img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ट्रेंड्स

साल 2025 में भी टॉप ट्रेंडिंग साड़ियों से रहेगा फैशन का नाता, बनाएं कलेक्शन

टीम Her Circle |  दिसंबर 31, 2024

साल 2024 में भी साड़ियों ने फैशन की दुनिया में अपना कब्जा जमाए रखा है। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि नए साल में यानी कि 2025 में भी साड़ी लोगों की पहली पसंद जरूर बनेगी। फिलहाल हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि इस साल कौन-कौन से स्टाइल की साड़ियां ट्रेंडिंग में रही हैं। अगर आप भी इन साड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहती हैं, तो चलिए एक बार इस पर नजर घुमाते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

ऑर्गेंजा साड़ी हैवी कढ़ाई 

ऑर्गेंजा एक तरह का फ्रेबिक होता है, जो कि सिल्क के धागों से बना हुआ है। इसे एक तरह का खास फ्रेबिक बनाया जाता है। साथ ही इसे कई बार नायलॉन और पॉलिएस्टर मिक्स करके भी बनाया जाता है। खूबसूरत दिखने के साथ ऑर्गेंजा साड़ी काफी मुलायम और बड़े फ्लावर प्रिंट की होती है। ऑर्गेंजा साड़ी की खूबी यह होती है कि यह लाइट वेट होता है। जिसकी वजह से इसे पार्टी से लेकर शादी यहां तक कि त्योहार में भी यह महिलाओं की खास पसंद बन जाती है। ऑर्गेंजा साड़ी की यह भी खूबी होती है कि आप इसे सिंपल तरीके से पहनकर एलिगेंट लुक देती है। इस साड़ी में आपको प्लेन बॅाडी मिनिमलिस्टिक डिजाइन का अच्छा फ्यूजन देखने को मिलता है। आप इस तरह की ऑर्गेंजा साड़ी को हैवी कढ़ाई या फिर प्रिंटेड ब्लाउज े के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप प्रिटेंड ऑर्गेंजा साड़ी को भी खुद के लिए पसंद कर सकती हैं। इस साल कई सारी एक्ट्रेस ने भी प्रिटेंड ऑर्गेंजा साड़ी को काफी पहना है। इस तरह की साड़ियां पूजा के दौरान पहनने के लिए बेस्ट होती है। आप थोड़ा एलिगेंट लुक रखना चाहती हैं। इस तरह की प्रिटेंड ऑर्गेंजा साड़ी फ्लावर प्रिंट,लीफ प्रिंट, ट्रेडिशनल प्रिंट वाली ऑर्गेंजा साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। आप ऑर्गेंजा साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि कढ़ाई वाली ऑर्गेंजा साड़ी शादी या किसी खास फंक्शन के लिए या फिर लखनवी चिकनकारी कढ़ाई वाली साड़ी आप आम और खास दिनों में भी पहन सकती हैं।

बनारसी साड़ी भारतीय परंपरा 

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बनारसी साड़ी भारतीय परंपरा में शामिल सबसे खास साड़ी है। यही वजह है कि बनारसी साड़ी साड़ियों के फैशन से कभी भी पुरानी नहीं होती है,बल्कि हर साल बनारसी साड़ियों ने फैशन की दुनिया में अपना रंग पक्का किया। जरी वर्क वाली बनारसी साड़ियों ने इस साल अपनी पकड़ को मजबूत किया। जरी वर्क बनारसी साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज का स्टाइल सबसे अच्छा माना गया है। फुल स्लीव्स और फुल नेकलाइन ब्लाउज के साथ आप साड़ी पहनें और बेल्ट लगाकर आप इसे एक मॅाडन टच दे सकती हैं। टिशू बनारसी साड़ी  के साथ ब्लैक स्लीव्स ब्रालेट डिजाइन ब्लाउज काफी खूबसूरत लगती है। आप टिशू बनारसी साड़ी के साथ जरी सीक्वेंस वाले ब्लाउज ने काफी अच्छा काम किया है। आप बनारसी में भी पफ स्लीव्स ब्लाउज विद बनारसी साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। इसे भी इस साल काफी पसंद किया गया। इसकी वजह यह है कि पफ स्लीव्स ब्लाउज एक विंटेज और ग्रेसफुल लुक देता है। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएगा। इसके अलावा नई दुल्हनों ने अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए बनारसी साड़ियों को चुना है। यह भी जान लें कि बीते दो साल में बनारसी साड़ी का बिजनेस काफी बढ़ा है। साथ ही शादी के सीजन में बनारसी साड़ी की मांग काफी बढ़ी है।

शिफॉन साड़ी में चिकन का ट्रेंड

शिफॉन साड़ी का फैब्रिक बहुत ही महीन होता है। इस तरह की साड़ी को बनाने के लिए तीन से चार कारीगर लगते हैं। दिलचस्प यह है कि शिफॉन साड़ियों में चिकन का ट्रेंड काफी पसंद किया गया है। पॉलिटिशियन से लेकर सेलिब्रिटी तक यहां तक कि कई महिलाओं ने चिकन साड़ी को पसंद किया है। यह जान लें कि इनकी कीमत भी अधिक नहीं होती है। हजार रुपए के अंदर आपको एक खूबसूरत शिफॉन साड़ी मिल जाती है। इस सा त्योहारों पर भी शिफॉन की साड़ी ने अपना कब्जा जमाए रखा। सेलेब्स भी इस तरह की साड़ी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही थीं।फ्लोरल प्रिटेंड साड़ी को भी इस साल खूब पसंद किया गया। पूजा के दौरान यह एक परफेक्ट आउटफिट माना जाता है। इसके अलावा मैजेंटा कलर की शिफॉन साड़ी को भी काफी पसंद किया गया है। इस तरह के गहरे रंग की साड़ी के साथ फ्लावर एंब्रायडरी ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज काफी पसंद किए जाते हैं।

रंगकाट साड़ी कैसे करें स्टाइल

रंगकाट साड़ी को बनाने में काफी समय लगता है। आप इसे विद्या बालन की साड़ी भी कह सकती हैं। विद्या बालन अक्सर आपको रंगकाट की साड़ी में दिखाई देती हैं। इस साल इस तरह की साड़ी का चलन तेजी से रहा है। आप रंगकाट साड़ी को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं। आप इसके साथ गिल्डेड ब्लाउज को भी स्टाइल कर सकती हैं। हालांकि रंगकाट साड़ी की कीमत 10 हजार रुपए से अधिक होती है। इसलिए आप इसे किसी खास मौकों के लिए खरीद सकती हैं। जान लें कि रंगकाट साड़ी एक तरह से बनारसी साड़ी होती है। रंगकाट का अर्थ होता है, रंगीन ताना। इसमें धागों को अलग-अलग रंगों में कपड़े पर रंगा जाता है। इसके धागे आमतौर पर सादे .या फिर जरी वाले होते हैंं। उसमें कपड़े के दोनों तरफ आकृतियां होती हैं। रंगकाट की साड़ी की खूबसूरती इसकी विस्तृत डिजाइन होती है, जो कि इसे सबसे खास बनाती है। इस साड़ी को स्टाइल करने के लिए आप सॉलिड कलर चुन सकती हैं। साथ ही आप अपनी साड़ी के अनुसार कंट्रास्टिंग ब्लाउज का भी चयन कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी को कैसे करें स्टाइल

रिच, रॉयल और क्लासी लुक के लिए सिल्क साड़ियों को काफी पसंद किया गया। सिल्क साड़ियों की वेरायटी आपको कई सारी मिलेगी। साथ ही सिल्क साड़ी दिखने नें काफी आकर्षित लगती हैं। साल 2024 में सिल्क साड़ी को काफी पसंद किया गया। इस बार टिश्यू सिल्क साड़ियों का काफी ट्रेंड रहा है। किसी पार्टी या फिर फंक्शन के लिए यह साड़ियां काफी बेस्ट मानी गई हैं। इसमें पेस्टल शेड को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा पटोला सिल्क भी इस बार चलन में रहा है। पटोला साड़ी को अमीरों की साड़ी कहा जाता है। यह साड़ी दिखने में काफी खूबसूरत दिखाई पड़ती है।साथ ही पारंपरिक लुक के लिए बनारसी सिल्क साड़ी को काफी पसंद किया गया। सिल्क साड़ी को प्लेन हाफ स्लीव्स या फिर फुल स्लीव्स के ब्लाउज के साथ काफी पसंद किया या है। आप भी इसे इसी तरह से स्टाइल कर सकती हैं।

इन ब्लाउज की भी रही चर्चा

सिल्क साड़ी और भारी बनारसी साड़ी के लिए कट स्लीव्स ब्लाउज को काफी पसंद किया गया। आप इसे अपने हिसाब से डिजाइन करवा सकती हैं। नेकलाइन राउंड या फिर स्क्वायर वाले डिजाइन के साथ बना सकती हैं। आप ब्लाउज में लटकन या फिर कपड़े वाली डोरी को डिजाइन करवाएं या फिर स्टोन वर्क और मोती वाली डोरी भी बना सकती हैं। इस डिजाइन के साथ आप अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यह काफी आकर्षित और प्रभावित करने वाला लुक आपके लिए बन जाएगा। दूसरी तरफ,पफ स्लीव्स ब्लाउज आप सिल्क या फिर जॉर्जेट की साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। प्रिटेंड के साथ नेट वाले ब्लाउज पीस के साथ आप पफ डिजाइन वाले ब्लाउज को बनवा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि आप इस तरह के ब्लाउज के साथ किसी भी तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। खास तौर पर प्लेन साड़ी के साथ प्रिटेंड पफ ब्लाउज बनवा सकती हैं। साथ ही नेट वाले पफ स्लीव्स ब्लाउज भी आपके साड़ी के लुक में इजाफा कर देते हैं। जान लें कि ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट तरीके से आपके लुक के साथ फीट बैठ जाएगा। इस साल ब्रालेट ब्लाउज काफी ट्रेंड में रहा है।आप इसे फुल कवर ब्रालेट, स्टैपलेस ब्रालेट, प्लीटेड ब्रालेट और स्ट्रैप ब्रालेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle