प्रोटीन रोटी को बनाने के एक नहीं बल्कि कई सारे तरीके हैं। खासतौर पर आप बच्चों की डिश को प्रोटीन से युक्त कर सकती हैं। इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको क्या और कितनी मात्रा में प्रोटीन का इस्तेमाल करना है। किसी भी प्रकार के खाने में प्रोटीन का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको केवल इस बात का ध्यान रखना है कि प्रोटीन को कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना है। आइए जानते हैं विस्तार से कि आप खाने में प्रोटीन का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।
बेसन प्रोटीन रोटी बनाने की रेसिपी

इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, बेसन, नमक, अजवाइन और हरा धनिया मिलाएं। नरम आटा गूंथ लें और आटे को 10 से 15 मिनट ढककर रख दें और आटे की लोइयां बनाएं। आपको दोनों तरफ स सुनहरा होने तक सेंकें। आप इसका प्रोटीन बढ़ाने के लिए आटे में सत्तू भी मिला सकती हैं। या फिर सोया भी मिला सकती हैं। आप इस रोटी का सेवन दही या फिर चटनी के साथ कर सकती हैं।
सोया आटा रोटी बनाने की रेसिपी

सोया आटा रोटी बनाने के लिए सबस पहले गेहूं का आटा और सोया का आटा लें और नमक के साथ अजवाइन मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। नरम आटा गूंथ लें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटी बेल लें। दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छी तरह से सेंक लें। आप आटे में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए सत्तू मिलाएं। आप इस रोटी का सेवन भी दही और चटनी के साथ कप सकती हैं।
चना सत्तू रोटी बनाने की रेसिपी

चना सत्तू बनाने के लिए आटे को मुलायम गूंथ लें। एक बर्तन में सत्तू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया,जीरा नमक और नींबू का रस मिलाएं। आटे की लोई बनाकर बीच में सत्तू की स्टफिंग भरें। आप इसे दोनों तरफ सुनहरा होने चक सेंक दें। आप इसका सेवन भी दही और चटनी के साथ कर सकती हैं।
मूंग दाल रोटी बनाने की रेसिपी

गेहूं के आटे के साथ मूंग दाल का आटा मिलाएं और साथ में नमक, अजवाइन, जीरा और हरा धनिया मिलाकर आटा गूंथ लें। आटे को 10 से 15 मिनट तक ढकरकर रख दें। आटे की लोइयां बनाकर रोटी को बेल लें और हल्का-सा घी लगा लें। आप इस रोटी का सेवन दही और हरी चटनी के साथ कर सकती हैं।
पनीर रोटी बनाने की रेसिपी

पनीर रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे में पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्ट, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला के साथ नमक मिलाएं। आटे की लोई बनाकर बीच में पनीर की स्टफिंग भरें। किनारों को बंद करके हल्के हाथ से रोटी बेल लें। आप इस रोटी को दही या फिर रायते के साथ सेवन कर सकती हैं।