छोटे शहर भी अब स्टाइल के लिहाज से बड़े शहरों से कम नहीं हैं। आइए जानें विस्तार से।
2026 का नया स्टाइल

वर्ष 2026 में, भारत के छोटे शहरों में टियर-2 और टियर-3 शहर का फैशन लगातार खास रहा है और अब मेट्रो शहरों के मामले में भी यह पीछे नहीं है। फिर चाहे सोशल मीडिया इसकी वजह बना हो या फिर ई-कॉमर्स दोनों ही काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। ऐसे में छोटे शहरों के ट्रेंड्स अब ग्लोबल हाइप को अपनी क्षेत्रीय पहचान के साथ मिलाकर एक अनोखा भारत चिक स्टाइल बना रहे हैं, जो कि फैशन इंडस्ट्री के लिए भी वाकई चौंकाने वाली बात है। लेकिन यही हकीकत है कि कई बदलाव आ चुके हैं।
स्ट्रीट स्टाइल शॉपिंग

स्ट्रीट स्टाइल शॉपिंग भी कमाल तरह से चल रही है, छोटे शहरों में कई ऐसे स्ट्रीट स्टाइल शॉपिंग की भरमार अब और बढ़ गई है और खास बात यह है कि स्ट्रीट स्टाइल शॉपिंग करते हुए आपको कभी यह एहसास नहीं होगा कि आप किसी छोटे शहर में हैं, क्योंकि हर तरह के ट्रेंड वहां नजर आते हैं और एन्जॉय करने के लिए ये सारे स्ट्रीट स्टाइल काफी होते हैं। देसी स्ट्रीटवियर के लिहाज से वर्ष 2026 के लिए यह सबसे बड़ा बदलाव है, क्योंकि छोटे शहरों के युवा सादे वेस्टर्न कपड़ों से हटकर, स्लोगन वाली ओवरसाइज्ड ग्राफिक टी-शर्ट्स पहनना बेहद पसंद कर रहे हैं।
कम्फर्ट को मिल रही है प्राथमिकता

एक खास बात गौरतलब है कि छोटे शहरों में भी स्टाइल के लिए कम्फर्ट को अहमियत दी जा रही है। जैसे कि प्रैक्टिकल को-ऑर्ड्स सेट्स भी काफी पसंद किये जाते रहे हैं। अब बेहद कम्फर्टेबल अंदाज के लिए को-ऑर्ड सेट्स काफी पहने जा रहे हैं, न केवल स्टाइल में यह अच्छे लगते हैं, बल्कि एलिगेंट लुक देते हैं और सबसे खास बात बेहद बजट में भी होते हैं और इसलिए इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। गौर करें, तो मैचिंग प्रिंटेड टॉप और बॉटम पसंद किये जा रहे हैं, तो वहीं मैचिंग लिनन शर्ट-और-शॉर्ट्स या शर्ट-और-पैंट सेट्स भी बड़े शहरों के तर्ज पर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। दरअसल, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन पसंद किया जा रहा है और स्ट्रेट-फिट जींस के साथ कुर्ती या स्नीकर्स और क्रॉप टॉप के साथ साड़ी जैसे स्टाइल की बहुत डिमांड बढ़ी है। वहीं बैगी कार्गो पैंट और आरामदायक-फिट वाली डेनिम, स्किनी जींस की जगह रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों के तौर पर लोकप्रिय हो रहे हैं।
Gen Z की अपनी लोकप्रियता

Gen Z की खास बात यह है कि छोटे शहरों के Gen Z और यंगस्टर्स फ्यूजन स्टाइल के साथ काफी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। शॉर्ट कुर्तियों को स्ट्रेट-फिट या मॉम-जींस के साथ पहनना एक सदाबहार ट्रेंड बन गया है। वहीं शादी-ब्याह में अब हेवी ब्लाउजेज की जगह सिंपल क्रॉप टॉप या जैकेट-स्टाइल टॉप का चलन है। इसके अलावा, बजट फ्रेंडली चीजें भी काफी पसंद की जा रही हैं और लोग इसको एन्जॉय कर रहे हैं।
मिनिमिलिज्म वाली लग्जरी

अब छोटे शहरों में भी लगातार मिनिमिलिज्म वाली लग्जरी मिल रही है लोगों को। लोग चमक-धमक के बजाय साइलेंट लग्जरी की तरफ मुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि लोग सादा लेकिन उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ों पर फोकस कर रहे हैं। एक खास बात यह भी देखने को मिली है कि 15 मिनट की ड्रेपिंग के बजाय अब 5 मिनट में पहनने वाली साड़ियां अधिक पसंद कर रहे हैं और उनके साथ स्टाइलिश बेल्ट का ट्रेंड बढ़ रहा है।