img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

गर्मी के लिए 6 तरह के सेहतमंद कूलिंग सूप, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक

टीम Her Circle |  अप्रैल 21, 2025

गर्मी के मौसम में शरीर को अंदरूनी तरफ से ठंडक देने के लिए बाजार में कई तरह की सब्जियां मौजूद हैं। गर्मी में खासतौर पर ककड़ी और लौकी शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करती हैं। क्या आप जानती हैं कि गर्मी की इन खास सब्जियों के साथ आप खुद को ठंडक भरा अहसास दे सकती हैं। जाहिर सी बात है कि गर्मी में सेहतमंद और ठंडक देने वाले सूप शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और पाचन में भी काफी मदद करते हैं। तो हम आपको आसान और हेल्दी तरीके से गर्मी के कूलिंग सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

खीरे का ठंडा सूप

खीरा या फिर ककड़ी। आप इसे कुछ भी कह लें इसका स्वाद सलाद से लेकर सब्जी के स्वाद को बढ़ा देता है। गर्मी में खीरे का सेवन शरीर को अंदरूनी तौर पर हाइड्रेट रखता है। ठंडे खीरे का सूप बनाने के लिए 3 से 4 ककड़ी को छोटे टुकड़ों में काट लें, इसके साथ एक कप दही के साथ आधा कप पुदीना की पत्तियां और साथ ही 2 से 3 लहसुन की कलियां लेकर इसके साथ स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और नींबू का रस भी इस सूप के लिए जरूरी है। आपको इन सारी चीजों को ब्लेंडर में डालकर स्मूद से ब्लेंड कर लें। इसके बाद आपको इसमें अपने स्वादानुसार नमक, मिर्च और नींबू मिलाना है। आप इसे फ्रिज में रख दें और परोसते समय ऊपर से पुदीना और ककड़ी की स्लाइस से सजा दें।

गर्मी में ककड़ी खाने का फायदा

गर्मी के मौसम में ककड़ी खाने का फायदा कई तरह से होता है। ककड़ी में 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो कि शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। इससे शरीर अंदरूनी तौर पर ठंडा रहता है। जानकारों का मानना है कि ककड़ी में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इससे पाचन बेहतर होता है। साथ ही कब्ज की समस्या से भी आराम मिलता है। ककड़ी के सेवन से शरीर की त्वचा में नमी बरकरार रहती है। ककड़ी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा भी काफी अच्छे अनुपात में होती है।

टमाटर का गजपाचो

टमाटर का गजपाचो, आपको यह नाम सुनकर हैरानी होगी। लेकिन यह स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए 4 से 5 पके हुए टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, छोटा प्याज,लहसुन की कलियां, ऑलिव ऑयल के साथ 1 चम्मच सिरका , नमक और मिर्च स्वादानुसार लेने के बाद इन सारी सामग्री को बारीक काट लें और एक ब्लेंडर में स्मूथ पेस्ट बना लें। अगर आपको ऐसा लगे कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो गया है, तो आप इसमें पानी मिलाएं और एक बार फिर पीस लें। इसके बाद इन सारी सामग्री को छान लें। इसके बाद आप इसे एक से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख लें। अंत में ऑलिव ऑयल और धनिए से इसे गार्निश करें। ध्यान दें कि बना छाने हुए भी आप इन सारी सामग्री को मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।

गर्मी में टमाटर खाने से शरीर को फायदा

गर्मी में टमाटर खाना शरीर को कई सारे फायदे देता है। टमाटर न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक देने का भी कार्य करता है। टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। साथ ही टमाटर लिवर और खून को साफ करने का भी काम करता है। टमाटर फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। इस टमाटर में विटामिन ए और विटामिन-सी होता है। साथ ही टमाटर इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

ठंडा गाजर-अदरक का सूप

गर्मी के मौसम में गाजर और अदरक का सूप भी आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आपको अपनी आवश्यकता अनुसार उबली हुई गाजर लेना है। इसके बाद आपको इसमें अदरक को कद्दूकस कर लेना है। साथ ही आपको अपनी पसंद की सब्जी लेनी है और उसे उबाल कर उसका स्टॉक या पानी तैयार कर लेना है। आधा कप नारियल दूध भी अपने पास रख लें। नमक, काली मिर्च और नींबू का रस भी इस सूप के स्वाद को बढ़ा देता है। इसे बनाने के लिए गाजर और अदरक को स्टॉक के साथ ब्लेंड करें। उसमें नारियल दूध, नमक, मिर्च और नींबू का रस मिलाएं। इन सारी सामग्रियों को मिलाकर एक से दो घंटे के लिए फ्रिज में रखें। आप इस सूप को ठंडा भी परोस सकती हैं। ध्यान दें कि इस सूप का सेवन करने से पहले बारीक कटी हुई हरी धनिया से इस सूप को सजाएं और इसका सेवन करें।

गर्मी में गाजर और अदरक का सेवन

उल्लेखनीय है कि गर्मी में गाजर और अदरक का सेवन आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। गाजर में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही इसमें बीटा- कैरोटीन होता है, जो कि त्वचा को अंदरूनी तौर पर सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। आंखों की सेहत के लिए भी गाजर और अदरक का सेवन फायदेमंद माना गया है।

पुदीना और मटर का सूप 

पुदीना और मटर का सूप गर्मी में आपके शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक भरी राहत देता है। इसे बनाने के लिए एक कप उबले हुए मटर के साथ आधा कप पुदीना की पत्तियां साफ कर लें। इसके साथ आधा कप दही, एक कप वेजिटेबल स्टॉक और नमक के साथ मिर्च स्वादानुसार लें। पुदीना और मटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले मटर और पुदीना के स्टॉक के साथ ब्लेंड करें इसके बाद दही मिलाएं और नमक के साथ मिर्च भी स्वादानुसार मिलाएं और इसे फ्रिज में ठंडा करें। एक या दो घंटे फ्रिज में रखने के बाद आप मटर और पुदीने के इस सूप को ठंडक भरे एहसास के साथ पी सकती हैं।

पुदीना और मटर का गर्मी में सेवन

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि गर्मी के मौसम में पुदीना का सेवन शरीर को ठंडक देता है। पुदीना की तासीर ठंडी होती है, जो कि शरीर को अंदरूनी तौर से राहत मिलता है। गर्मी के मौसम में पाचन को सुधारने का काम भी पुदीना के सेवन से होता है। पुदीना के सेवन से डाइजेशन अच्छा होता है। गर्मी के मौसम में मटर का सेवन प्रोटीन का एक अच्छा माध्यम है। गर्मी में थकान जल्दी लगती है, ऐसे में मटर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही कब्ज की समस्या भी मटर खाने से नहीं होती है। विटामिन सी भी मटर में होता है, जो कि शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बनाए रखने में मदद करता है। 

पालक और दही का सूप रेसिपी

गर्मी के मौसम में पालक और दही का सूप शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए पालक के पत्ते के साथ, बिना पाली वाला दही, हरी मिर्च, लहसुन, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर का इस्तेमाल करना है। इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा पानी डालकर पालक के पत्तों को हल्का उबाल लें और फिर पानी निकालकर पालर को ठंडा कर लें। ठंडे पालक को मिक्सी में डालें और साथ में हरी मिर्च, लहसुन और थोड़ा-सा पानी डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। दूसरी तरफ एक बाउल में दही डालें और अच्छी तरह से फेंट लें। इस दही के पेस्ट में पालक मिला लें। इसमें नमक, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। आप अपने स्वाद के अनुसार नींबू का रस भी मिला सकती हैं। आप इस सूप को फ्रिज में आधा से 1 घंटे के लिए ठंडा करने के लिए रख दें। परोसने के समय पुदीने के पत्ते, ओलिव ऑयल और जीरा भूनकर ऊपर से मिलाएं।

गर्मी में पालक और दही के सेवन का फायदा

गर्मी में पालक का सूप शरीर को ठंडा रखता है। साथ ही यह हीमोग्लोबिन बढ़ता है। यह एक तरह से विटामिन ए, विटामिनसी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो कि त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle