img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / साहित्य / किताब-घर

सेल्फ मोटिवेशन के लिए पढ़ी जाने वाली 6 लोकप्रिय किताबें

टीम Her Circle |  अक्टूबर 23, 2025

सेल्फ मोटिवेशन यानी कि खुद को प्रोत्साहित करने के लिए और सकारात्मक रखने के लिए किताबों का सहारा लेना आपके लिए एक अच्छा पर्याय है। बीते कुछ सालों में ऐसी कई सारी किताबें आयी हैं, जो आपके जीवन में तनाव को कम कर सकती हैं। आज हम उन्हीं सारी किताबों के बारे में आपसे चर्चा करेंगे कि आप अपने पढ़ने की अलमारी में कौन-सी किताबों को शामिल कर सकती हैं।

द पावर ऑफ हैबिट बुक रिव्यू

यह किताब एक तरह से सेल्फ मोटिवेशन को बनाए रखने में मदद करती है। इस किताबों में आदतों के बारे में गहरी जानकारी दी जाती है साथ ही कैसे हम अपनी आदतों को बदलकर अपनी जिंदगी में बदलाव लाने के बारे में बात करती है। यह किताब एक तरह से मानव व्यवहार के सबसे आतंरिक पहलुओं से निपटती हुई दिखाई देती है। इसे दिलचस्प व्याख्या के साथ प्रस्तुत किया गया है। इस किताब के लिए यह माना गया है कि यह दुनिया में लोगों के जीवन को बदलने का काम भी कर रही है। यह किताब आपके जीवन में नई संभावनाओं के द्वार भी खोलती हुई दिखाई देती है। चार्ल्स डुहिग्ग ने इस किताब में आदतों के निर्माण के विज्ञान पर गहरे शोध किए हैं और इसे तीन मुख्य हिस्सों में बांटा है। इस किताब में आदत बनने की प्रक्रिया के बारे में बात की गई है। साथ ही निजी आदतों के बारे में भी बात की गई है।  इसमें लेखक ने यह बताया कि किस तरह हम अपनी व्यक्तिगत आदतों को सुधार सकते हैं, साथ ही नकारात्मक आदतों के बदलने के तरीके को भी बताया है। लेखक ने यह भी बताया है कि कैसे आदतें बड़े समूहों में काम करती हैं। कुल मिलाकर देखा जाए, तो यह किताब एक प्रेरणादायक और ज्ञान से भरी किताब है, जो न सिर्फ निजी जीवन में सुधार लाती है, बल्कि प्रोफेशनल जीवन में भी सफलता हासिल करने के लिए उपयोगी साबित होती है।  अगर आप अपनी आदतों को सुधारने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह किताब आपके लिए एक बेहतरीन जरिया हो सकती है।

थिंक एंड ग्रो रिच किताब रिव्यू

नेपोलियन हिल द्वारा लिखी हुई किताब थिंक एंड ग्रो रिच निजी जीवन की सफलता के बारे में बात की है। इस किताब को सबसे पहले साल 1937 में प्रकाशित किया गया। इस किताब का मकसद लोगों की मानसिक और भावनात्मक तौर पर आदतें विकसित करने में सहायता करता है। इस किताब में सफलता और समृद्धि को पाने के लिए 13 प्रमुख सिद्धांतों का वर्णन इसमें किया गया है।  हिल ने किताब में बार-बार यह कहा है कि मानसिकता और विश्वास सफलता की दिशा तय करते हैं। यदि आप सकारात्मक सोच रखते हैं और विश्वास करते हैं कि आप किसी भी काम को कर सकते हैं, तो सफलता आपके पास आएगी। उल्लेखनीय है कि यह किताब न केवल पैसे कमाने के तरीके को बताती है, बल्कि यह पाठकों को उनके जीवन के कई सारे पहलुओं में सफलता प्राप्त करने के लिए सही मानसिकता,दृष्टिकोण और आत्मविश्वास से भरपूर लगती है। यह किताब जीवन जीने का नया जरिया बताती है।

योर डेस्टिनी किताब रिव्यू

नील डोनाल्ड द्वारा लिखी हुई किताब योर डेस्टिनी  हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए गहरी सोच और समझ को प्रेरित करती है। यह किताब एक तरह से जीवन के उद्देश्य को समझने और आत्मज्ञान की यात्रा पर आधारित है। लेख ने इसमें बताया है कि जब हम खुद को समझते हैं, अपनी आंतरिक शक्ति का एहसास करते हैं और खुद को एक उच्च उद्देश्य से जोड़ते हैं,तब हम अपनी मंजिल को बदल सकते हैं।  लेखक ने यह भी बताया है कि हमारी किस्मत हमारे निर्णयों से जुड़ी हुई है। हम जो निर्णय लेते हैं, वही हमारी डेस्टिनी का निर्माण करते हैं। इसलिए, सकारात्मक और सही निर्णय लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

द अलकेमिस्ट किताब रिव्यू

पाउलो कोएलो के द्वारा लिखी हुई यह किताब एक प्रेरणादायक उपन्यास है। इस किताब की कहानी एक युवा लड़के, की है, जो कि सैंटियागो की यात्रा के ईद-गिर्द घूमती है, जो कि अपने जीवन को समझने के लिए एक साहसिक यात्रा पर निकली है। इस किताब का केंद्रीय संदेश यह है कि जीवन में किसी भी व्यक्ति के पास अपनी एक व्यक्तिगत "भाग्य" होती है, और इसे पहचानने और उसका पीछा करने की आवश्यकता है। किताब हमें यह सिखाती है कि हम जो सपना देखते हैं, वह किसी न किसी रूप में हमारे जीवन के उद्देश्य से जुड़ा होता है। यह किताब न केवल उन लोगों के लिए है जो आत्म-खोज और व्यक्तिगत विकास की यात्रा पर हैं, बल्कि यह हर किसी को अपने जीवन के उद्देश्य और सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करती है। यह किताब एक तरीके से जीवन जीने का जरिया बताती है।

ग्रिट किताब रिव्यू

एंजेला डकवर्थ द्वारा लिखी हुई यह किताब सफलता और उच्च प्रदर्शन के पीछे की असली कुंजी को समझाने पर आधारित है। इस किताब में बताया गया है कि ग्रिट किसी व्यक्ति की सफलता का असली कारण होता है, न केवल प्रतिभा। यह किताब उन लोगों के लिए प्रेरणा का माध्यम बन सकती है, जो अपने लक्ष्यों को पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस किताब में लेखन ने यह बताया है कि सफलता केवल उन लोगों को मिलती है, जो न केवल अपनी मेहनत में लगे रहते हैं, बल्कि जो कठिनाई और असफलताओं के बावजूद अपनी यात्रा को जारी रखते हैं।  किताब में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रतिभा सफलता की कुंजी नहीं है, बल्कि "ग्रिट" यानी जुनून और परिश्रम सफलता को हासिल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ग्रिट " के बारे में बात करते हुए, डकवर्थ ने यह बताया है कि केवल प्रतिभा से अधिक महत्वपूर्ण है लगातार अभ्यास करना और सीखने की इच्छा बनाए रखना। देखा जाए, तो "ग्रिट" एक प्रेरणादायक और सशक्त किताब है, जो किसी भी व्यक्ति को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है। डकवर्थ ने सिद्ध किया है कि सफलता के लिए "ग्रिट" से अधिक महत्वपूर्ण कोई गुण नहीं हो सकता। पुस्तक में दिए गए उदाहरण, शोध और विचारशीलता इसे एक अविश्वसनीय मार्गदर्शक बनाते हैं।

माउंडसेट- द न्यू साइकोलॉजी ऑफ सक्सेस का रिव्यू

कैरोली ड्वेक ने यह किताब जीवन और सफलता को लेकर लिखी हुई है। यह किताब बताती है कि जीवन की सफलता और असफलता का प्रमुख कारण हमारी मानसिकता होती है। उन्होंने इस किताब में इसे सिद्ध करके भी बताया है। इस किताब में दो तरह की मानसिकता को बताया गया है। पहले प्रकार की मानसिकता फिक्स्ड माइंडसेट और दूसरी ग्राॅथ माइंडसेट के साथ। उन्होंने यह भी बताया है कि यह मानसिकता हमारे जीवन के कई सारे पहलुओं को प्रभावित करती है। इस मानसिकता में व्यक्ति विश्वास करता है कि उसकी क्षमताएं और प्रतिभाएं जन्मजात होती हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया है कि फिक्सड माइंडसेट के साथ व्यक्ति असफलताओं से डरते है और अपने प्रदर्शन को अपनी स्थायी क्षमता के तौर में मानते हैं। वे यह मानते हैं कि अगर वे किसी चीज में सफल नहीं होते हैं, तो इसका मतलब है कि वे कभी सफल नहीं हो सकते हैं। ग्रोथ माइंडसेट में व्यक्ति यह मानते हैं कि अपनी क्षमताओं को सुधारने और बढ़ाने के लिए मेहनत और अभ्यास से कोई भी कौशल सीखा जा सकता है। ऐसे लोग असफलताओं को एक अवसर के रूप में देखते हैं, जिससे वे कुछ नया सीख सकते हैं। ऐसे लोग हमेशा विकास की तरफ अग्रसर रहते हैं साथ ही अपने जीवन की चुनौतियों को एक सकारात्मक अवसर मानते हैं। देखा जाए, तो "माउंडसेट" एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली किताब है, जो यह सिद्ध करती है कि हमारी मानसिकता हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। ड्वेक ने बहुत अच्छे उदाहरणों और शोधों के माध्यम से यह बताया है कि कैसे एक छोटी सी मानसिकता का बदलाव हमारी पूरी जिंदगी बदल सकता है। किताब की भाषा सरल और समझने में आसान है, जिससे पाठक आसानी से अपने जीवन में इन विचारों को लागू कर सकते हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle