img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

बारिश में सब्जी न होने पर घर पर बनाएं फटाफट 5 रेसिपी

टीम Her Circle |  July 29, 2026

बारिश में अगर आपके घर पर सब्जी नहीं है या फिर आप किसी वजह से सब्जी नहीं ला पा रही हैं, तो इसके लिए एक नहीं बल्कि कई तरह के उपाय कर सकती हैं। आप घर की रसोई में रखी हुई चीजों से अपने लिए सब्जी बना सकती हैं, जो कि आसानी से बन जाती है और झटपट आसान तरीके से तैयार हो जाती है। यह भी कहा जाता है कि बारिश में सब्जी साफ नहीं मिलती। अगर साफ मिल भी जाए, तो उसमें बारीक कीड़े मौजूद रहते हैं, जो कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आप अपने घर के हर दिन के राशन के साथ नई सब्जी बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

बेसन की सब्जी

इसे तैयार करने के लिए एक कटोरी में बेसन लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालें और जब जीरा चटकने लगें, तो हींग के बाद अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट बनाकर इसमें मिला लें और फिर एक चम्मच पानी डालकर इसे अच्छी तरह से भून लें। आप इसमें हल्दी और लाल मिर्च के साथ धनिया पाउडर भी मिला सकती हैं। आपको मसाले को अच्छी तरह से पका लेना है और फिर धीरे-धीरे बेसन का घोल कढ़ाई में डालें और इसे भून लें स्वादानुसार नमक के साथ बारीक धनिया को काट कर मिलाएं। इस बेसन की सब्जी को चावल या रोटी के साथ सेवन कर सकती हैं।

दाल की सब्जी

घर की रसोई में दाल आसानी से मिल जाती है। इसमें काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन रहता है। इसे बनाने के लिए मूंग की दाल को पानी में अच्छी तरह से धोकर 3 कप पानी के साथ हल्दी और नमक मिलाकर पका लें। 2 सीटी के बाद गैस बंद कर दें और फिर दाल को हल्का-सा घोट लें। इसके बाद एक पैन में घी के बाद जीरा, बारीक प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं और पका लें। बारीक टमाटर, आधा चम्मच गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से पकाएं और फिर पकाई हुई दाल को इसमें मिलाकर बारीक धनिया काट कर मिला दें। तैयार है, आपके लिए दाल की सब्जी। आप इसका सेवन चावल और रोटी के साथ कर सकती हैं।

रोटी की सब्जी

आप इसे बनाने के लिए रात की बनी हुई रोटी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर ताजा रोटी भी बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले रोटियों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और अगर आपकी रोटी सख्त है, तो पानी छिड़कर पांच मिनट के लिए ढककर रखें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। साथ ही जीरा, राई और हींग भी मिलाएं। जीरा चटकने लगे, तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर एक मिनट के लिए भून लें। बारीक प्याज सुनहरा होने तक पकाएं। टमाटर मिलाएं और नरम होने तक पकाएं। हल्दी, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च मिलाएं और अच्छी तरह से पकाने के बाद रोटी को मिला लें और ऊपर से बारीक धनिया और नींबू का रस मिलाकर गैस बंद कर दें। तैयार है, आपके लिए रोटी की सब्जी।

पापड़ की सब्जी

इस सब्जी को बनाने के लिए सबस पहले पापड़ को तल लें या फिर भून लें। इसके बाद इसके बाद एक पैन में घी के बाद जीरा, बारीक प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं और पका लें। बारीक टमाटर, आधा चम्मच गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से पकाएं और फिर पापड़ मिलाएं। आप इसमें अपने पसंद का नमकीन भी मिला सकती हैं और इसका सेवन चावल या रोटी के साथ कर सकती हैं। टिफिन के लिए भी यह रेसिपी आपको काफी पसंद आएगी।

दही की सब्जी



दही को अच्छी तरह से फेंट लें और इसके बाद इसके बाद एक पैन में घी के बाद जीरा, बारीक प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं और पका लें। बारीक टमाटर, आधा चम्मच गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से पकाएं फिर गैस बंद करके दही मिलाएं। तैयार है, आपके लिए दही की स्वाद से भरी हुई सब्जी।

 

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle