किचन हैक्स की जानकारी आपके घंटों के काम को मिनटों में कर सकती हैं। तेज रफ्तार जिंदगी में अगर आपको हैक्स पता हो, तो आप अपने रसोई के काम को निपटाने में पसीना नहीं बहायेंगी। सब्जी काटना, बर्तन साफ करना और खाना बनाना और किचन को व्यवस्थित रखना, इन सभी काम को स्मार्ट तरीके से किया जाए, तो आपका समय भी बचता है और मेहनत के साथ तीनों की बचत हो सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से इन सभी हैक्स के बारे में।
प्याज काटते समय इसका रखें ध्यान

प्याज काटते समय आंखों में जलन और पानी की समस्या आती है। इसके लिए आप प्याज काटने से पहले उसे 10 मिनट फ्रिज में रख दें। चाकू को पानी में भिगोकर प्याज काटें। प्याज को काटते समय मुंह में लौंग या सौंफ रखें। इससे प्याज की गैस आपके आंखों तक नहीं पहुंच पाती है।
अदरक और लहसुन

अदरक और लहसुन जल्दी खराब हो जाता है। इसे लंबे समय तक टिकने के लिए अदरक को धोकर सुखा लें और फिर उसे एयरटाइयय डिब्बे में फ्रिज में रखें। लहसुन की कलियों को छीलकर सरसों के तेल में डुबोकर रखें। इससे यह हफ्तों तक खराब नहीं होता है।
बर्तन की सफाई

कई बार जले हुए और चिपचिपे बर्तन को साफ करने में काफी समय लगता है। बर्तन घिसते हुए दाग जल्दी नहीं निकलते हैं और हाथ में दर्द होने लगता है। आपको जले हुए बर्तन में पानी और बेकिंग सोडा डालकर उबालें। कढ़ाई और पैन में नमक डालकर स्क्रबर से रगड़ें। नींबू और सिरका ग्रीस हटाने में बेहद कारगर होता है।
सब्जियों को ताजा रखने के लिए

आप सब्जियों को ताजा रखने के लिए भी एक तरीका अपना सकती हैं। गर्मी में खासतौर पर सब्जियां जल्दी सड़ जाती हैं। खासकर गर्मियों में। इसके लिए आप इस हैक्स को अपना सकती हैं कि हरी सब्जियों को धोकर पूरी तरह सुखाकर अखबार या पेपर टॉवल में लपेट लें। आप टमाटर और प्याज को अलग-अलग रखें। फ्रिज में सब्जियों के साथ नींबू का टुकड़ा भी रखें।
कैसे पकाएं फटाफट दाल और चावल

दाल को पकाने में अधिक समय लगता है। इसके लिए जरूरी है कि आप को भी जिस भी दाल का सेवन करना है, उसे पकाने से 30 मिनट पहले भिगो दें। साथ ही चावल में कुछ बूंदे नींबू का रस डालने से जल्दी और खिले-खिले पकाते हैं। दाल में नमक पकने के दौरान डालें, इससे दाल जल्दी पक जाती है। अक्सर ऐसा होता है कि आपकी जल्दबाजी के कारण मसाले खराब हो सकते हैं। मसालों का ध्यान नहीं रखा जाए, तो जल्द ही खराब हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि मसालों को हमेशा सूखे चम्मच से निकालें। गरम मसाले को हल्का भूनकर पीसकर और एयरटाइट डिब्बे में रखें।
दूध के फटने से कैसे बचाएं

अक्सर गर्मी या फिर किसी अन्य वजह से दूध फट जाता है। दूध उबालते समय फटना आम बात है। दूध उबालते समय बर्तन में एक चम्मच पानी पहले डालें। इसके बाद लकड़ी की चम्मच दूध के बर्तन पर रखें। धीमी आंच पर दूध को उबालें।
किचन की बदबू हटाने के लिए घरेलू उपाय

किचन की बदबू हटाने के लिए आप एक खास तरीका अपना सकती हैं। रसोई में अक्सर मसालों और कचरे की वजह से बदबू आ जाती है। इसे हटाने के लिए गैस पर नींबू के छिलके और दालचीनी डालें। इसके बाद कचरे के डिब्बे में बेकिंग सोडा डालें और फिर सिरका और पानी से किचन स्लैब को साफ करें।
नींबू और हरी मिर्च हैक्स

नींबू काटने के बाद भी रस निकालना मुश्किल होता है। कई बार रस नींबू में रह जाता है। इसलिए नींबू को काटने से पहले हथेली को दबाकर रोल करें और फिर 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव को गर्म करें। आपको यह ध्यान रखना है कि कमरे के तापमान पर रखते हुए नींबू में अधिक रस होता है। हरी मिर्च जल्दी गल जाती है। इसलिए मिर्च को धोकर सुखाने और डंडी हटाकर एयरटाइट डिब्बे में रखें। आप मिर्च को काटकर भी फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।
किचन को ठीक रखने का हैक्स
साफ और व्यवस्थित किचन हैक्स के लिए आपको यह ध्यान रखना है कि रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों को सामने रखें। लेबल लगे हुए डिब्बों का उपयोग हमेशा करना है। आपको हमेशा अपने लिए छोटे ट्रे और बास्केट का इस्तेमाल करना है। इसके साथ ही आप बचे हुए खाने के लिए भी एक हैक्स इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको खाना पूरी तरह ठंडा होने पर ही फ्रिज में रखना है। आपको इसके लिए कांच या स्टील के बर्तन का भी उपयोग करना है। आपको एक ही खाने को बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए।
चाय और कॉफी हैक्स

चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए उबलती हुई चाय में अदरक कूट कर डालें। इसके साथ ही अगर आपको कॉफी का स्वाद बढ़ाता है, तो उसमें दालचीनी मिलाएं। दूध उबालते समय इलायची डालने से खुशबू बढ़ती है।