img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / फैशन / ट्रेंड्स

गर्मियों के मौसम में चाहिए ये फैशनेबल स्टाइल

टीम Her Circle |  March 27, 2026

गर्मी के मौसम में इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से। 

क्या है खास 

महिलाओं के लिए समर 2026 कमाल का होने वाला है, क्योंकि इस दौरान फिर से कई चीजें बदलने वाली हैं। इस बार समर यही गर्मी के मौसम में प्रैक्टिकल फ्युचरिज्म होने वाला है। क्लीन लाइंस, ड्रामैटिक और वॉल्यूमरिस स्टाइल लोकप्रिय होने लगे। जैसे कि एक बार फिर से बैलून स्टाइल यानी बेहद बल्की वाले  हेम वाली स्कर्ट और ड्रेस हर जगह नजर आ रही हैं। ऐसे स्टाइल को बेहद पसंद भी किया जा रहा है और साथ ही यह इसलिए भी लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह काफी हवादार भी है। अगर गौर करें, तो अभी स्मॉल टॉप और बड़ा बॉटम यानी बड़े बॉटम भी काफी लोकप्रिय रहेंगे। साथ ही यह इस सीजन का यूनिफॉर्म भी माना जा रहा है। छोटे रिब्ड टैंक टॉप या बैंड्यू टॉप को ओवरसाइज्ड पसंद किये जा रहे हैं, इस फ्लोर लेंथ वाले लिनेन ट्राउजर के साथ पेयर किया गया है। अगर गौर करें, तो 60 के दशक की मिनी ड्रेसेस वापस आ गई हैं, लेकिन अब लेजर-कट लेदर या रिसाइकल्ड मेश जैसी आधुनिक बनावटों में पसंद की जा रही है।

रंग हैं कमाल के 

कुछ खास स्टाइल के रंग और टेक्सचर भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर गौर करें, तो लगभग हर हाई-फैशन लुक का आधार है। एक ही रंग के, पूरी तरह से सफेद आउटफिट इस ट्रेंड में सबसे ऊपर हैं। वहीं अगर डोपामाइन ब्राइट्स की बात करें, तो इलेक्ट्रिक लाइम, सनसेट ऑरेंज और "डिजिटल लैवेंडर" जैसे चटख रंगों का इस्तेमाल न्यूट्रल रंगों को उभारने के लिए स्टेटमेंट पीस में किया जाता है। अगर शीयर लेयरिंग की बात करें, इसमें त्वचा दिखाने की नहीं, बल्कि गहराई दिखाने की बात है। वहीं ट्रांसपेरेंट ऑर्गेंजा या मेश शर्ट को स्लिप ड्रेस के ऊपर पहना जाता है।

फैब्रिक्स 

अगर फैब्रिक्स की बात करें, तो टेक-लिनन अच्छे रहते हैं, तो वहीं लिनन के ऐसे मिश्रण, जिनमें आसानी से सिलवटें नहीं पड़तीं, जिससे हाई ह्यूमिडिटी में भी वो ताजगी ही देते हैं। साथ ही गौर करें, तो कूलिंग निट्स खुले बुनाई वाले क्रोशे और "स्पेस-डाई" निट्स भी अच्छी हवा देते हैं, वहीं लिक्विड सैटिन भी शाम की किसी पार्टी के लिए शानदार तरीके से काम करती है। 

पोल्का डॉट्स 

पोल्का डॉट्स समर यानी गर्मी में काफी अच्छे लगते हैं। गर्मियों में पोल्का डॉट्स लोकप्रिय हैं क्योंकि ये वाइब और कम्फर्ट दोनों के लिए परफेक्ट हैं। इसलिए इन्हें खूब पहनना चाहिए। गर्मियों में पोल्का डॉट्स लोकप्रिय इसलिए भी हैं, क्योंकि ये वाइब और फ्रेशनेस का एहसास कराते हैं और साथ ही पोल्का डॉट्स एक शानदार  और लाइट मूड फील देते हैं और जो गर्मियों की धूप और छुट्टियों के मूड के साथ बिल्कुल मैच करता है। साथ ही यह कभी भी पुराना होने का एहसास नहीं कराता है। एक खास बात यह भी गर्मियों के कपड़े, टॉप और स्कार्फ में ये हमेशा क्लासी और कूल लगता है। अक्सर पोल्का डॉट प्रिंट कॉटन, लिनेन, या शिफॉन जैसे कपड़ों पर होते हैं, जो गर्मियों में पसीने से बचते हैं और त्वचा को सांस लेने देते हैं। वहीं यह सफेद स्नीकर्स के साथ कैजुअल या हील्स के साथ फॉर्मल बन सकते हैं। अगर बहुत अधिक कलर्स की बात करें, तो ब्लैक एंड व्हाइट डॉट्स तो हमेशा हिट हैं, लेकिन आजकल गर्मियों में ब्राइट कैंडी कलर्स पीला, गुलाबी, हरा भी बहुत ट्रेंड में हैं। और यह कम्फर्ट के लिए भी परफेक्ट है। 

ट्रेंडी ऑउटफिट्स 



अगर हम को-ऑर्ड सेट्स की बात करें, तो आजकल मैचिंग टॉप और बॉटम (जैसे शर्ट और पजामा स्टाइल पैंट्स) बहुत फैशन में हैं। ये दिखने में कूल और पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं। वहीं मैक्सी ड्रेसेज फ्लोरल प्रिंट वाली लंबी और ढीली ड्रेसेज गर्मियों की छुट्टियों या कैजुअल आउटिंग के लिए बेस्ट हैं। साथ ही वाइड-लेग ट्राउजर्स भी अच्छे लगते हैं। इनके अलावा, चिकनकारी कुर्ते और पेस्टल रंगों को भी शामिल करें, आपको पसंद आएंगी। दरअसल, लेगिंग्स या प्लाजो के साथ यह बहुत ही कूल लुक देते हैं। और इन सबके साथ हैट और सनग्लासेस भी जरूर पहनें। साथ ही  ट्रेंडी धूप का चश्मा और जूट वाली हैट आपके लुक में चार चांद लगा देगी और तो और फुटवियर के रूप में कोल्हापुरी चप्पल, म्यूल्स या ब्रीदेबल स्नीकर्स पहनें।





 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle