img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

गेहूं के आटे से रोटी के अलावा बनाएं 6 तरह की स्वाद से भरपूर रेसिपी

टीम Her Circle |  मार्च 09, 2025

गेहूं के आटे की सिर्फ रोटी नहीं बनती है, बल्कि आप गेहूं के आटे का उपयोग करके एक नहीं बल्कि कई तरह की डिश बना सकती हैं। जी हां, घर पर आसानी से मौजूद गेहूं का आटा आपके लिए सेहत के साथ स्वाद भी लेकर आता है। आप अगर गेहूं के आटे की रोटी का सेवन करके ऊब चुके हैं, तो आपके लिए आज हम गेहूं के आटे से बनने वाली कई तरह की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

गेहूं के आटे से बने क्राउटन की रेसिपी

गेहूं के आटे से आप कई तरह की रेसिपी बना सकती हैं। इसे सबसे पहले आप गेहूं के आटे के क्राउटन के साथ सूप या फिर सलाद की रेसिपी बना सकती हैं। यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, बेकिंग पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर उसमें ओलिव ऑयल या घी डालकर मिला लें। धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को गूंध लें। ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न बहुत मुलायम। आपको ऐसा आटा चाहिए, जो रोल करने में आसानी हो। अब गूंधे हुए आटे को हल्का सा आटा लगाकर बेलन से बेल लें। बेलन से इसे पतला बेलें, ताकि क्राउटन अच्छे से क्रिस्पी बन सकें। बेली हुई रोटियों को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। यदि चाहें तो इन्हें छोटे वर्गाकार आकार में काट सकते हैं। इसके बाद आपको क्राउटन को भी सेंकना है। इसे बनाने के लिए  एक पैन में थोड़ा सा ओलिव ऑयल या घी गरम करें। उसमें कटे हुए आटे के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। सेंकने के बाद, क्राउटन पर अगर चाहें तो चाट मसाला, पेपरिका या अपने पसंदीदा मसाले डाल सकते हैं ताकि इनका स्वाद और भी बढ़ सके। आपके गेहूं के आटे से बने क्राउटन तैयार हैं। इन्हें सूप या सलाद में डालकर परोसें, या अकेले स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं। यह भी याद रखें कि क्राउटन को आप ओवन में भी बेक कर सकती हैं। आप इस क्राउटन को एयर-टाइट कंटेनर में भी स्टोर करके रख सकती हैं। 

गेहूं के आटे का डोसा

आपके पास अगर रवा या फिर चावल का आटा नहीं है, तो आप गेहूं के आटे से भी खुद के लिए रेसिपी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपनी आवश्यकता अनुसार गेहूं का आटा लें और फिर इसमें 1 कटोरी दही मिलाएं। इसके साथ गाजर , शिमला मिर्च, हरी मिर्च, पत्ता गोभी और प्याज को बारीक करके मिला लें। इस आटे से अच्छा सा पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस आटे के मिश्रण में नमक, जीरा और धनिया पाउडर मिलाएं। साथ ही अदरक और लहसून का पेस्ट मिलाएं साथ ही बारीक हरा धनिया 2 कटोरी मिलाएं। इन सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और पैन पर अच्छी तरह से फैला लें। आप इसके ऊपर से घी लगाकर दोनों तरफ अच्छी तरह सेंक लें। आप इसका सेवन अपने पसंद की चटनी या फिर पसंद की सब्जी के साथ कर सकती है। इस सेवन कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनट में यह बनकर तैयार हो जाता है।

गेहूं के आटे से दाल भटूरा बनाने की रेसिपी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को धोकर 4 से 5 कप पानी में 30 मिनट के लिए उबाल कर रख दें। इसके बाद  एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें। उसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। तैयार किए गए इस मसाले में आपको और भी मसाला मिलाना है। आपको इसमें  कटे हुए टमाटर डालकर थोड़ी देर भूनें, फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकने दें।   अब उबली हुई चने की दाल डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिला लें। जरूरत के अनुसार पानी डालें और दाल को 5-10 मिनट तक पकने दें, ताकि मसाले दाल में अच्छी तरह समा जाएं। जब यह आटा तैयार हो जाए, तो इसमें गरम मसाला मिलाएं और फिर हरे धनिया डालकर इसे अच्छी तरह से सजा लें। इसके बाद आपको बटुरा बनाने की तैयारी करनी होगी। इसे बनाने के लिए  गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा, नमक, शक्कर, और दही एक बर्तन में डालें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। इसे 40 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। आटा सेट होने के बाद, छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें बेलन से बेल लें। बटुरा को ज्यादा पतला न बेलें, ताकि वह अच्छे से फूले।  एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब बेली हुई बटुरा को गर्म तेल में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। भटूरे अच्छे से फुलने चाहिए। गरमागरम दाल के साथ बटुरे सर्व करें। आप इसे प्याज, नींबू और हरे धनिए से सजाकर भी परोस सकते हैं।

गेहूं का आटे का हलवा रेसिपी

आप गेहूं के आटे से हलवा भी बना सकती हैं। अक्सर नवरात्रि के समय पर गेहूं के आटे का हलवा बनाया जाता है, जो कि खाने में स्वाद से भरपूर होता है। गेहूं के आटे का हलवा बनाने के लिए आपको इसे अच्छी तरह से घी में भून लेना होता है। साथ ही बेहद साधारण सामग्री के साथ आप आसानी से गेहूं के आटे का हलवा बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक पैन में  घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गरम हो जाए, उसमें गेहूं का आटा डालें और अच्छे से मिला कर हल्की आंच पर लगातार चला कर आटे को भूनें। आटा धीरे-धीरे सुनहरा और खुशबूदार होने लगेगा, यह प्रक्रिया लगभग 7-10 मिनट तक चलेगी। आपको ध्यान रखना है कि घी को अच्छी तरह से घुलने तक इंतजार करना है। अगर आप हलवे को क्रीमी बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इसमें दूध और इलायची डाल सकती हैं। हलवे के गाढ़ा होने तक इसे लगातार चलाते रहें।  जब हलवा सही कंसिस्टेंसी में आ जाए, तो इसे आंच से उतारें। ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश डालकर सजाएं।

गेहूं के आटे की खिचड़ी की रेसिपी

बेहद जल्दी और आसान से आप गेहूं के आटे की सिंपल रेसिपी बना सकती हैं। गेहूं के आटे से खिचड़ी बनाने के लिए आपको अधिक सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे बनाने के लिए एख पैन में घी गर्म करें। उसमें  जीरा और हिंग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें।अब इसमें गेहूं का आटा डालें और इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। आटे को अच्छे से हिलाते रहें ताकि यह जलने न पाए। आटा हल्का सुनहरा होने पर, इसका खुशबू भी आनी लगेगी। इसके बाद आपको पानी डालते हुए अच्छी तरह से हिलाते रहना है। इसमें आपको हल्दी पाउडर औऱ नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाना है। आपको इसे ढक कर 10 से 15 मिनट के लिए रखना है। आप इसे अपने पसंद की चटनी या फिर रायते के साथ सेवन कर सकती हैं। 

गेहूं आटे की नमकीन बनाने की रेसिपी

गेहूं के आटे की नमकीन भी स्वाद से भरपूर होती है। आप इसका सेवन नाश्ते के दौरान कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले  एक बर्तन में गेहूं का आटा छान लें और इसमें काली मिर्च , जीरा पाउडर, अजवाइन और तिल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद आपको इसमें एक या 2 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिलाना है। अब इसमें 1-2 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिक्स करें। घी डालने से नमकीन में हल्की सी क्रंची टेक्सचर आएगी। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा थोड़ा सख्त हो, ताकि नमकीन अच्छी तरह से बन सके।गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसे बेलन से बेल लें। इसे ज्यादा पतला या मोटा न बेलें, बल्कि मीडियम मोटाई का रखें। इसके बाद इस नमकीन को तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें। आप इसका सेवन चाय के साथ कर सकती हैं। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle