img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / फ़ूड-ट्रेंड्स

स्ट्रीट फूड कैपिटल भी कहलाता है भारत, जानें मुख्य स्ट्रीट फूड ट्रेड के बारे में

टीम Her Circle |  जुलाई 04, 2025

पूरे भारत में स्ट्रीट फूड का कल्चर या संस्कृति बेहद लोकप्रिय है। स्ट्रीट फूड का मतलब है कि रेस्टॉरेंट्स की जगह गलियों और सड़क के किनारों पर कई बार लाजवाब फूड आयटम्स मिलते हैं। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से। 

क्या होता है स्ट्रीट फूड 

स्ट्रीट फूड, उसे कहा जाता है, जिसे वेंडर फूड भी माना जाता है। कई बार सड़क पर या सार्वजनिक स्थानों पर बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ होते हैं, जिन्हें तुरंत खाने के लिए तैयार किया जाता है या बाद में उपभोग के लिए बिना किसी विशेष तैयारी के बेचा जा सकता है, तो उसे स्ट्रीट फूड कहा जाता है और आमतौर पर इसे पोर्टेबल फूड बूथ, फूड कार्ट या फूड ट्रक पर बेचा जाता है और काफी लोक्रपिय होते हैं ये। आजकल इन्फ्लुएंसर इसे काफी कवर करते हैं और कई लोग तो इससे स्टार बन गए हैं। भारत के कई राज्यों में स्ट्रीट फूड की धूम है। 

महाराष्ट्र का स्ट्रीट फूड  

अगर महाराष्ट्र की बात की जाए, तो यहां के स्ट्रीट फूड काफी लोकप्रिय हैं। यह अपने लाइव स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। अगर हम यहां के लोकप्रिय फूड आयटम्स की बात करेंगे, तो सबसे अधिक यहां  वड़ा पाव, पाव भाजी, मिसल पाव और भेल पुरी और सेव पुरी लोकप्रिय हैं। बाकी अन्य स्नैक्स की बात करें, तो इनमें कांदा भाजी, रगड़ा पैटीस, साबूदाना वड़ा भी काफी लोकप्रिय है। यह राज्य वड़ा के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। अगर महाराष्ट्र के सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड की बात की जाए, तो वह वड़ा पाव है। वहीं, पाव भाजी भी काफी लोकप्रिय है। यह एक स्वादिष्ट सब्जी के साथ परोसी जाती है और लोग मक्खन लगे पाव के साथ इसे खाते हैं, और अगर मिसल पाव की बात करें, तो अंकुरित दाल से बनी मसालेदार करी, जिस पर फरसाण, प्याज, टमाटर और धनिया डाल कर खाया जाता है, यह भी काफी लोकप्रिय है। भेल पुरी के टेस्ट की बात करें, तो मुरमुरे, सेव, प्याज, आलू और चटनी के साथ इसे बनाया जाता है। पानी पूरी के रूप में मसालेदार आलू और छोले के मिश्रण और तीखी इमली के पानी के साथ इसे खाने का मजा ही अनोखा होता है। कांदा भाजी, जिसे प्याज के पकौड़े कहते हैं, महाराष्ट्र में चाय के समय का एक लोकप्रिय नाश्ता है, वहीं रगडा पैटिस भी काफी पसंद की जाती है। साबूदाना वड़ा भी आलू और मूंगफली के साथ बनाये जाते हैं और काफी पसंद से खाए जाते हैं। इनके अलावा, कोथिंबीर वड़ी भी बेहद लोकप्रिय हैं। 

दिल्ली के स्ट्रीट फूड 

दिल्ली के स्ट्रीट फूड की बात करें, तो यहां का खाना पूरी दुनिया में लोकप्रिय है, काफी दूर से लोग इन्हें खाने आते हैं। यहां के चाट, छोले भटूरे, पराठे, और कबाब तो मशहूर हैं ही। कुलचे और कचौरी भी लोकप्रिय हैं। साथ ही साथ दिल्ली की चाट तो पूरे भारत में मशहूर हैं, इनमें पापड़ी, आलू चाट, पापड़ी चाट, दही भल्ला, और समोसा चाट जैसी कई वैरायटी मिलेंगी। फिर छोले भटूरे दिल्ली का एक और प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसे मसालेदार छोले और फूली हुई तली हुई रोटी के साथ खाया जाता है और यहां के परांठों के बारे में तो क्या ही कहा जाए।  आपको आलू, पनीर, गोभी, और मिक्स परांठे जैसे कई विकल्प मिलेंगे। कबाब की बात करें, तो सीक कबाब, शमी कबाब, और चिकन टिक्का काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही प्याज की कचौरी भी यहां लोकप्रिय है। 

लखनऊ के स्ट्रीट फूड 

लखनऊ का स्ट्रीट फूड भी पूरी दुनिया में बहुत मशहूर है। इसे नवाबों और कबाबों का शहर माना जाता है, यहां टुंडे कबाब, बास्केट चाट, शीरमाल, और कुल्फी फालूदा लोकप्रिय हैं। जहां टुंडे कबाब, लखनऊ का एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन माना जाता है, तो यह चाट एक कुरकुरी टोकरी में परोसी जाती है, जिसमें दही, चटनी, और मसालेदार सामग्री होती है। वहीं शीरमल यह एक मीठी नान है, जो आमतौर पर कबाब के साथ खाई जाती है। वहीं कुल्फी फालूदा भी काफी लोकप्रिय है। अब लखनऊ आये और बिरयानी नहीं खाई तो क्या खाया, तो लखनऊ की बिरयानी भी बहुत मशहूर है, खासकर वाहिद बिरयानी और इदरीस की बिरयानी। साथ ही यहां का मलाई मक्खन बेहद लोकप्रिय है, जो सर्दियों में बहुत लोकप्रिय होती है। अब बात अगर कुलचा निहारी की की जाए, तो यह एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जो निहारी और कुलचे से बनता है। वहीं कचौरी एक मसालेदार और स्वादिष्ट नाश्ता है, जो मैदा से बनता है। दही भल्ला काफी टेस्टी माना जाता है। इनका अलावा, बन मक्खन भी यहां काफी लोकप्रिय है। 

बनारस के स्ट्रीट फूड 

अगर हम बनारस के स्ट्रीट फूड की बात करें, तो इसे वाराणसी भी कहा जाता है, अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। यहां विदेशों से लोग खाने-पीने का स्वाद चखने आते हैं। कचौरी-सब्जी, टमाटर चाट, चूड़ा मटर, ठंडाई, बनारसी पान, लस्सी, और छेना दही वड़ा यहां के लोकप्रिय फूड आयटम्स हैं। अगर हम कचौरी-सब्जी की बात करें, तो बनारस में कचौरी-सब्जी एक लोकप्रिय नाश्ता है। यह कुरकुरी कचौरी होती है, जिसे दाल की पिठ्ठी से भरा जाता है और इसे उबले हुए आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। वहीं टमाटर चाट भी काफी लोकप्रिय चाट है। यह मीठे, खट्टे और मसालेदार स्वादों का मिश्रण है, जो टमाटर, दही, और मसालों से बनाया जाता है। वहीं, यहां का चूड़ा मटर एक स्वादिष्ट और स्वस्थ नाश्ता है, जो पोहे (चूड़ा) और हरी मटर के साथ बना कर खाया जाता है और काफी टेस्टी लगता है। बात अगर पेय फूड की करें, तो ठंडाई यहां का एक लोकप्रिय ठंडा पेय है, जो दूध, बादाम, सौंफ, गुलाब के सिरप, इलायची और केसर से बनाया जाता है। और फिर बनारसी पान के तो क्या कहने हैं। बनारसी पान एक प्रसिद्ध पान है, जो विभिन्न स्वादों में उपलब्ध है, जैसे कि मीठा पान, गुलाब पान, केसर पान यहां का काफी लोकप्रिय रहता है। यहां की बनारसी लस्सी एक गाढ़ी, मलाईदार दही से बनी होती है और इसे अक्सर कुल्हड़ में परोसा जाता है और यह काफी लोकप्रिय है। आपने छेना दही वड़ा शायद ही खाया होगा, तो आपको बता दें कि यह दही वड़ा, जो छेना से बनाया जाता है। इसे मीठे दही के साथ परोसा जाता है और ऊपर से जीरा और काला नमक छिड़का जाता है। 

पंजाब का स्ट्रीट फूड 

पंजाब भी स्ट्रीट फूड के लिए काफी लोकप्रिय है। अगर बात अमृतसरी कुलचा, छोले भटूरे, दही भल्ले, आलू टिक्की और लस्सी की की जाए, तो पंजाब अपने स्वादिष्ट और मसालेदार खाने के लिए जाना जाता है, और यहां के स्ट्रीट फूड भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। वहीं अमृतसरी कुलचा की बात करें, तो यह एक भरवां रोटी होती है, जो आमतौर पर छोले और चटनी के साथ परोसी जाती है। दरअसल, छोले भटूरे भी एक बेहद लोकप्रिय नाश्ता है,  जो मसालेदार छोले और तली हुई भटूरे से बनता है। यहां का दही भल्ला भी लोकप्रिय है। और आलू टिक्की भी बेहद लोकप्रिय स्नैक है, जो आलू से बनी होती है और आमतौर पर चटनी के साथ परोसी जाती है। अगर लस्सी की बात की जाए तो यह एक स्वादिष्ट और ठंडा पेय है, जो दही से बनता है। 

बिहार का स्ट्रीट फूड 

बिहार के स्ट्रीट फूड में लिट्टी चोखा, सत्तू पराठा और घुघनी-चूड़ा बहुत मशहूर हैं। इसके अलावा, मालपुआ, बालूशाही, और मटन कबाब भी बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन हैं। अगर बात लिट्टी चोखा की की जाए, तो यह बिहार का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है, जो गेहूं के आटे से बनी बॉल्स (लिट्टी) और बैंगन, आलू, टमाटर, और मसालों से बने चोखा का मिश्रण होता है। वहीं सत्तू पराठा भी काफी लोकप्रिय है और यह भुने हुए चने के आटे से बना पराठा होता है, जो अक्सर दही या अचार के साथ खाया जाता है। वहीं अगर घुघनी-चूड़ा की बात की जाये, तो यह चना और पोहा (चूड़ा) से बनी एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे मसालों और प्याज के साथ परोसा जाता और मालपुआ, यह एक मीठा पैनकेक है, जो मैदा, दूध और चीनी से बनाया जाता है और घी में तला जाता है। यहां की बालूशाही भी लोकप्रिय है, जो कि एक मिठाई है और यह मैदा, घी और चीनी से बनती है। यहां के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में दाल पीठा भी आता है और सत्तू शर्बत भी पिया जाता है। इसके अलावा, मिर्ची और मूंग दाल की पकौड़ियां भी बेहद शौक से खाई जाती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle