इस वक़्त कई फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने यह सलाह दी है कि आने वाले समय में महंगाई बढ़ेगी, ऐसे में बेहद जरूरी है कि फैशन के लिहाज से भी हर दिन कपड़ों को खरीदने पर जोर न दिया जाए तो अच्छा होगा। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।
पुरानी पड़ी प्लेन शर्ट्स को बाहर निकाले

ं
हम सबके पास ऐसी कई प्लेन शर्ट्स होती हैं, जो कई सारे कलर्स में हमारे वार्डरोब में मौजूद होते हैं, लेकिन हमें पता ही नहीं होता है कि हम उन्हें कई-कई तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं, जैसे कि शर्ट्स को किसी भी स्कर्ट्स के साथ ट्राउजर के साथ और डेनिम के साथ आसानी से पहना या स्टाइल किया जा सकता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पुरानी पड़ी प्लेन शर्ट्स को आसानी से स्टाइलिंग में बदल दिया जाये और उन्हें तरह-तरह से स्टाइल किया जाये। बता दें कि अगर फुल स्लीव्स को ढंग से रोल किया जाये, तो एक पुरानी बोरिंग शर्ट भी स्मार्ट और एक्टिव लुक देती है। इन प्लेन शर्ट्स को आप फॉर्मल भी पहन सकते हैं और कैजुअल भी, दोनों ही तरीके अच्छे लगेंगे आपके। अगर कोई टी-शर्ट या शर्ट लंबी है, तो सबसे पहले एक नॉट बांध कर क्रॉप-टॉप जैसा लुक दें। इनके अलावा, ओपन शर्ट्स लेयरिंग भी कर सकती हैं, ऑफ शोल्डर ड्रॉप्ड स्टाइल में भी इन्हें पहना जा सकता है, इसलिए इन्हें पहनने की कोशिश करें, न कि तुरंत में जाकर नए कपड़े या नयी शर्ट्स ले लें। पैसे बचाएं, बाद में माहौल ठीक होने के बाद कुछ और नए एक्सपेरिमेंटल क्लोथ पहनना अच्छा होगा।
साड़ियों को करें स्टाइल
अक्सर ऐसा होता है कि अगर हमारे घर में किसी की शादी है, तो हम दूसरों की शादी में कपड़े पहनने के लिए या साड़ियां पहनने के लिए काफी भारी-भरकम कपड़े पहनने के लिए ले लेते हैं, फिर एक बार पहनने के बाद वहीं साड़ियां अंदर चली जाती हैं ब्रीफकेस के और फिर उसका इस्तेमाल आपके लिए नामात्र का रह जाता है, इसलिए बेहद जरूरी है कि आप स्टाइलिंग पर जोर दें, ऐसी साड़ियां पहनें, जिन्हें अपने तरीके से स्टाइल करें, एक ही साड़ियों को कई तरह से स्टाइल करके भी पहना जा सकता है, इससे आपके एक्सपेरिमेंटल दिमाग का भी पता चलता है, इसलिए इसे अपना कर देखें, यकीनन आपको बहुत मजा आएगा और यकीन मानिए आप चुपचाप से भी किसी के लिए इंस्पीरेशन बन जाएंगी। सामान्य विधि जिसमें पल्लू को कंधे पर पिन किया जाता है, यह हर अवसर के लिए उपयुक्त है। वहीं, कमर के ऊपर एक बेल्ट के साथ एक वेस्टर्न और स्कॉलरशिप दिखता है। पल्लू को बिना प्लीट्स के कंधे पर खुला लगाना, जो कैजुअल और स्टाइलिश लगता है। वहीं क्रॉप टॉप, शर्ट, या लेवल के साथ स्टाइल करना भी काफी अच्छा तरीका हो सकता है। वहीं ट्रेंडी स्टाइल की बात करें, तो प्लीट्स को आगे की तरफ किए गए वन-बाय-वन सेट करें। आपको फिर अगर महंगी साड़ियां नहीं लेनी पड़ेगी, तो जाहिर है कि पैसे भी बचे।
ऐसेसरीज को करें स्टाइल

अपने दिल पर हाथ रख कर बोलिए आपके पास ज्वेलरीज का भंडार हैं न, जिन्हें आप खूब देख सकती हैं। ऐसेसरीज का स्टाइल अपना खास होता है, जिन्हें पहना जा सकता है और यह अच्छे भी लगते हैं, इसलिए बेहद जरूरी है कि घर में आपकी अलमारी के हर कोने में जहां भी आपकी ज्वेलरी रखी है, फिर चाहे वह गोल्डन हो या फिर किसी भी कलर की या फिर ऑक्सीडाइज्ड उन्हें साफ करके उन्हें दोबारा से इस्तेमाल करने की कोशिश करें, यकीनन आपको भी कुछ नया करने वाली फीलिंग आएगी और वह आपके लिए कमाल का काम करेगी। इससे आपके पैसे निश्चित तौर पर बचेंगे। कुछ पुरानी रिंग्स या चेन्स को एक साथ "स्टैक" करके पहनिए। एक स्टेटमेंट नेकलेस, किसी भी पुरानी प्लेन ड्रेस को पार्टी-वियर बना सकता है।
लेयरिंग सीखें
लेयरिंग भी फैशन इंडस्ट्री में ऐसी चीज है कि इससे आपको एक अलग ही लुक देखने का मौका मिलता है, तो इसके लिए लेयरिंग इन तरीकों से किया जा सकता है। जैसे कि जींस के साथ कुर्ता डिजाइन किया जा सकता है या स्टाइलिंग किया जा सकता है, अपने पारंपरिक कुर्ते को पायजामा के बजाय डेनिम जींस या धोती पैंट के साथ भी पहना जा सकता है, वहीं टी-शर्ट के ऊपर शर्ट भी पहना जा सकता है और एक प्लेन टी-शर्ट के ऊपर अपनी कोई पुरानी चेकर्ड या डेनिम शर्ट को जैकेट की तरह भी पहना जा सकता है। वहीं अगर कोई स्लीवलेस ड्रेस है, तो उसके लिए एक सादा सफेद या काली टी-शर्ट पहन कर 90 के दशक का स्टाइल लुक दिया जा सकता है।
दुपट्टा और स्कार्फ्स

आपके पास अगर कई तरह के दुपट्टा और स्कार्फ्स हैं, तो उन्हें भी कई स्टाइल में पहना जा सकता है, उन्हें कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है और इन्हें करने में आपको मजा भी आएगा और बहुत अधिक वह सुंदर भी दिखेगा। जैसे कि एक पुराने दुपट्टे या स्कार्फ्स को गले में अलग स्टाइल से बांधें, या अपने पुराने हैंडबैग को बांध दें। इसे बैग भी नया दिखने लगेगा। प्लेन सूट्स के साथ भी भारी दुपट्टे अच्छे लगते हैं।