img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ट्रेंड्स

गर्मी के मौसम के कूल ट्रेंड्स जो 2025 में भी नहीं होंगे पुराने

टीम Her Circle |  मार्च 22, 2025

फैशन की दुनिया के लिहाज से गर्मी का मौसम डिजाइनर्स के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस सीजन में ही उन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि कौन-कौन से ट्रेंड आपको अपनाने चाहिए। 

स्लीवलेस ड्रेस 

स्लीवलेस ड्रेसेज की यह खूबी होती है कि गर्मी के महीने में यह काफी आरामदायक होता है, इसलिए इसे पहनना ही चाहिए, इन्हें कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है और कई तरीकों से स्टाइलिश भी बनाया जा सकता है। आप स्लीवलेस ड्रेस के अलावा स्लीवलेस टॉप भी आसानी से पहन सकती हैं। इससे भी आपके लिए चीजें आसान हो जाएंगी, आपको हर दिन क्या पहनूं की समस्या से नहीं जूझना होगा, आसानी से आप  किसी भी टॉप के साथ किसी भी ड्रेस को स्टाइल करें। आपको ड्रेसेज के रूप में श्रग या जैकेट की जरूरत हो, तो वो भी आप स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। स्लीवलेस ड्रेसेज और टॉप की यह खूबी भी होती है कि इनके रख-रखाव में भी अधिक दिक्कत नहीं आती है। इसलिए भी आपको कोशिश करनी चाहिए कि ऐसे ड्रेसेज आप पहनें और गर्मी में किसी भी तरह की घमौरी नहीं हो या एलर्जी नहीं हो इस बात का ख्याल रखें।  

फ्यूजन वेयर 

फ्यूजन वेयर की डिमांड भी बढ़ जाती है गर्मी के महीने में, क्योंकि इस स्टाइल को अपनाते हुए आपको जरूरत नहीं पड़ती है कि आप कुछ और सोचें और कुछ स्टाइल करने के लिए खरीदारी करने लगें। आपको केवल फ्यूजन वेयर के लिए आपके घर में जो कपड़ें हैं, उन्हें ही स्टाइल करना है। आपको अधिक मेहनत नहीं करनी है है और आपके पास कभी कपड़ों की कमी नहीं आएगी। आप मॉर्डन को ट्रेडिशनल तरीके से, वेस्टर्न को ट्रेडिशनल तरीके से पहन सकती हैं, तो इस फैशन को भी आपको अपनाना चाहिए। आप स्कर्ट्स को कई तरह  टॉप्स तो क्रॉप टॉप्स को ब्लाउजेज की जगह पहन सकती हैं, लेकिन आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। फ्यूजन ड्रेसेज की खूबी होती है कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखार देती है। ब्रंच पर जाने के लिए यह बहुत अच्छा स्टाइल है।  

व्हाइट एंड स्काई ब्लू कलर 

व्हाइट कलर गर्मियों के लिए हमेशा डिमांड में रहता है, क्योंकि यह आपको ठंडक देता है, आपको इसके बारे में भी अधिक सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है, आप आसानी से व्हाइट शर्ट्स पहन सकती हैं, व्हाइट ड्रेसेज भी काफी आसानी से पहन लिया जा सकता है और इसके लिए आपको अधिक ढूंढने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि घर में तो सबके पास एक न एक व्हाइट ड्रेस या फिर शर्ट होती ही है। इसलिए गर्मी में व्हाइट रंग यानी सफेद रंग पसंद किये जाते हैं, न सिर्फ वेस्टर्न क्लोदिंग में, बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेसेज में भी इन्हें पहना जा सकता है। इसमें किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं होती है। आप गौर करें, तो एक स्टाइल जो कभी भी पुराना नहीं होगा, गौर करें तो शर्ट्स के साथ, साड़ी खूब स्टाइलिंग की जा रही है, ऐसे में व्हाइट शर्ट ने ब्लाउज को बेहद खूबसूरती से रिप्लेस किया है। व्हाइट प्लेन शर्ट को साड़ी के साथ कई अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है। आप नॉट लगा कर भी इसे पहन सकती हैं और इसे क्रॉप टॉप के अंदाज में भी स्टाइल कर सकती हैं। कॉटन, सिफॉन और सिल्क साड़ियों के साथ यह बेहद अच्छी लगेंगी। अब बात अगर नीले रंग की करें, तो स्काई ब्लू कपड़े भी आपके लिए अच्छे होते हैं कि आपको गर्मी में ठंडक मिलेगी। इसलिए आपके वार्डरोब में आपको स्काई ब्लू कपड़े रखने ही चाहिए और पहनने की कोशिश भी करनी चाहिए। यह आपके स्टाइल में कूल लुक देगा।   

टैंक टॉप्स 

टैंक टॉप्स अच्छा तरीका है कि आप गर्मी से राहत पाएं। आपको इन बातों का ख्याल रखना है कि टैंक टॉप्स को अच्छे से पहना जा सके और इन्हें घर पर अपने कम्फर्ट कपड़ों के रूप में भी पहन सकती हैं, यही नहीं आप चाहें तो इन्हें जींस या कॉटन पैंट्स के साथ भी पहन सकती हैं, इसलिए टैंक टॉप्स को भी जरूर अपने वार्डरोब में शामिल कर लें।  

बोहो स्टाइल 

गर्मी के महीने के स्टाइलिश ड्रेसेज की अगर बात की जाए, तो बोहेमियन स्टाइल के कपड़े हमेशा पहनने की कोशिश करनी चाहिए। बोहो स्टाइल में आप कपड़ों के अलावा कूल दिखने के लिए बोहो स्टाइल या बोहेमियन स्टाइल के कपड़े भी पहन सकती हैं। बोहेमियन स्टाइल में आपको कभी भी गर्मी का एहसास नहीं होगा और साथ ही पसीना आने की समस्या भी नहीं होगी, इसलिए इन्हें पहना जा सकता है।   

स्ट्रेपलेस ड्रेसेज 

स्ट्रेपलेस ड्रेसेज आजकल कई अंदाज में मिल जाती है, इसलिए आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि गर्मी में आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आप स्ट्रेपलेस ड्रेसेज पहनें। यकीनन इसके कई स्टाइल आजकल बाजार में उपलब्ध हैं, इसलिए आपको यह अपनाना चाहिए। 

हॉट पैंट्स 

हॉट पैंट्स भी एक अच्छा विकल्प है, जिन्हें पहनने की कोशिश करनी चाहिए। हॉट पैंट्स पहनने से भी आपको  गर्मी का एहसास कम होगा और आप इन्हें आसानी से चुन सकती हैं। 

फेमिनिन पोलो शर्ट 

महिलाओं में भी आजकल पोलो शर्ट्स काफी शौक से पहने जा रहे हैं और इसलिए डिजाइनर इन्हें डिजाइन भी करवा रहे हैं। तो पोलो शर्ट्स के बारे में भी आप सोचें, गर्मी के महीने में आपको यह काफी आराम और कूल वाली फीलिंग कराएंगे। तो एक बार गर्मी में यह अंदाज अपनाने में कोई हर्ज भी नहीं है। 

स्कर्ट्स 

स्कर्ट्स की यह खूबी होती है कि इसमें आपके थाइज के पास, जहां सबसे ज्यादा पसीना होता है और कई फैब्रिक की वजह से कई बार परेशानी होती है, इंफेक्शन या एलर्जी हो  सकती है, इसलिए स्कर्ट्स भी और खासतौर से कॉटन फैब्रिक वाले स्कर्ट्स गर्मी के सीजन या मौसम में ट्रेंड में बने रहेंगे। 

कट आउट ड्रेसेज 

गर्मी के ड्रेसेज को पहनते हुए आपको एक बात आपको ध्यान में रखना चाहिए कि कट आउट ड्रेसेज पहन लीजिए, आपको अधिक गर्मी नहीं लगेगी और आप बेहद स्टाइलिश दिखेंगी। कट आउट ड्रेसेज के कई तरह के अंदाज और स्टाइल मौजूद हैं, जिन्हें आपको पहनना चाहिए, स्कर्ट्स से लेकर आपके ड्रेसेज में कई सारे विकल्प मौजूद हैं, किसी ब्रंच या शाम की पार्टी के लिए भी यह अच्छा स्टाइल होगा।  

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle