img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / साहित्य / किताब-घर

जानें इन माइथोलॉजिकल लेखिकाओं के बारे में, जिन्होंने महिला पात्रों को दिया नया नजरिया

टीम Her Circle |  मई 02, 2025

भारत में पौराणिक कथाएं हमेशा ही लोकप्रिय रही हैं, महिला लेखिकाओं ने भी इस क्षेत्र में शानदार लेखन किया है, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी महिला लेखिकाओं की रचनाओं के बारे में, जिन्होंने पौराणिक पहलुओं को कई नए दृष्टिकोण दिए हैं। 

कविता काने

Image courtsey : @frontlist

भारतीय पौराणिक कहानियों पर लिखने वालीं कविता काने के बारे में जानना बेहद दिलचस्प है, क्योंकि कविता ने काफी लॉजिकल तरीके से पौराणिक दुनिया में महिला किरदारों की उपस्थिति पर लगातार लेखनी की है, उन्होंने महिला पात्रों को हमेशा ही अलग दृष्टिकोण से देखते हुए महिलाओं की प्रमुखता को दर्शाया है और यह भी दर्शाने की कोशिश की है कि जिस नजरिये से किरदारों को देख कर पुरुष पात्रों को निखारा गया है, वह क्यों गलत है और उन्होंने सहजता से अपनी बातचीत रखी है। उन्होंने करण की पत्नी, सीता की बहन, लंका की रानी, मेनका की पसंद, अहिल्या का जागरण, तारा का युद्धविराम, फिशर क्वीन डायनेस्टी और ऐसी कई किताबें लिखी हैं, इसमें वह महिला पात्रों को उस दृष्टिकोण से देखती हैं, जिन्हें हमेशा उस नजर से नहीं देखा गया है, कई बार उन्हें खलनायिका समझा गया है, लेकिन कविता उनकी आवाज बनती हैं। 

अनुजा चंद्रमौली 

Image courtsey : @dcbookonline

अनुजा चंद्रमौली एक लोकप्रिय लेखिका हैं, जिन्होंने पौराणिक कहानियों पर और महिलाओं के पात्रों पर खूब लिखा है। उन्होंने पुरुष किरदारों को भी अलग नजरिये से बखान किया है। कामदेव : द गॉड ऑफ डिजायर और शक्ति : द डिवाइन फेमिनिन और यम के लेफ्टिनेंट जैसी किताबें लिखी हैं, जो बेस्ट सेलर रही हैं। वर्तमान में तीनों पुस्तकों का हिंदी, मराठी, गुजराती और बंगाली में अनुवाद किया जा रहा है, जो इतनी कम उम्र में एक वास्तविक उपलब्धि है। उनकी महाकाव्य कल्पनाएँ यम के लेफ्टिनेंट और इसके सीक्वल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कार्तिकेय, पद्मावती और पृथ्वीराज चौहान पर उनकी किताबें बहुत सफल रही हैं। उनकी नवीनतम पुस्तक गंगा: द कॉन्स्टेंट गॉडेस है। 

नमिता गोखले 

Image courtsey : @theweek

नमिता गोखले भी शानदार लेखिका हैं, जिन्होंने जम कर भारतीय पौराणिक पात्रों पर लिखा है। उनकी किताब पारो : ड्रीम ऑफ़ पैशन काफी लोकप्रिय किताब रही है। वह कई साहित्यिक फेस्टिवल में भी हिस्सा लेती रही हैं, उनकी किताब बुक ऑफ़ शिवा टू शकुंतला, घटोत्कच और फाइंडिंग राधा जैसे कई लोकप्रिय विषयों पर लेखन किया है। 

कोरल दासगुप्ता

Image courtsey : @koraldasgupta/facebook

कोरल दासगुप्ता भी लोकप्रिय पौराणिक विषयों पर लिखने वालीं लेखिका रही हैं, कोरल ने मजेदार अंदाज में कई पात्रों को अपने किताबों के माध्यम से जीवंत करने की कोशिश की है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक धरोहर पर काफी कुछ लिखा है। उन्होंने कुंती, अहिल्या, सती, तारा, मंदोदरी और ऐसे कई पात्रों पर किताबें लिखी हैं। 

वायु नायडू 

Image courtsey : @rlf

वायु नायडू एक शानदार लेखिका हैं, वायु नायडू एक कलाकार भी हैं, वह लगातार रोजमर्रा की जिंदगी पर लिखती हैं, सीता ऐसेंट उनके लोकप्रिय लेखनी का परिचायक है। जादूई बर्तन, लिविंग लेजेंड्स भी उनकी लोकप्रिय किताबों का हिस्सा रही हैं। 




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle