img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

बच्चों के लिए आम के साथ बनाएं 7 सेहतमंद डिश

टीम Her Circle |  March 18, 2026

आम का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ आम से बनने वाली कई तरह की रेसिपी की भी शुरुआत हो जाएगी। हालांकि आम से आप एक नहीं बल्कि कई तरह की डिश बना सकती हैं। आज हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप बच्चों के लिए खास तौर पर आम से कई तरह की खास झटपट तैयार होने वाली रेसिपी बना सकती हैं। आम न केवल  स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने, आंखों की रोशनी सुधारने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

आम और दही की स्मूदी बनाने की रेसिपी

आम और दही गर्मी के मौसम में सबसे लाजवाब रेसिपी बन सकती है। जो कि गर्मी से राहत भी देगी और साथ ही आपके बच्चे के लिए एक सेहतमंद ड्रिंक साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले आम के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें। अब इसमें दही, शहद और इलायची पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूथ टेक्सचर न बन जाए। ठंडा करके सर्व करें। इसका यह फायदा रहता है कि दही से प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, जो पाचन सुधारता है। इसके साथ ही आम से एनर्जी और विटामिन मिलते हैं। यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है। 

आम का ओट्स पोरिज

अगर आपका बच्चा ओट्स खाने से बचता है, तो आम मिलाकर आप इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करें और फिर उसमें ओट्स डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब ओट्स नरम हो जाएं, तब गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें आम का पल्प और गुड़ मिलाएं। इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें। इसका यह फायदा होता है कि ओट्स से फाइबर मिलता है और साथ ही आम से स्वाद और पोषण भी बढ़ता है। बच्चों के पेट भी इससे आसनी से और लंबे समय तक भरा रहता है।

आम का पैनकेक बनाने की रेसिपी विस्तार से

आम के साथ एक स्वाद भरा पैनकेक भी बना सकते हैं। यह बच्चों को बहुत अधिक पसंद आती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर और दूध मिलाकर एक बैटर तैयार करें। आप फिर इसमें आम का पल्प और शहद मिलाएं। तवे पर हल्का-सा घी लगाकर छोटे-छोटे पैनकेक बनाएं। दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएं।

आम का सलाद

आप आम के सलाद फटाफट वाला सलाद भी बना सकती हैं। आप बच्चों को स्नैक्स के तौर पर यह सलाद दे सकती हैं। यह एक रंग-बिरंगा और पौष्टिक विकल्प है, जिसे आप बच्चों को स्नैक के रूप में दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप आम, एक सेब, एक केला, आधा कप अनार के दाने , एक चम्मच नींबू का रस, थोड़ा-सा शहद। इन सभी फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक बड़े बाउल में इन सभी को एक साथ मिलाएं। आप ऊपर से नींबू का रस और शहद भी मिला सकती हैं। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और आप ठंडा ही इसका सेवन कर सकती हैं। दिलचस्प है कि अलग-अलग फलों के कारण बच्चों को भी अलग-अलग तरह का स्वाद मिलता है। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी इससे बढ़ती है। 

आम की कुल्फी बनाने की रेसिपी

बच्चों को आइसक्रीम बहुत पसंद होती है, लेकिन बाजार की आइसक्रीम हेल्दी नहीं होती। ऐसे में घर की बनी आम कुल्फी एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा होने के बाद इसमें आम का पल्प, खजूर का पेस्ट और इलायची पाउडर भी मिलाएं। आप इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालकर 6 से 8 घंटे के लिए फ्रीज करें।जानकारों का कहना है कि बच्चों को डॉक्टर की सलाह पर ही आम खाने को दें। बच्चों को अधिक मात्रा में आम न खिलाएं। ज्यादा आम खाने से पेट की समस्या हो सकती है। बच्चों को हमेशा ताजा और पका हुआ आम दें और आम देने से पहले उसे 4 से 5 घंटा पानी में भिगो कर रखें। अगर पहली बार आम खिलाने पर किसी तरह की कोई एलर्जी होती है, तो थोड़ी मात्रा में आम खिलाएं।

आम और चावल रेसिपी

इस रेसिपी को भी आप बच्चों के लिए बना सकती हैं। सबसे पहले चावल को पहले से पकाकर ठंडा कर लें, ताकि वे अलग- अलग रहें। पैन में घी या तेल गर्म करें और इसमें राई डालें, जब राई चटकने लगे, तो करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। अब इसमें काजू और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसमें हल्दी और मैश किया हुआ आम डालें और 2 से 3 मिनट तक इसे अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें पके हुए चावल डालकर इसे अच्छी तरह से पका लें। अपने स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं।। ध्यान दें कि अपने बच्चे के स्वाद के अनुसार मिर्च इस रेसिपी में मिलाएं। ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं।

मीठा आम चावल बनाने की रेसिपी



मीठा चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पका कर पूरी तरह ठंडा कर लें, ताकि दाने अलग रहें। एक पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसी पैन में चीनी या गुड़ डालें और थोड़ा पानी मिलाकर धीमी आंच पर घुलने दें। जब चाशनी तैयार हो जाए, तब इसमें आम का पल्प डालें और 2 से 3 मिनट तक इसे अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें पके हुए चावल डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इलायची पाउडर और केसर दूध डालकर हल्के हाथ से चलाएं। अंत में भुने हुए काजू और किशमिश डालें और 2 मिनट धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें।




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle