप इसमें हरे मटर और टमाटर को भी मिला सकती हैं। इसके बाद आपको उबलते हुए सब्जी के पानी में भूनें हुए रवे को डालना है,जब रवा और पानी एक बराबर हो जाए, तो आपको गैस बंद कर देना है। आप अपने बेबी को उपमा की यह खास रेसिपी बनाकर खिला सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle