यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि क्रिसमस का त्योहार बिना केक के अधूरा लगता है। आमतौर पर केक मैदा और चीनी से बनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना मैदा के मिलेट्स का उपयोग करते हुए खुद के लिए सेहतमंद और स्वाद से भरा हुआ केक बना सकती हैं। अगर आप क्रिसमस पर कुछ हेल्दी और अलग बनाना चाहती हैं, तो आपको एक बार मिलेट्स केक जरूर बना लेना चाहिए। मिलेट्स के जरिए आपको प्रोटीन के साथ स्वाद भी मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं क्रिसमस पर मिलेट्स केक बनाने के 5 आसान और स्वादिष्ट तरीका, जो कि सेहत के साथ स्वाद का भी आपके लिए पूरा ख्याल रखता है।
रागी चॉकलेट केक

रागी कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत है। चॉकलेट का स्वाद इसे बच्चों का फेवरेट बना देता है। आप इस केक के साथ अपने क्रिसमस को खास बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। इसके बाद आपको एक बाउल में रागी का आटा एक कप, कोको पाउडर 2 टेबलस्पून,ब्राउन शुगर या फिर गुड़ पाउडर तीन चौथाई कप को एक साथ सभी सूखी सामग्री को छान लें। दूसरे बाउल में दूध, तेल और गुड़ मिलाएं। अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीली सामग्री में मिलाएं। आप इस तैयार बैटर को ग्रीस किए हुए केक टिन में डालें और 30 से 35 मिनट के लिए बेक करें। इसे परोसने के लिए सबसे पहले ऊपर से डार्क चॅाकलेट सॅास या फिर कोको पाउडर छिड़कर क्रिसमस के लिए परफेक्ट केक तैयार करें।
ज्वार ड्राई फ्रूट( मेवा) केक

ज्वार और अपनी पसंद के काजू और बादाम को मिलाकर आप अपने लिए एक परफेक्ट और सेहतमंद क्रिसमस केक तैयार कर सकती हैं। ज्वार ग्लूटेन-फ्री होता है और ड्राई फ्रूट्स इसे फेस्टिव टच देते हैं। आप इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप ज्वार का आटा लें और इसके साथ खजूर या फिर गुड़ की प्यूरी लें। आप इसके साथ एक कप दूध भी ले सकती हैं। इसके बाद आपको काजू, बादाम और किशमिश को मिलाकर आधा कप का मसाला तैयार कर लें। साथ ही आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर लें। साथ ही एक टीस्पून बेकिंग पाउडर भी लें। सबसे पहले सूखी सामग्री को एक बर्तन में मिलाएं। साथ ही दूध और खजूर की प्यूरी डालकर एक स्मूद बैटर बनाएं। आप इसके बाद ड्राई फ्रूट्स मिलाकर केक टिव में डालें और 170 डिग्री पर 40 मिनट के लिए बेक करें। आप अंत में ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स सजाकर इसे क्रिसमस केक जैसा लुक दें।
बाजरा नारियल केक

ध्यान दें कि ठंड के मौसम के लिए बाजरा सबसे सेहतमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को हल्का गर्म करके अच्छी तरह से पिछला लें। इसके बाद आपको बाजरे का आटा, कसा हुआ नारियल, नारियल दूध, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर को मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करना है। फिर ग्रीस किए हुए टिन में डालकर 180 डिग्री पर इसे 30 से 25 मिनट के लिए बेक करें। अंत में आपको केक के ऊपर से नारियल का बुरादा डालना है और अच्छी तरह से आप इसे सजा सकती हैं।
फॅाक्सटेल मिलेट वनीला केक

फॉक्सटेल मिलेट हल्का होता है और वनीला फ्लेवर के साथ बहुत सॉफ्ट केक बनता है। इसे बनाने के लिए फॉक्सटेल मिलेट का आटा लें और इसके साथ एक कप दूध, केक को मीठा बनाने के लिए आप शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप आधा कप तेल लें। इसके साथ एक टी स्पून वनीला एसेंस भी लें। केक को बेक करने के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। आपको सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छे से फेंटें ताकि किसी भी तरह का गांठ न रहें। केक टिन में डालें और 180 डिग्री पर 30 मिनट बेक करें। सजावट के लिए आप क्रिसमस थीम के ऊपर से होममेड क्रीम या फिर फ्रूट स्लाइस रखें।
कोदो मिलेट प्लम केक

क्रिसमस का मौका है और आप अपने लिए प्लम केक न लें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले कोदो मिलेट का आटा लेना है। इसके बाद टूटी-फ्रूटी आधा कप लें। साथ ही आपको एक कप गुड़ और एक कप दूध लेना है। इसके साथ आधा टीस्पून दालचीनी का पाउडर और जायफल पाउडर लेना है। साथ ही एक टी स्पून बेकिंग पाउडर भी लें। इसे तैयार करने के लिए टूटी-फ्रूटी को हल्के गर्म दूध में भिगो दें। अब सभी सामग्री मिलाकर एक बैटर बनाएं। इसके बाद 170 डिग्री पर इस केक को 40 मिनट के लिए बेक करें। आप इस केक का आनंद ले सकती हैं। साथ ही आप यह केक किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं।
मिलेट्स केक खाने का फायदा
वैसा देखा जाए, तो मिलेट्स आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन पर्याय है। लेकिन इसका कई सारा फायदा है। सबसे पहले यह पाचन में काफी आसान होता है। साथ ही बच्चों के लिए भी पौष्टिक होता है। वजन को संतुलित करने में भी मददगार होता है। अगर आप ग्लूटेन-फ्री केक की तलाश कर रही हैं, तो यह आपके लिए इससे अच्छा पर्याय कोई दूसरा नहीं हो सकता है। रागी से लेकर कोदो मिलेट तक, हर अनाज अपने साथ पोषण और अलग स्वाद लाता है। इस बार क्रिसमस पर “स्वाद के साथ सेहत” का तोहफा भी दे सकती हैं।
केक बनाने से पहले जरूरी सावधानी
केक बेकिंग में माप बहुत अहम होता है। आटा, चीनी/गुड़, तेल, दूध और बेकिंग पाउडर–सोडा की मात्रा रेसिपी के अनुसार ही लें। अनुमान से डाली गई सामग्री केक को सख्त या बैठा हुआ बना सकती है।केक के लिए इस्तेमाल होने वाला आटा (मैदा या मिलेट्स का आटा) हमेशा छान लें। इसे आटे में हवा भरती है, गांठ खत्म होती हैं और केक हल्का व स्पंजी बनता है।केक डालने से पहले ओवन को 10–15 मिनट तक प्रीहीट करना बहुत जरूरी है। बिना प्रीहीट किए केक डालने से केक ठीक से नहीं फूलता।बैटर को सिर्फ इतना ही फेंटें कि सब चीजें अच्छे से मिल जाएं। ज्यादा फेंटने से केक सख्त और भारी हो सकता है, खासकर मिलेट्स के केक में।