img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

चाय की पत्ती से बनने वाली 5 तरह की यूनिक डिश

टीम Her Circle |  May 20, 2026

चाय की पत्ती हर घर में होती है। चाय पत्ती का इस्तेमाल रसोई और घर के कामों में कई तरह से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि चाय की पत्ती का इस्तेमाल केवल चाय को बनाने में नहीं किया जाता है, बल्कि आप इससे कई तरह की स्वाद से भरी हुई लाजवाब डिश भी बना सकती हैं। नाश्ता से लेकर डिनर तक, आप कई तरह की रेसिपी चाय की पत्ती से बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

चाय पत्ती पकौड़े बनाने की रेसिपी

आप चाय पत्ती पकोड़ा बनाने के लिए ताजा चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सभी मसाले मिलाएं। इसके बाद इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को लें और उसे अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें और काफी कम मात्रा में चाय पत्ती का इस्तेमाल करें। इसके बाद पकौड़े  को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। आप इस पकौड़े  को अपने पसंद की चटनी के साथ सर्व करें। 

टी स्मोक्स राइस

इस डिश को चाय की पत्तियों की खुशबू से तैयार किया जाता है। इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट भिगो दें और फिर पानी , नमक और थोड़ा घी डालकर 90 प्रतिशत तक इसे पका लें। ध्यान दें कि चावल पूरी तरह गला नहीं होना चाहिए। स्मोकिंग मिक्स तैयार करने के लिए एक पैन में चाय पत्ती, चीनी, दालचीनी डालें। स्मोकिंग की प्रक्रिया करने के लिए गैस धीमी- मध्यम आंच पर रखें। चाय पत्ती वाला पैन नीचे रखें। उसके ऊपर जाली स्टैंड रखें। स्टैंड पर पके हुए चावल वाला बर्तन रखें। फिर ढक्कन अच्छी तरह से बंद कर दें। 2 मिनट में धुंआ बनने लगेगा। स्मोक फ्लेवर के लिए इसे 8 से 10 मिनट तक ढका रहने दें। ध्यान दें कि जितनी देर रखेंगे, उतना गहरा स्मोकी फ्लेवर आएगा। इस डिश तो आप चिली पनीर, मंचूरियन, ग्रिल्ड टोफू के साथ सेवन कर सकती हैं। 

माचा टी पैन केक 

एक बड़े बाउल में मैदा, माचा पाउडर, बेकिंग पाउडर,चीनी, नमक को अच्छी तरह से छानकर मिलाएं। ध्यान रखें कि गुठलियां नहीं होनी चाहिए। इसके बाद दूसरे बाउल में दूध, अंडा , वनीला  और पिघला बटर एक साथ लेकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। बैटर बनाने के लिए गीले मिश्रण को सूखे मिश्रण में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। 5 मिनट इस बेटर को रेस्ट दें और फिक नॅान स्टिक तवा हल्का गर्म करें और धीमी आंच पर पैन केक बनाएं। ध्यान रखें कि दोनों तरफ पकाएं। वनीला आइसक्रीम के साथ इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है।

टी लीफ चटनी 

यह एक यूनिक और हल्की स्मोकी फ्लेवर वाली चटनी है, जो इस्तेमाल की हुई या ताज़ी चाय पत्तियों से बनाई जाती है। इसका स्वाद तीखा, खट्टा होता है। इस चटनी को बनाने के लिए इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती लें और उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे चाय पत्ती नें मौजूद अधिक दूध और चीनी पूरी तरह से निकल जाता है। एक ब्लेंडर में चाय पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, धनिया, पुदीना, भुना जीरा, नमक नींबू रस मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। चटनी के लिए यह ध्यान रखें कि यह ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए। आप अच्छे फ्लेवर के लिए राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का भी बनाकर इसमें मिला सकती हैं। 

टी लीफ सलाद



  यह सलाद चाय की पत्तियों, सब्जियों और नट्स से बनता है। इसका स्वाद खट्टा, कुरकुरा, हल्का तीखा और बहुत फ्रेश होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चाय की पत्ती को गर्म पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें। फिर पानी को छान लें। पत्तियों को ठंडे पानी से हल्का साफ कर लें ताकि ज्यादा कड़वाहट निकल जाए।। बारीक काट लें और एक बड़े बाउल में प्याज, टमाटर, पत्ता गोभी, हरी मिर्च और धनिया को एक साथ मिलाएं। मूंगफली , तिल और भुने चने को भी मिला सकती हैं। ड्रेसिंग के लिए ऊपर से तेल,नमक, नींबू रस और शहद को मिलाएं और अच्छी तरह से टॉस करें। ध्यान रखें कि सलाद को तुरंत सर्व करें ताकि कुरकुरा पन बरकरार रहे। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle