img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

खजूर से बच्चों के लिए बनाएं 5 तरह की सेहतमंद मीठी रेसिपी

टीम Her Circle |  April 22, 2026

खजूर बच्चों के लिए सेहतमंद पर्याय माना गया है। अगर आप शक्कर देना नहीं चाहती हैं, तो खजूर के साथ आप अपने बच्चों के डाइट में खजूर के जरिए मीठा शामिल कर सकती हैं। खजूर की बात की जाए, तो जानकारों के अनुसार खजूर में मिठास के साथ आयरन, फाइबर होते हैं साथ ही यह शरीर को ऊर्जा भी देती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे खजूर से एक नहीं बल्कि पांच तरह की अलग- अलग रेसिपी बना सकती हैं।

खजूर-नट्स लड्डू बनाने की विधि विस्तार से

खजूर और नट्स को एक साथ मिलाकर आप एक स्वाद और सेहतमंद डिश बना सकती हैं। साथ ही अगर आपके बच्चे कभी चॉकलेट खाने की ख्वाहिश जाहिर करें, तो आप यह स्वाद और सेहत से भरपूर डिश बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बीज निकाले हुए खजूर का इस्तेमाल करें। इसके बाद अपने पसंद के नट्स यानी कि ड्रायफूट्स का इस्तेमाल करें। काजू, बादाम, पिस्ता के साथ खजूर के बीज, अलसी, अखरोट को हल्का -सा घी में भून लें। इसके बाद आप ठंडा होने पर खजूर के साथ इन सभी को मिलाकर हल्का पेस्ट बना लें। इसके साथ आप बिना शुगर के चॅाकलेट पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। खजूर के कारण सभी सामान आपस में हल्का गीला होकर मिल जायेंगे,फिर आपको इसे अपने हिसाब से आकार दें। बिना चीनी के आपके बच्चे के लिए हेल्दी चॅाकलेट नट्स लड्डू खजूर की मिठास के साथ पेश है।

खजूर मिल्क शेक बनाने की विधि विस्तार से

खजूर मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 खजूर लें और इसका बीज निकाल लें। एक गिलास दूध के साथ एक छोटा केला, 4 से 5 बादाम, एक चुटकी इलायची पाउडर और जरूरत के अनुसार बर्फ के टुकड़े लें। खजूर का मिल्क तैयार करने के लिए खजूर को हल्के गुनगुने दूध में भिगो कर रख दें। इससे खजूर मुलायम हो जाते हैं। इसके साथ मिक्सर में खजूर, दूध, केला और बादाम को अच्छी तरह से मिला लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें, जब तक शेक स्मूद न हो जाए। अब इसमें इलायची पाउडर और बर्फ डालकर फिर से थोड़ा ब्लेंड करें। इस तरह से आप अपने बच्चे के लिए झटपट खजूर वाला सेहतमंद दूध तैयार कर सकती हैं। हालांकि आपको जरूरी बातों का भी ध्यान देना है। छोटे बच्चों के लिए बर्फ न डालें और शेक हल्का गुनगुना ही दें। शेक गाढ़ा होने पर आप उसमें दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

खजूर ओट्स कुकीज रेसिपी विस्तार से

खजूर ओट्स कुकीज सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले 8 से 10 खजूर को गुनगुने दूध में भिगो दें। जैसा कि हमने पहले बताया कि खजूर भिगोने से स्मूथ हो जाता है। इसके बाद पीसे हुए ओट्स को लें। एक बाउल में ओट्स खजूर का पेस्ट, घी या फिर बटर के साथ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, बेकिंग पाउडर के साथ दालचीनी भी लें। इसके बाद छोटे- छोटे हिस्से लेकर गोल या फ्लैट कुकीज का शेप बनाएं। इन्हें बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाकर रखें। ओवन को 180 डिग्री पर प्री हिट करें। कुकीज को 15 मिनट के लिए बेक करें हल्का गोल्डन होने पर निकाल लें। इसे फिर एटरटाइट डिब्बे में 4 से 5 दिन के लिए स्टोर कर सकती हैं।  

खजूर पेन केक बनाने की विधि विस्तार से



खजूर के साथ स्वाद और सेहतमंद पेन केक भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए हमेशा की तरह सबसे पहले खजूर को गुनगुने दूध में भिगो दें। फिर मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। एक बाउल में गेहूं का आटा, खजूर का पेस्ट, दूध, मैश किया हुआ केला लें और बैटर तैयार करें। ध्यान रखना है कि बैटर ज्यादा गाढ़ा टा ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। इस बैटर में फ्लेवर के लिए बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर, वनीला एसेंस मिलाएं। इन सभी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। पैन केक बनाने के लिए एक पैन गर्म करें और हल्का-सा घी या फिर बटर लगाएं। बैटर को पैन पर डालें और धीमी आंच पर पकाएं। गर्म पैन केक को शहद, बटर या फिर फलों के साथ सर्व करें। ध्यान दें कि 4 साल से छोटे बच्चे के लिए पैन केक बिना बेकिंग पाउडर के बनाएं। प्रोटीन बढ़ाने के लिए थोड़ा बेसन या पीनट पाउडर मिला सकते हैं। आयरन के लिए इसमें थोड़ी पालक प्यूरी भी मिक्स कर सकते हैं 

खजूर और चॉकलेट बाइट बनाने की विधि विस्तार से

इसे तैयार करने के लिए खजूर को बीच से हल्का काटकर खोल लें। ध्यान दें कि आपको खजूर पूरी तरह खोलना नहीं है। अगर खजूर सख्त हों, तो 5 से 10 मिनट गुनगुने पानी में भिगो लें। हर खजूर के अंदर थोड़ा मूंगफली और बादाम बटर के साथ थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भरें। इसे भरकर हल्का बंद करें। इसके बाद चॉकलेट को मेल्ट करें और इसे डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिछला लें और उसमें घी मिला दें। इससे चॉकलेट स्मूथ और शाइनी बनेगा। भरे हुए खजूर को पिघली हुई चॉकलेट में डुबो दें ताकि ऊपर से अच्छी कोटिंग हो जाए। इस ट्रे को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें इससे चॉकलेट पूरी तरह से सेट हो जाएगा। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle