फिते और पंरादा का फैशन से नाता सदियों पुराना है। जी हां, घर में बच्चों से लेकर नानी और दादी तक हर कोई फिते और पंरादा का इस्तेमाल खुद के बालों की सजावट के लिए किया करते थे। एक बार फिर से परांदी और फिते का यही स्टाइल वापस आ गया है। पंरादा और फीते के माध्यम से आप अपने छोटे और बड़े बालों को अच्छी तरह से स्टाइल कर सकती हैं। पंरादा में कई तरह के डिजाइन आते हैं, जिसके साथ आप घर की पार्टी या फिर शादी के लिए भी खुद के लिए स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
फिते के साथ ऐसे करें खुद को स्टाइल

आप रंग-बिरंगे फीते के साथ खुद के बालों को आकर्षित लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप अपने कपड़े के रंग के या फिर अपनी पसंद के किसी भी रंग के फी को लें। इसके बाद आप अपने बालों में इस फीते को लगाते हुए पोनी हेयर स्टाइल कर सकती हैं या फिर आप एक फीते से पोनी बनाने के बाद दूसरे फीते से उस पोनी को चोटी करते हुए और फिर आकर्षित लुक दे सकती हैं। आप फिते और बालों को एक साथ लपेटते हुए इससे भी चोटी बना सकती हैं।
कुंदन परांदा का इस्तेमाल

कुंदन परांदा आप साड़ी और ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं। यहां तक आप अपनी शादी में भी कुंदन परांदा से खुद के बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। कुंदन परांदा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह एक तरह से हेयर ज्वेलरी की तरह दिखाई पड़ती है और उसी तरह काम भी करती है। आप इस कुंदन परांदा को खुद ही अपने बालों में टक कर सकती हैं। आप बाजार से अपनी पसंद और डिजाइन के आधार पर कुंदन परांदा ले सकती हैं। आपके बालों की लेंथ छोटी हो या बड़ी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुंदन परांदा हर तरह की साइज में मिलता है।
बेल परांदा

गोल्डन और सिल्वर रंग के साथ बेल परांदा बाजार में मौजूद है। बेल के आकार में इस परांदे में पत्तियां बनी होती हैं, जो कि आपकी चोटी के लुक में चार चांद लगा देता है। अगर आप सिंपल सी चोटी को किसी फंक्शन के लिए सुंदर दिखना चाहती हैं, तो अपनी चोटी के साथ बेल परांदा को टक कर दें। हम तो यह जरूर कहेंगे कि आप एक बार इस बेल परांदा को अपने फैशन एक्सेसरीज में जरूर शामिल करें। आप इस बेल परांदा को अपनी कई सारी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। आप इस परांदा को अपनी चोटी के साथ टक भी कर सकती हैं या फिर आप अपनी चोटी के साथ इसे लपेट भी सकती हैं।
प्लेन रिबन परांदा

प्लेन रिबन परांदा की खूबी यह है कि आप इसे कभी- भी किसी भी इवेंट के लिए कैरी कर सकती हैं। अपने छोटे बालों को डेली लुक में आकर्षित बनाने के लिए आप इस परांदा का इस्तेमाल कर सकती हैं। रिबन परांदा में आपको कलरफुल शाइन करने वाले परांदे भी मिलते हैं आप इसे अपनी चोटी के साथ टक कर सकती हैं, या फिर अपनी चोटी को परांदा के साथ बांध सकती हैं। आप अगर किसी बड़े फंक्शन के लिए इस परांदा को कैरी करना चाहती हैं, तो आप परांदा के साथ किसी मोती वाले लटकन को भी लगा सकती हैं। ध्यान रखें कि जब भी आप परांदा बालों के लिए लगाना चाहती हैं,तो अपनी चोटी को सिंपल ही रखें। साथ ही हमेशा लाइट वैट वाले परांदा को खरीदें, इससे आपके बाल भी सुरक्षित रहते हैं।
फुलों के साथ परांदा डिजाइन

आप यह भी कर सकती हैं कि परांदा में फूल डिजाइन को खोज सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि अपने परांदे के साथ लंबा फूलों का गजरा भी लगा सकती हैं। इससे भी आपके बालों को परांदा के साथ एक खूबसूरत डिजाइन मिलता है। इस तरह का परांदा आपको पारंपरिक लुक देने के साथ आपको प्रकृति के करीब महकता हुआ रखता है। इसके अलावा बाजार में डबल परांदा डिजाइन भी मिलता है, जो कि शादी जैसे बड़े फंक्शन के लिए परफेक्ट है।