अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको बहुत पैसे खर्च करने हैं, यह जरूरी नहीं है। आइए जानें बजट में कैसे बन सकती हैं स्टाइलिश।
न्यूट्रल कलर चुनें

न्यूट्रल रंग हमेशा बेस्ट लगते हैं। इसलिए आप इनको चुना करें। यह आपके लिए शानदार बेस का काम करते हैं। इनमें काला, ग्रे, नेवी, भूरा और सफेद रंग आपके लिए अच्छा रहेगा, जो हमेशा ही परफेक्ट रहता है। इन रंगों के साथ सबसे अच्छी बात यह होती है कि यह आपके पैसे की बचत के साथ-साथ समय की भी बचत करते हैं, जिससे आपको हर दिन सोचने की जरूरत नहीं होगी कि आज आखिर क्या पहना जाए, क्योंकि अगर आप न्यूट्रल रंग के ब्लेजर, पैंट्स और स्कर्ट को बार-बार पहनती हैं और साथ में कोई टॉप और एसेसरीज पहनती हैं, तो इसमें कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।
सोच-समझ कर खरीदारी
हमेशा इस बात को तवज्जो दें कि आखिर खरीदना क्या है और क्यों है, कोशिश करें कि ऐसी चीजें इस्तेमाल में लाएं, जो कई चीजों पर इस्तेमाल हो सकें, यह नहीं कि बस एक ही चीज पर इस्तेमाल हों, आपके पास हमेशा ही कुछ अच्छे से क्रॉप टॉप्स होने चाहिए, साथ ही कुछ अच्छे ब्लाउज होने चाहिए, जिन्हें आप मिक्स मैच करके आसानी से पहन सकें। ऐसे ब्लाउज चुनें, जिन्हें आप अपनी दोस्तों के साथ किसी फंक्शन में पहन सकें। साथ ही मंडे को भी जरूरत पड़े, तो उन्हें ऑफिस में पहना जा सके।
एक अच्छा टेलर या दर्जी हमेशा साथ रखें
हां, यह भी एक जरूरी हिस्सा है कि आप टेलर या अच्छे दर्जी का ध्यान रखें, ऐसा इसलिए क्योंकि फिर आप बजट में फैब्रिक्स लेकर अपने अनुसार दर्जी को दे दें और फिर आराम से टेलर उसे आपके मुताबिक बना दें। आपकी यह कोशिश तो होनी ही चाहिए कि अच्छे फैब्रिक्स लेकर दर्जी को अगर आप दे देती हैं, तो आराम से आपके मन मुताबिक आपको कपड़े मिल जाते हैं। वह भी बजट में, फिर आपको डिजाइनर कपड़े बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती है
ऐसेसरीज पर करें फोकस

कई बार यह आइडिया भी आपके लिए वर्क कर सकता है, अगर आप अपने कपड़ों पर अधिक खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो ऐसेसरीज पर फोकस कर दें, काम हो जाएगा। आप कई तरीकों फिर कपड़ों पर खर्च करने से बच सकती हैं, आप अगर खुद को ऐसेसरीज के माध्यम से स्टाइलिंग करना पसंद करेंगी, तो आपके लिए काफी आसानी हो जाएगी। खासतौर से न्यूट्रल रंग सबसे अधिक अच्छे लगते हैं।
फैशनेबल वेबसाइट्स की लें मदद
आजकल सोशल मीडिया की सबसे अच्छी बात यही हो गई है कि उस पर आइडिया के भरमार रहते हैं। आजकल उनसे भी आपको कई आइडिया मिल सकते हैं कि कैसे एक ही ड्रेस को कई स्टाइल से रैप किया जाये या पहना जाए और फिर उसे आसानी से आप पहन लें, ताकि आप स्टाइलिश भी दिखें, कोई भी अनुमान नहीं लगा पायेगा कि आपने यह ड्रेस रिपीट की है, इसलिए इसके बारे में आपको सोचना चाहिए कि किस तरह से फैशनेबल वेबसाइट्स की भी मदद लेकर, एक ही फैब्रिक या एक ही क्लोद पीस को आप कितने तरीके से स्टाइल कर सकती हैं, तो ऐसा करना बिल्कुल नहीं भूलें।
बहन के साथ करें कपड़ों की बदला-बदली
अगर आप अपनी बहन के साथ रहती हैं, तो इससे अच्छा तरीका और कुछ भी नहीं होगा कि आप अपनी बहन के साथ कपड़े बदल कर पहनें, इसमें कोई बुराई नहीं है, इससे आप दोनों के पास कई सारे तरह के स्टाइल भी और आपको अधिक खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, तो बहनों के साथ कपड़ों को बदलने में कोई शर्म न रखें न ही झिझक रखें। आराम से अपने तरीके से एन्जॉय करें। जैसे बहन ने अगर टी शर्ट्स लिए हैं, तो रंगों में और स्टाइल पैटर्न को अलग रखने की कोशिश करें। गाउन में भी अलग-अलग तरह के गाउन रखें और पार्टी वेयर बना लें, ऐसे में कम बजट में आपका अच्छा कलेक्शन तैयार हो जायेगा, फिर उन्हें पहनें और स्टाइलिश दिखती रहें, आपको अच्छा लगेगा ।