img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

दही से बनने वाले 5 तरह के सूप की रेसिपी

टीम Her Circle |  मई 11, 2025

अक्सर लोग दही का इस्तेमाल केवल रायता बनाने या फिर किसी सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप दही से 5 तरह के अलग तरह के सूप भी बना सकती हैं। उल्लेखनीय है कि दही से बनने वाले यह सारे सूप पाचन में हल्के होते हैं और साथ ही आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ाते हैं। आप दोपहर के खाने में या फिर रात को डिनर के दौरान इस सूप को बना सकती हैं। आइए जानते हैं दही से बनने वाले 5 तरह के सूप की रेसिपीज के बारे में।

कढ़ी दही सूप

इसे बनाना बेहद आसान है और अपने स्वाद के अनुसार इसमें फ्लेवर डाल सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपनी आवश्यकता अनुसार दही को फेंट लें। इस दही में बेसन, हल्दी और नमक को अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद आप इसमें पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। जब दही और पानी एक साथ अच्छी तरह से मिलकर गाढ़ा हो जाए, तो इसमें आप ऊपर से तड़का लगा दें। आप दही में तड़का लगाने के लिए घी को गर्म करे। इस घी में राई, करी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर और हींग को डालें और इस तड़के को दही में मिलाएं। आप इसे सूप की तरह गरम-गरम परोसें। 

दही-सब्जी सूप

दही और सब्जी को एक साथ मिलाकर आप स्वाद से भरे हुए इस सेहतमंद सूप का सेवन कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको गाजर, शिमला मिर्च और ब्रोकली को उबाल लें। दूसरी तरफ दही में थोड़ा पानी मिलाकर मिक्स करें और उबली हुई सब्जियों को इसमें मिलाएं और आप इसे दही के साथ 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आप इसमें अपने स्वादानुसार नमक और मिर्च डालें और इसका सेवन करें। आप इसका सेवन डिनर में भी कर सकती हैं। यह स्वाद और सेहत से भरपूर है। सब्जी और दही के मिश्रण के साथ आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलता है।

मसाला छाछ सूप

दही से बनाने के लिए मसाला छाछ सूप भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए  आपको एक कप छाछ के साथ काली   मिर्च के साथ कटी हुई हरी मिर्च के साथ नमक स्वादानुसार लें। इसे बनाने के लिए छाछ को गर्म करें। ध्यान रखें कि छाछा को उबालना नहीं है। इसके बाद सारा मसाला मिलाएं  और उसके ऊपर राई-जीरा का तड़का लगाएं। यह खाने में काफी स्वाद से भरपूर लगता है। यह काफी आसानी से बन जाता है।

दही और लहसुन का सूप बनाने की रेसिपी

दही और और लहसुन का सूप बनाने के लिए आपको एक दही के साथ पानी, लहसुन की कलियां, ओलिव आयल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार लें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को तेल या घी में भूनें। दही और पानी को फेंटें। इसे आपको धीमी आंच पर मिलाएं और फिर इसे पकाएं। ध्यान दें कि इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। साथ ही आप नमक और मिर्च भी मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। आप इसका सेवन गरम ही करें। यह स्वाद में लाजवाब होता है और पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है।

दही और टमाटर का सूप रेसिपी

दही और टमाटर के मिश्रण से आप अपने लिए एक स्वाद से भरा सूप बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए 4 से 5 टमाटर लें। सबसे पहले टमाटर को थोड़े से पानी में उबाल लें और फिर जब टमाटर नरम हो जाएं, तो उसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और फिर एक बारीक छलनी से छान लें। इसके बाद तड़का लगाने के लिए एक पैन में घी या मक्खन को गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगता है, तब लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और भूरा होने तक भूनें। सूप बनाने के लिए तड़के में छना हुआ टमाटर प्यूरी डालें और साथ ही नमक, काली मिर्च और चीनी मिलाएं आप इसे मध्यम आंच पर 7 मिनट तक पकने दें। इसके बाद आपको दही को इस बनी हुई सामग्री में डालना है। दही को अच्छी तरह से फेंट लें और गैस को धीमा करते हुए टमाटर के सूप में दही मिलाएं। 4 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालं और गर्म ही इस दही सूप का सेवन करें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle