img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

बच्चों के लिए गुड़ से बनाएं आसान सेहतमंद रेसिपी

टीम Her Circle |  January 29, 2026

आप बच्चों के लिए गुड़ से कई तरह की रेसिपीज बना सकती हैं। शक्कर के पर्याय में बच्चों को गुड़ देना सही माना जाता है। जानकारों के मुताबिक 2 साल का बाद गुड़ का सेवन बच्चों की सेहत के लिए ठीक होता है। हालांकि अधिक मात्रा में गुड़ बच्चों को नहीं देना चाहिए। हालांकि आप शक्कर के बदले बच्चों को गुड़ दे सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं गुड़ से बनने वाली स्वादिष्ट, पौष्टिक और आसान रेसिपियों के बारे में। 

गुड़ बच्चों के लिए फायदेमंद कैसे

रेसिपीज से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि गुड़ बच्चों की सेहत के लिए क्यों अच्छा माना जाता है। बच्चों के लिए यह कई तरह से गुणकारी है। गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है , जो कि बच्चों में खून की कमी यानी कि एनीमिया की कमी को दूर करता है। साथ ही गुड़ का सेवन करने से पाचन की समस्या भी दूर होती है। गुड़ का ेसेवन कहीं न कहीं बच्चों में इम्युनिटी को बढ़ाता है। साथ ही बच्चों को एक्टिव बच्चों के लिए फायदेमंद है। साथ ही प्राकृतिक मिठास के पर्याय में गुड़ एक बेहतरीन पर्याय माना जाता है। जो बच्चे अक्सर थकान महसूस करते हैं, चक्कर आते हैं या जिनका हीमोग्लोबिन कम होता है, उनके लिए गुड़ बहुत लाभकारी होता है। नियमित और सीमित मात्रा में गुड़ खाने से एनीमिया से बचाव होता है। गुड़ में मौजूद प्राकृतिक शर्करा और मिनरल्स दिमाग को ऊर्जा देते हैं, जिससे बच्चों की एकाग्रता और याददाश्त बेहतर होती है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि ज़्यादा गुड़ देने से दाँतों में कैविटी हो सकती है। मधुमेह (डायबिटीज) वाले बच्चों को डॉक्टर से पूछकर दें। बच्चों को खाने के बाद कुल्ला या दाँत साफ करवाएं। विदित हो कि सही मात्रा और सही तरीके से दिया गया गुड़ बच्चों के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। यह न सिर्फ मिठास देता है बल्कि बच्चों को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

बनाएं गुड़ की चिक्की

बच्चों के लिए गुड़ से सबसे मजेदार और स्वाद से भरी हुई गुड़ की चिक्की बनाई जा सकती है। मूंगफली में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को हल्का-सा भूनकर उसका छिलका उतार लें और फिर एक पैन में गुड़ को धीमी आंच पर पिधलाएं। इसके बाद जब गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए, तो उसमें मूंगफली डालकर अच्छी तरह से पिछल जाए, तो मिला लें। एक प्लेट में घी लगाकर फैला सें और बेलन से पतला करें। हल्का ठंडा होने पर टुकड़ों नें इसे काट सें। आप इस तरह अपने बच्चे के लिए सेहतमंद चिक्की तैयार कर सकती हैं। इसका यह फायदा होता है कि यह रेसिपी बच्चों को इंस्टेंट एनर्जी देती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है।

गुड़ और तिल के लड्डू बनाने की विधि विस्तार से

इसे बनाने के लिए अपनी आवश्यकता अनुसार सफेद तिल को एक पैन में गर्म कर लें और फिर उसमें तिल डालकर धीमी आंच पर उसे लगातार चलाते हुए भूनें। जब तिल हल्का सुनहरा हो जाएं और चटकने लगें तब गैस बंद कर दें। इसके बाद तिल को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। इसके बाद आपको गुड़ को पिघलाना होगा। आप इसे बनाने के लिए गुड़ के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पैन में एक छोटा चम्मच घी डालना है और फिर गुड़ को कद्दूकस करते हुए धीमी आंच पर पकाएं। जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए और चाशनी बनने लगे, तब गैस बंद कर दें। आप चाशनी की जांच के लिए थोड़ा गुड़ पानी में डालें। अगर गुड़ सख्त होकर टूटे नहीं, तो सही है। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए पिघले हुए गुड़ को भुने तिल डालें। अब मूंगफली और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। मिश्रण गरम-गरम रहते हुए हाथों में थोड़ा पानी या घी लगाकर लड्डू बांध लें। आपको सभी लड्डू को इसी तरह बनाना है। हालांकि आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है कि ज्यादा गुड़ पकाने से लड्डू सख्त हो सकते हैं। चाहें तो स्वाद के लिए सूखा नारियल या काजू-बादाम भी मिला सकते हैं। गुड़ और तिल का लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और कैल्शियम के साथ आयरन से भरपूर होता है। 

गुड़ की खीर बच्चों के लिए बनाने की विधि

गुड़ की खीर बनाने के लिए एक गहरे बर्तन में दूध उबालें। दूध में उबाल आते ही भीगे हुए चावल को डालें और फिर धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए चावल पूरी तरह से नरम होने तक पकाएं। चावल के गल जाने पर दूध गाढ़ा हो जाएगा, तब गैस को धीमी रखें। एक छोटी चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाएं। आप अंत में गुड़ और इलायची पाउडर मिलाएं। उल्लेखनीय है कि यह खीर बच्चों के लिए कैल्शियम से भरपूर होता है और बच्चों को बहुत पसंद आता है। 

गुड़ और केला शेक



गुड़ और केला को एक साथ मिला आप अपने बच्चे के लिए कैल्शियम से भरपूर मिल्क तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें। इसके आपको एक गिलास दूध और एक बड़ा चम्मच गुड़ भी मिलाना है। आपको इन सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। ज्ञात हो कि यह शेक बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट होता है। 

गुड़ को लेकर बच्चों के लिए जरूरी सुझाव

गुड़ हमेशा गैस बंद करके या बहुत धीमी आँच पर डालें, वरना दूध फट सकता है। छोटे बच्चों के लिए मेवे पीसकर डालें या बिल्कुल न डालें।  साल से कम उम्र के बच्चों को गुड़ देने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। गुड़ स्वास्थ्यवर्धक है, लेकिन ज्यादा मात्रा में देने से गैस, पेट दर्द या दस्त हो सकते हैं। बच्चों को कच्चा गुड़ चबाने के लिए न दें। गुड़ को हमेशा खीर, दलिया, लड्डू या नमकीन में मिलाकर दें ताकि पचना आसान हो। तेज़ आँच पर गुड़ डालने से दूध फट सकता है और पोषण भी कम हो सकता है।




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle