img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / सलाह

सब्जियों और मसाले को स्टोर करने का सबसे आसान तरीका

टीम Her Circle |  February 12, 2026

अगर हम लंबे समय के लिए सब्जियां और मसालों को स्टोर करती हैं, तो इससे हमारे रसोई का काम आसान हो जाता है और कम समय में हम अपना रसोई का काम पूरा कर लेते हैं। हालांकि लंबे समय तक सब्जियां और मसाले को सुरक्षित करने का एक खास तरीका होता है। यह तब और जरूरी हो जाता है, जब आप एक साथ बहुत सारा रसोई का सामान खरीद कर ले आते और आपको उसे स्टोर करना जरूरी हो जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप सब्जियों और मसाले को स्टोर कर सकती हैं।

फ्रिज में स्टोर करना

हरी सब्जियों को स्टोर करने सबसे मुश्किल काम होता है। लेकिन आप इसे भी आसान तरीके से कर सकती हैं। पालक, मेथी, धनिया, पत्ता गोभी, गाजर बीन्स और पुदीना को फ्रिज में आप रख सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों को रखने के लिए सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए और फिर आपको तुरंत इसे स्टोर नहीं करना है। अगर आपको इन सब्जियों को धोना है, तो आपको इसे पूरी तरह सुखाकर एयर टाइट डिब्बे या फिर पेपर टॉवल में लपेटकर रखना चाहिए। पेपर टॉवल का इस्तेमाल यह होता है कि यह हरी सब्जियों में मौजूद अतिरिक्त पानी की नमी को सोख लेता है। इससे आपकी सब्जी जल्दी खराब नहीं होती है। दूसरी तरफ गाजर, मूली और चुकंदर की बारी आती है, तो पहले इनके पत्ते अलग कर दें। इसके बाद हल्की नमी वाले कपड़े में लपेटकर फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रखें। 

टमाटर,फूलगोभी और बीन्स स्टोरेज

कच्चे टमाटर को कमरे के तापमान में रखें। अगर आपका टमाटर अधिक पका हुआ है, तो इसे हमेशा फ्रिज में रखें। ध्यान रखें कि आप 2 से 6 महीने तक फ्रीजर में सुरक्षित रखी जा सकती हैं। बीन्स, मटर, फूलगोभी को पहले छोटे टुकड़ों में काट लें। 2 से 3 मिनट के लिए उबलते पानी में उबालें और फिर तुरंत ठंडे पानी में डालें। फिर से सुखाकर एयरटाइट बैग में भरकर फ्रीजर में रखें। हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए उसके डंठल हटाकर सीधे एयरटाइट बैग में रख दें। मेथी, पुदीना, करी पत्ता को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। आप हल्की-सी धूप में भी इसे सुखा सकती हैं। पूरी तरह से सूख जाने के बाद एयर टाइट डिब्बे में रख दें। लौकी, कद्दू, भिंडी के पतले टुकड़े काटकर इसे धूप में सुखाएं। पूरी तरह से सूख जाने के बाद आप इसे किसी जार में स्टोर कर सकती हैं। जड़  वाली सब्जियों को यानी कि आलू, प्याज और लहसुन को स्टोर करने के लिए इन्हें ठंडी सूखी और हवादार जगह पर रखें। आलू और प्याज को साथ में न रखें, इससे दोनों जल्दी खराब हो जाते हैं। सीधे धूप से दूर रखें। 

मसालों को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका 

साबुत मसाले जैसे जीरा, धनिया, काली मिर्च, इलायची, लौंग, दालचीनी आदि पिसे मसालों से ज्यादा समय तक सुरक्षित रहते हैं। आपको मसाले को हमेशा एयरटाइट कांच या स्टील के डिब्बे में रखना चाहिए। प्लास्टिक कंटेनर लंबे समय में गंध और नमी पकड़ सकता है। इसलिए कांट या स्टील का इस्तेमाल करें। धूप और नमी से बचाने के लिए मसालों को गैस स्टोव के पास न रखें। सीधे धूप में रखने से उनकी खुशबू और रंग फीके पड़ जाते हैं। मसालों को रखने के लिए ठंडी और सूखी जगह सबसे बेहतर होती है। 

खास मसालों को फ्रिज में रखने के लिए

आप खास मसालों को फ्रिज में भी रख सकती हैं। लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और पिसे मसाले को फ्रिज में रखा जा सकता है। लेकिन हमेशा एयर टाइट डिब्बे का ही इस्तेमाल करना है। तेजपत्ता और सूखी मिर्च को स्टोर करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से सुखाकर कपड़े या एयर टाइट डिब्बे में रखें। साथ ही समय-समय पर जांच करते रहें, इससे कीड़े नहीं लगते हैं। उल्लेखनीय है कि फसलों की भी सेल्फ लाइफ होती है। साबुत मसाले को एक से 3 साल तक स्टोर किया जा सकता है। पिसे मसाले को 6 महीने से एक साल तक स्टोर कर सकती हैं। आपको यह ध्यान रखना है कि अगर मसाले का रंग बदल जाता है या फिर उसकी सुगंध कम हो जाती है, तो आपको तुरंत उन मसालों को बंद कर देना चाहिए। 

मसालों के लिए जरूरी टिप्स



आप जब भी मसालों का उपयोग करती हैं, तो हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। स्टोरेज कंटेनर पर तारीख लिखें। इससे मसाले की समय सीमा पता चलती है। महीने में एक बार सभी स्टोर किए गए मसालों को एक बार जरूर चेक करें। जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें। 

 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle