पूरे भारत में गर्मी से लोगों की हालत खराब है, ऐसे में बेहद जरूरी है कि बच्चों के लिए गर्मी के लिए कम्फर्टेबल खरीदारी की जाए। आइए जानते हैं विस्तार से।
फैब्रिक का रखें खास ख्याल

गर्मियों के लिए सबसे अच्छे कपड़े वे होते हैं जो पसीना सोखें और हवादार हों। यह बेहद जरूरी है कि बच्चों के लिए सूती या कॉटन कपड़े खरीदे जाएं और यही गर्मी के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह पसीना सोखता है और त्वचा को ठंडा रखता है। इसके अलावा, आप लिनन और खादी के कपड़े भी ले सकते हैं। अगर रंग और फिटिंग की बात करें, तो गर्मी के महीने में गहरे रंगों के बजाय सफेद, हल्के नीले या खाकी जैसे हल्के रंगों के कपड़े खरीदें, जो सूरज की रोशनी को रोकते हैं, साथ ही कपड़े हमेशा थोड़े ढीले होने चाहिए, ताकि हवा आसानी से पास हो सके। अगर स्टाइलिश विकल्प के रूप में देखें तो आप बच्चों के लिए ट्रॉपिकल प्रिंट शर्ट, ग्राफिक टी-शर्ट और कॉटन शॉर्ट्स चुन सकती हैं।
हॉलीडे के लिए

गर्मी की छुट्टियों में कई पेरेंट्स बच्चों को लेकर घूमने भी जाते ही हैं, ऐसे में फैशन के लिहाज से गर्मियों में बच्चों के लिए को-ऑर्ड सेट्स, फ्लोरल प्रिंट्स और पेस्टल कलर्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इस सीजन में स्टाइल के साथ-साथ 'सस्टेनेबिलिटी' और 'आराम' पर खास जोर दिया जा रहा है। इसलिए आप भी बच्चों के लिए खरीदारी करते हुए कुछ ऐसा ही करें।
ट्रेंडी विकल्प के लिए

लड़कियों के लिए ट्रेंडी विकल्प की बात करें, तो कॉटन या मलमल की फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस समर के लिए क्लासिक और स्टाइलिश लगेगी, साथ ही मैचिंग टॉप और शॉर्ट्स या स्कर्ट्स वाले सेट्स आजकल बहुत लोकप्रिय हैं, क्योंकि ये दिखने में बहुत अच्छे लगते हैं। इनके अलावा, चिनोन या जापान-ब्लेंड की स्कर्ट्स को लाइटवेट क्रॉप टॉप्स के साथ पेयर करना एक स्कॉलर लुक देता है। वहीं लड़कों के लिए प्रिंटेड शर्ट्स और ट्रॉपिकल प्रिंट्स, स्ट्राइप्स और ग्राफिक्स वाली कॉटन टी-शर्ट्स काफी पसंद की जा रही हैं। साथ ही स्लीवलेस हुडीज, खेल-कूद के दौरान स्पोर्टी और कूल लुक के लिए स्लीवलेस टी-शर्ट्स या लाइटवेट हुडीज अच्छा विकल्प हैं। इस साल पेस्टल पिंक, मिंट ग्रीन, लेमन येलो और स्काई ब्लू जैसे शेड्स काफी चलन में हैं, क्योंकि ये गर्मी कम सोखते हैं। वहीं बड़े पोल्का डॉट्स, एब्सट्रैक्ट पैटर्न्स और कार्टून मोटिफ्स बच्चों के कपड़ों में जान डाल देते हैं। इसलिए भी इन्हें पहनने की कोशिश करनी ही चाहिए।
ऐसेसरीज

अगर हम ऐसेसरीज की बात करें, तो सनग्लासेस और हैट्स अच्छे होते हैं और इन्हें तो बिल्कुल इग्नोर नहीं किया जा सकता है। सो, आउटफिट को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए 'ओवरसाइज्ड सनग्लासेस' और 'बकेट हैट्स' पहनना एक बड़ा ट्रेंड है। वहीं कैजुअल लुक के लिए रंगीन स्नीकर्स और बीच लुक के लिए आरामदायक सैंडल्स या क्लॉग्स चुनें।
सफर के लिए

अगर आप बच्चों को लेकर ट्रैवलिंग कर रहे हैं, तो आपको और अधिक आरामदायक कपड़ों का ध्यान रखना चाहिए। जॉगर्स और ग्राफिक टी-शर्ट' या 'ट्रैकसूट' अच्छे रहेंगे। प्लेन या ट्रेन में ठंड लग सकती है, इसलिए एक हल्की हुडी या डेनिम जैकेट साथ रखें। इसे कमर पर बांधकर एक कूल "स्ट्रीट स्टाइल" लुक दिया जा सकता है। अगर बीच पर जा रहे हैं, तो वाइब्रेंट कलर्स के ट्रॉपिकल प्रिंट शर्ट्स और क्विक-ड्राई बोर्ड शॉर्ट्स पहनने चाहिए। वहीं ब्राइट कलर की मैक्सी ड्रेस, रफल्ड स्विमसूट, या कॉटन का 'कवर-अप' श्रग पहनने चाहिए। साथ ही एक स्टाइलिश बकेट हैट, जो धूप से बचाए और ट्रेंडी भी लगे। ऐसा भी कुछ ट्राई करना चाहिए।