img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

बिना तेल से बनने वाली झटपट 5 यूनिक रेसिपी

टीम Her Circle |  May 13, 2026

इन दिनों यह बात काफी चलन में है, जब बिना तेल के खाना बनाया जा रहा है। ऐसी एक नहीं बल्कि कई सारी डिश है, जिसे आप बिना तेल के बना सकती हैं और आसानी से यह स्वाद से भरी रेसिपी बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

दही पोहा 

दही पोहा एक बहुत ही आसान और स्वाद से भरी हुई रेसिपी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को छलनी में डालकर हल्के पानी से जल्दी धो लें। इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि नरम हो जाए। ध्यान रखें ज्यादा देर पानी में न रखें। अगर आप ऐसा करेंगे, तो पोहा गीला हो जाएगा। इसके बाद दही तैयार करें। एक बड़े बाउल में दही लें। अगर दही बहुत अधिक गाढ़ा है, तो 2 से 3 चम्मच पानी मिलाकर फेंट लें। दही में नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च, प्याज और नींबू का रस मिलाएं। दही के मिश्रण में पोहा मिलाएं। ऊपर से अनार, मूंगफली और हरा धनिया मिलाएं। आप स्वाद बढ़ा करने के लिए हमेशा पोहा दही के लिए ठंडा दही इस्तेमाल करें। आप खीरा और गाजर भी मिलाएं और प्रोटीन बढ़ाने के लिए भुना चना मिलाएंं। 

मूंग दाल चीला 

मूंग दाल चीला बनाने के लिए दाल को 3 से 4 घंटे पानी में भिगो दें। अगर जल्दी बनाना हो, तो गर्म पानी में एक घंटा भी काफी होता है। इस बैटर को तैयार करने के लिए भीगी दाल के साथ हरी मिर्च, अदरक और जीरा के साथ एक स्मूथ बैटर पीस लें। इस बैटर में नमक, हल्दी, प्यार और धनिया मिलाएं। इसके बाद आपको तवा को गर्म करना है और चीला बना लें और दोनों तरफ सेंकते हुए चीला तैयार करें। आप इस चीला को दही, टमाटर की या फिर हरी चटनी के साथ परोस सकती हैं। 

मग केक

इस स्वाद से भरे हुए केक को तैयार करने के लिए एक बड़े माइक्रोवेव सेफ मग में केले को चम्मच से अच्छी तरह मैश करें ताकि कोई बड़ा टुकड़ा न रहें। मग में बैटर तैयार करने के लिए आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, शहद या चीनी के साथ दूध मिलाएं। आपको इन सभी को अच्छी से मिलाएं। बैटर स्मूथ और थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए। अगर बहुत गाढ़ा लगे, तो एक चम्मच दूध और डाल सकती हैं। ऊपर से टॉपिक डालने के लिए चॉकलेट चिप्स, बादाम और अखरोट डाल सकती हैं। माइक्रोवेव करने के लिए 2 मिनट हाई मोड पर पकाएं। केक फूल जाएगा और ऊपर से सेट दिखेगा। अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो एक गहरे पैन में मग रखकर इसे 10 से 12 मिनट धीमी आंच पर बेक करें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए कैसे की जगह सेब की प्यूरी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादा चॉकलेट स्वाद के लिए कॉफी पाउडर मिलाएं। इसे तैयार होने में 5 मिनट लगेंगे। 

स्टीम्ड सूजी रोल्स

स्टीम्ड सूजी रोल्स बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले बैटर के लिए सूजी, दही और पानी को एक साथ मिलाएं। अब इसमें नमक हल्दी और हरी मिर्च मिलाकर बैचर को 10 मिनट के लिए ढककर रखें। स्टीम करने से पहले बैटर में ईनो मिलाएं और ऊपर से एक चम्मच पानी डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. एक थाली में तेल लगाकर बैटर को अच्छी तरह से मिलाएं। और इसे एक पैन में पानी रखकर भाप पर इसे पकाएं। 15 से 20 मिनट बाद इस रोल्स बनाकर काटें। ऊपर से गाजर , धनिया और चाट मसाला डालें। आप इस बैटर का स्वाद बढ़ाने के लिए पालक प्यूरी , चुकंदर डालकर भी इसका रंग बढ़ा सकती हैं। पनीर भी बैटर में मिलाकर सकती हैं। बिना तेल के यग 20 मिनट में मुलायम बनकर तैयार हो जाता है।

ओट्स- एप्पल पैनकेक 



बच्चों के लिए काफी सेहतमंद नाश्ता है। इसे तैयार करने के लिए एक मिक्सर में ओट्स डालकर बारीक पीस लें, ताकि ओट्स का आटा बन जाए। बैटर बनाने के लिए ओट्स पाउडर, केला, दूध, दालचीनी, बेकिंग पाउडर के अलावा शहद या गुड़ भी मिला सकती हैं। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला और गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद नॉन स्टिक तवा गर्म करें और उस पर बैटर को फैलाएं। दोनों तरफ अच्छी तरह से सेंक लें। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle