img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

सेहतमंद फलों से बनने वाली 5 तरह की स्वादिष्ट लस्सी की रेसिपीज

टीम Her Circle |  अप्रैल 20, 2025

गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह के फल का सीजन भी शुरू हो जाता है। आम, तरबूज, अंगूर, केला, अनार और चीकू के साथ और भी कई फल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। अगर बात गर्मी की करें और लस्सी का जिक्र न हो, भला ऐसे कैसे हो सकता है। आपने गर्मी के मौसम में केसर और मलाई लस्सी का सेवन जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कई तरह के फलों से बनने वाली लस्सी का सेवन किया है। अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप फल और दही को एक साथ मिलाकर खुद के लिए स्वाद से भरी सेहतमंद फलों वाली लस्सी बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

आम लस्सी बनाने की विधि

गर्मी के मौसम में कई प्रकार के आम बाजार में मिल जाते हैं। साथ ही आम की लस्सी की मांग भी अधिक रहती है। ऐसे में आप भी आम से अपने पसंद और स्वाद के हिसाब से घर पर ही स्वाद से भरी लस्सी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले पके हुए आम को बाजार से लेकर आना है। इसके बाद आपको रात भर 2 से 3 आम ठंडे पानी में भिगोकर रख देना है। रात भर भिगोए रहने से आम में मौजूद गर्मी खत्म हो जाती है। रात भर भिगोए हुए आम को पानी से बाहर निकाल कर 30 मिनट के लिए बाहर रहने दें और इसके बाद आपको अपनी जरूरत के हिसाब से आम लेना है। यानी कि अगर आप 4 लोगों के लिए आम की लस्सी बना रही हैं, तो आपको 2 से 3 आम की जरूरत होगी। इसके बाद आपको आम को अच्छी तरह से छीलकर उसकी गूदा निकालना है। आप आम के छिलके को निकालकर गुदा निकालने के लिए मिक्सर में आम को पीस लें। इसके साथ आपके पास दही, शक्कर, इलायची पाउडर और ठंडा पानी भी साथ में रखें। आम की लस्सी बनाने के लिए आम के गूदे को दही, पानी, शक्कर और इलायची पाउडर के साथ मिलाएं। ध्यान दें कि आपको अपने स्वादानुसार ही शक्कर का इस्तेमाल इस लस्सी में करना है। आप सिर्फ आम के गूदे के साथ दही और इलायची मिलाकर भी आप स्वादिष्ट लस्सी तैयार कर सकती हैं। बहरहाल, आपको दही, आम का गूदा, इलायची और शक्कर को अच्छी तरह से ब्लेंड करना है। इससे लस्सी काफी स्मूथ दिखाई देगी। सर्व करने के लिए आप ठंडी लस्सी के ऊपर आम की स्लाइस और दही की मलाई डालकर इसका सेवन कर सकती हैं।

स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने की विधि

 स्ट्रॉबेरी लस्सी आपके गर्मी के मौसम में ठंडक भरने के लिए काफी है। स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आपको ताजा और बिना किसी दाग वाली  स्ट्रॉबेरी को खरीद लेना है और फिर उसे पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद स्ट्रॉबेरी को धोकर उनका डंठल हटा लें और काट लें। एक मिक्सी जार में कटी हुई स्ट्रॉबेरी, दही, शक्कर, और इलायची पाउडर डालें। अगर आपको लस्सी ज्यादा पतली चाहिए, तो इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डाल सकते हैं। अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करने के लिए ब्लेंड करें। आप चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं, जिससे लस्सी ठंडी और फ्रेश बनेगी। लस्सी का स्वाद चख लें। अगर आपको मीठा ज्यादा चाहिए तो थोड़ा और शक्कर डाल सकते हैं। आप चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकती हैं, जो लस्सी को ताजगी देगा। आप किसी पार्टी या फिर त्योहार के लिए भी स्ट्रॉबेरी की लस्सी को बनाकर उसका सेवन कर सकती हैं। आप इस लस्सी का सेवन ठंडा भी कर सकती हैं। आप इस लस्सी को फ्रिज में रखकर इसका इस्तेमाल दो दिन तक कर सकती हैं।

केला लस्सी बनाने की विधि

केला ऐसा फल है, जो कि पौष्टिक माना जाता है। केले से लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए केले को छीलकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे बनाने के लिए पके हुए केले का ही इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए केला, दही, दूध, शहद और दालचीनी पाउडर लें। इन सभी को एक साथ ब्लेंड करें और फिर केले और दही के साथ आपकी स्वादिष्ट केले की लस्सी तैयार है।

पपीता लस्सी बनाने की विधि 

पपीता लस्सी बनाने का भी एक खास तरीका है और यह पीने में काफी स्वाद से भरा होता है। अगर आपको पपीता पसंद है, तो आप इसके साथ भी लस्सी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप कटा हुआ पपीता लेना है और इसके साथ दही, दूध और शहद को एक साथ मिलाएं इसे अच्छे से ब्लेंड करें और ठंडा करके इसे सर्व करें। 

लस्सी बनाने के दौरान न करें यह गलती

ध्यान दें कि लस्सी बनाना भले ही आपको आसान लगता है लेकिन ऐसा नहीं है। अक्सर लस्सी बनाते समय उसमें कोई न कोई कमी रह जाएगी, अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखेंगे। लस्सी बनाने के लिए ताजे और अच्छे गुणवत्ता वाले दही का इस्तेमाल करें। अगर दही बहुत खट्टा हो, तो लस्सी का स्वाद भी खट्टा और अप्रिय लग  सकता है। दही का खट्टापन कम करने के लिए, उसे फ्रिज में ठंडा रखें और फिर इस्तेमाल करें। कुछ फल जैसे केला या आम को अच्छे से पका हुआ और ताजे रूप में ही मिलाना चाहिए। कच्चे फल का स्वाद लस्सी में ठीक से नहीं मिल पाता और वह उसका स्वाद बिगाड़ सकते हैं। लस्सी में जरूरत से ज्यादा चीनी डालना, लस्सी को बहुत मीठा बना सकता है, जो स्वाद को बिगाड़ सकता है। चीनी की मात्रा हमेशा स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा करें। आप शहद या गुड़ भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो एक हेल्दी विकल्प है। दही, पानी और फल का सही अनुपात होना चाहिए। अगर ज्यादा दही डालें तो लस्सी गाढ़ी हो जाएगी, और अगर पानी ज्यादा डालेंगे तो लस्सी पतली हो जाएगी। यह भी आपको ध्यान देना है कि  और फल का अनुपात 1:1 रहता है, लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार इसे बदल सकते हैं।लस्सी बनाने के दौरान सभी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड करना बहुत जरूरी है। अगर लस्सी अच्छे से ब्लेंड नहीं होती, तो उसमें गुठलियां या टुकड़े रह सकते हैं, जो कि पाचन में भी कठिनाई पैदा कर सकते हैं। इसे अच्छे से स्मूथ बनाने के लिए मिक्सर में अच्छे से मिलाएं।लस्सी में पानी डालने का उद्देश्य उसे पतला करने का होता है, लेकिन ज्यादा पानी डालने से लस्सी का स्वाद और टेक्सचर बिगड़ सकता है। थोड़ी-सी मात्रा में पानी डालने से लस्सी की कंसिस्टेंसी बनी रहती है और उसका स्वाद भी बढ़िया रहता है।

लोकप्रिय पंजाबी लस्सी कैसे बनाएं

लोकप्रिय पंजाबी लस्सी भी इस गर्मी में जरूर बनाएं। इसे भी बनाने का एक खास तरीका होता है।  यह खास तौर पर गर्मियों में ठंडक देने के लिए बनाई जाती है। पंजाबी लस्सी बनाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा। सबसे पहले, दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूथ और मलाईदार हो जाए। अगर दही गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं ताकि लस्सी की कंसिस्टेंसी सही रहे। अब मिक्सर जार में दही, ठंडा पानी, चीनी (या शहद), इलायची पाउडर, गुलाब जल, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें।सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करने के लिए मिक्सर को चालू करें। 2-3 मिनट तक ब्लेंड करें ताकि लस्सी स्मूद और फोम वाली हो जाए। अगर लस्सी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो आप उसमें थोड़ा पानी और मिला सकते हैं। इसके बाद लस्सी को ठंडा करने के लिए आइस क्यूब्स डालें या फ्रिज में कुछ समय के लिए रख दें। तैयार लस्सी को गिलास में निकालें और ऊपर से थोड़ा भुना जीरा पाउडर छिड़कें। आप सर्व के समय पर इलायची पाउडर भी डाल सकती हैं। ध्यान दें कि  पंजाबी लस्सी में मसाले के रूप में काला नमक, भुना जीरा, और इलायची पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को बढ़ाता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle