बिना एलपीजी गैस चूल्हा जलाये भी कई तरह की डिशेज बन सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सैंडविच

सैंडविच एक ऐसी चीज है, जिसे खाना हर कोई खाना पसंद करता है। इसे बनाना आसान है और इसको बनाने के लिए किसी भी तरह के गैस को ऑन करने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप इस वक्त, गैस को जितना हो सके एलपीजी गैस को बचाएं और तरह-तरह के सैंडविच बनाएं, जैसे पनीर सैंडविच को आसानी से बनाया और खाया जा सकता है, उसमें ऐसा कुछ भी न मिलाएं, जिसे खाने में दिक्कत हो और आपको अधिक ताम-झाम की जरूरत हो, इसलिए आराम से खाएं और सैंडविच तरह-तरह की बनाएं। आप सिंपल खीरा और टमाटर को काट कर भी ब्रेड पर रख कर इसकी सैंडविच बना सकती हैं। अगर आपके पास सैंडविच मेकर है, तो आप उसमें भी सैंडविच डाल कर उसे बना सकती हैं, आपको मजा आएगा। इसलिए ऐसी ही कुछ डिशेज के बारे में सोचिए, जो अच्छी और आसान साबित हो। आपको जैसे खीरा और क्रीम चीज़ सैंडविच भी बनानी चाहिए, जिसमें आपको ब्रेड के स्लाइस पर क्रीम चीज़ या मक्खन फैला लें और खीरे के पतले गोल टुकड़े रखें, और ऊपर से काली मिर्च छिड़कें। वहीं कॉर्न और मेयो सैंडविच बनाने के लिए स्वीट कॉर्न (पहले से उबला हुआ या डिब्बाबंद) को बिना अंडे वाले मेयो, ऑरेगेनो और चिली फ्लेक्स के साथ मिला लें। चाहें तो सब्जियों से भरा रैप भी बना सकती हैं। आपको एक टॉर्टिला या बची हुई रोटी लें, उस पर हम्मस या चटनी फैला लेना है और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, पत्तागोभी और चुकंदर भर लेना है और फिर खा लेना है।
स्प्राउट सलाद

स्प्राउट्स सलाद (अंकुरित मूंग का सलाद) एक बहुत ही सेहतमंद, हाई-प्रोटीन और वजन घटाने में मददगार रेसिपी है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको अंकुरित मूंग 1 से 1.5 कप (उबले हुए या कच्चे), बारीक कटा हुआ प्याज (1/4 कप), टमाटर (1/2 कप), खीरा (1/2 कप) और कद्दूकस की हुई गाजर, चाट मसाला (1/2 टीस्पून), भुना जीरा पाउडर (1/2 टीस्पून), काला नमक, सादा नमक और काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस (1-2 टीस्पून), बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च (स्वादानुसार) और भुनी हुई मूंगफली या अनार के दाने (कुरकुरेपन के लिए) चाहिए, फिर आपको इन सबको एक साथ मिला कर खाना है, बहुत मजा आता है और नाश्ते और स्नैक्स के लिए तो इससे कुछ और है ही नहीं।
भेलपुरी और चाट

भेलपुरी और चाट भी ऐसी चीज है, जिसे बनाने के लिए आपको किसी भी तरह से गैस चूल्हा जलाने की जरूरत नहीं है। कई तरह के चाट की बात करें, तो मूंगफली चाट अच्छी लगती है। इसके साथ ही भुनी हुई या भीगी हुई मूंगफली को कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, नींबू का रस और चाट मसाले के साथ मिला लें। वहीं डिब्बाबंद या पहले से भिगोए हुए (नरम) छोले का इस्तेमाल करें। इसे शिमला मिर्च, फेटा चीज (वैकल्पिक), पार्सले और नींबू-जैतून तेल की ड्रेसिंग के साथ मिला लें। वहीं पनीर/टोफू के टुकड़े और ताजे पनीर या टोफू के टुकड़ों को पेरी-पेरी सीजनिंग या हरी चटनी और कटी हुई सब्जियों के साथ मिला लें और फिर उसे खाएं। वहीं इसमें मुढ़ी या कुरमुरा मिलाएं और खाएं, तो वह भेलपुरी का स्वाद देगी। वहीं चाट पापड़ी भी बनाई जा सकती है, इसके लिए आपको एक प्लेट पर तैयार पापड़ी रखनी है और फिर इनके ऊपर स्प्राउट्स (उबले आलू की जगह), फेंटा हुआ मीठा दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें। ऊपर से सेव और अनार के दानों से सजा लेना है, फिर स्टफ्ड खीरा बोट्स तैयार कर लेने है, एक खीरे को बीच से खोखला करें और उसमें अंकुरित मूंग, मक्का और मसालों का मिश्रण भरें। यह एक कुरकुरा और सेहतमंद स्नैक है।
बिना पकाए बनने वाले डेज़र्ट और नाश्ता

अगर आपको कभी कुछ मीठा खाने का मन हो रहा है तो आपको ओवरनाइट ओट्स लेना है, उसे भीगा लेना है और एक जार में ओट्स, दूध (या बादाम का दूध), चिया सीड्स और शहद मिलाएं। इसे रात भर फ्रिज में रहने दें और सुबह ऊपर से मेवे डालें। आपके स्मूदी बाउल्स में केले, बेरी और दही को ब्लेंड करें। इसे एक बाउल में डालें और ऊपर से ग्रैनोला और बीज डालें। वहीं मीठे के रूप में श्रीखंड, गाढ़े दही को एक कपड़े से छान लें, फिर उसमें पिसी चीनी, इलायची और केसर मिलाएं। इनके अलावा, कर्ड और सारे फ्रूट्स मिला कर भी खाया जा सकता है।
सत्तू शर्बत और चूड़ा दही

गर्मी के दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में कई तरह से सत्तू पिए जाते हैं और चूड़ा दही शौक से खाया जाता है। यह भी बिना गैस के ही बनने वाला खास आयटम है, जिसे पीकर बेहद खुशी मिलती है। आपको सबसे पहले एक बड़े गिलास में सत्तू डालना है और फिर थोड़ा-सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें, ताकि lumps न रहें। फिर अब बाकी पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, नींबू का रस, प्याज और मिर्च मिलाएं। ऊपर से पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा पिएं। यह भी एक शानदार आयटम है, जिसे आपको पीने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं दही चूड़ा को बस आपको एक प्लेट में निकाल कर उसमें गुड़ डाल कर खिलाना है।
है।