img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

बच्चों के लिए तैयार करें 5 तरह के सेहतमंद ब्रेड स्प्रेड

टीम Her Circle |  April 15, 2026

ब्रेड स्प्रेड आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने का भी एक खास तरीका होता है, जो कि आपके बच्चों को स्वाद और सेहत दोनों दे सकती है। बच्चों के खाने की थाली के साथ किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। खासतौर पर पोषण को लेकर। देखा जाए, तो बच्चों के लिए किसी भी डिश को बनाने से पहले स्वाद ऐसा होना चाहिए, जो कि उनके दिल को भा जाए और इसके साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से।

पीनट बटर और केला स्प्रेड बनाने की विधि विस्तार से

पीनट बटर बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बहुत ही पौष्टिक स्प्रेड है। इसे बनाने के लिए आप घर पर सबसे पहले पीनट बटर बनाएं और इसे बनाने के लिए सबसे पहले पीनट यानी कि शेंगदाणे को अच्छी तरह से भून लें और इसके लिए तेल का इस्तेमाल न करें। इसके बाद भूनें हुए शेंगदाणे के छिलके को निकाल लें और फिर मिक्सर में हल्का-सा नमक मिलाकर इसे पीस लें और लगातार पीसने पर यह गिला और गाढ़ा हो जाता है और इस तरह आप घर पर ही पीनट बटर बना सकती हैं। इस स्प्रेड को बनाने के लिए सबसे पहले 2 टेबल स्पून पीनट बटर के साथ एक पका हुआ केला लें। एक टीस्पून शहद के साथ चुटकी भर दालचीनी पाउडर भी लें। केले को छीलकर एक बाउल में डालें और अच्छी तरह से मैश करें। अब इसमें पीनट बटर डालें और अच्छे से मिलाएं। अगर हल्की मिठास चाहिए,  तो शहद का इस्तेमाल करें। अगर स्प्रेड बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो थोड़ा-सा दूध डालकर इसे स्मूथ और क्रीमी बना लें। अब इसे ब्रेड पर अच्छे से फैलाएं। चाहें तो ऊपर से केले के स्लाइस भी रख सकते हैं। आपको हमेशा पके हुए केले का ही इस्तेमाल करना है। यह बच्चों के लिए प्रोटीन और फाइबर का काम करता है।

एवोकाडो और हनी स्प्रेड बनाने की विधि विस्तार से

क्रीमी और स्वादिष्ट होने के साथ बच्चों के लिए यह सेहतमंद भी होता है। इसे तैयार करने के लिए एक पका हुआ एवोकाडो लें और इसके साथ शहद साथ ही नींबू का रस और चुटकी भर नमक लें। एवोकाडो तैयार करने के लिए इसे बीच से काट लें, इसके बीज निकालें और चम्मच से उसका गूदा निकाल लें। एक बाउल में डालकर फोर्क से अच्छी तरह से उसे मैश करें। अब मैश किए हुए एवोकाडो में शहद डालें और अच्छी तरह से उसे मिक्स करें। इससे स्प्रेड में हल्की मिठास आएगी, जो बच्चों को पसंद आती है। थोड़ा नींबू रस डालने से रंग काला नहीं पड़ता और हल्का टेस्टी भी लगता है। आप चाहे, तो चुटकी भर नमक डालें इससे स्वाद बैलेंस रहता है। आप इस स्प्रेड को ब्राउन ब्रेड, टोस्ट के ऊपर, सैंडविच बनाकर या फिर फल के स्लाइस के साथ डिप करके बच्चों को खिला सकती हैं। 

पनीर और वेजिटेबल स्प्रेड बनाने की विधि विस्तार से

पनीर और वेजिटेबल स्प्रेड प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। इसे तैयार करने के लिए आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर, 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई गाजर, 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, एक टेबल स्पून दही या मलाई मिलाएं। चुटकी भर काली मिर्च और नमक मिलाएं। आपको इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाना है और इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करना है। आप मक्खन मिलाकर इसे क्रीमी भी बना सकती हैं। आप ब्राउन ब्रेड पर पनीर वेजिटेबल स्प्रेड लगा सकती हैं और इसे सेंक भी सकती हैं। आपको यह बात ध्यान रखना है कि रंग-बिरंगी सब्जियां डालने से बच्चे अधिक आकर्षित होते हैं। बहुत छोटे बच्चों के लिए सब्जियों को हल्का स्टीम कर सकते हैं

फ्रूट जैम और योगर्ट स्प्रेड

फ्रूट जैम और योगर्ट स्प्रेड बच्चों को काफी मजेदार लगता है। इसे तैयार करने के लिए आधा कप गाढ़ा दही लें और साथ ही 2 टेबलस्पून घर का बनाया हुआ फ्रूट जैम लें। आप मिठास के लिए एक टीस्पून शहद भी लें। आप बारीक कटे हुए फलों का इस्तेमाल अपनी पसंद के अनुसार कर सकती हैं। रेसिपी तैयार करने के लिए हंग कार्ड को एक बाउल में लें। उसमें फ्रूट जैम डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। आपको साथ ही स्प्रेड टेक्सचर भी सेट करना है। बहुत पतला है, तो थोड़ा हंग कर्ड मिलाना चाहिए। इसे आपको ब्रेड पर लगाकर बच्चों को खाने के लिए या फिर टिफिन के लिए दे सकती हैं। 

चॉकलेट और डेट स्प्रेड बनाने की विधि विस्तार से



इस स्प्रेड को बनाने के लिए खजूर को 10 से 15 मिनट के लिए गुनगुने पानी या दूध में भिगो दें। इससे खजूर मुलायम हो जाते हैं। भीगे हुए खजूर को मिक्सर में मिलाकर पीस लें। इसमें कोको पाउडर और थोड़ा दूध डालें और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अगर पेस्ट गाढ़ा, है तो उसमें थोड़ा दूध मिलाएं। फ्लेवर को बढ़ाने के लिए वनीला एसेंस भी मिलाएं और ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए पीनट बटर या बादाम बटर मिलाएं। इस तरह से आपका चॉकलेट डेट स्प्रे तैयार है आप रोटी या फिर ब्रेड पर लगाकर इस बच्चों को यह स्प्रेड दे सकती हैं। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle