img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ट्रेंड्स

महिला के जीवन का ऐसा गहना 'गोदना', जिसकी नहीं मिटती निशानी

टीम Her Circle |  अप्रैल 15, 2025

टैटू बनवाना फैशन की दुनिया में कोई नई बात नहीं है। लेकिन अगर आप यह समझ रही हैं कि टैटू आज के जमाने का फैशन है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि टैटू का दूसरा नाम गोदना है। अक्सर हम इस गोदना को अपनी नानी-दादी और मां के हाथ पर देखते हुए आए हैं। गोदना में कई बार या तो महिलाएं अपना पूरा नाम हाथ की कलाई पर लिखवाती हैं या फिर कोई बारीक डिजाइन हाथ पर करवाती हैं। आज इस लेख में हम आपको गोदना की इसी पुरानी कला से रूबरू कराने जा रहे हैं। साथ ही चुनिंदा लोकप्रिय गोदना डिजाइन के बारे में भी बतायेंगे। 

क्या है गोदना का इतिहास

21 वीं सदी में टैटू के नाम से लोकप्रिय कला को प्राचीनकाल में गोदना कहा जाता था। जहां पर विभिन्न प्रकार की आकृति को शरीर में सुई की मदद से गोदा जाता था। अगर बात गोदना की इतिहास की करें,तो इसके बारे में यह जानकारी नहीं मौजूद है कि कब और कैसे यह हमारी सभ्यता का हिस्सा बना है। हालांकि प्राचीन काल से गोदना हमारी संस्कृति का मजबूत हिस्सा रहा है। वहीं इतिहास के पन्नों में यह दर्ज है कि आदिवासी समुदायों के लोगों ने प्रागैतिहासिक चट्टानों और दीवारों पर प्राचीन भूलभुलैया जैसी नक्काशी की नकल की गई और उसी प्रक्रिया को गोदना कहा जाने लगा। उस दौर में यह माना गया था कि गोदना से मरने के बाद भी आपके शरीर से गोदना के आभूषण को नहीं हटाया जा सकता। इसके बाद से गोदना का चलन हमेशा से जारी रहा। खासतौर पर शादी के बाद महिलाएं दोनों पैरों की एड़ी और पैरों पर गोदना बनवाते थे। यह भी माना जाता रहा है कि गोदना एक तरह से शक्ति और साहस का प्रतीक है और 200 ईसा पूर्व की कला है। एक तरह से इसे आदिवासी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा माना जाता है। महिलाएं हाथ, पीठ, जांघ और छाती के अलावा अपने माथे पर तीन खड़ी लकीरें भी गुदवाती थीं। गोदना का अर्थ होता है सुई को दफनाना। 

मिनिमलिस्टिक स्टाइल गोदना

मिनिमलिस्टिक गोदना डिजाइन में आप अपने हाथ-पैर या फिर शरीर के किसी भी अंग पर छोटे आकार के गोदना बनवा सकती हैं। आप अपना मा भी डिजाइन में लिखवा सकती हैं । आप अपनी पसंद के अनुसार फूल, पत्ती या फिर चांद की डिजाइन के साथ अपना नाम यूनिर तरीके से लिखवा सकती हैं। आकार में छोटे होने के बाद भी यह दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षित दिखाई पड़ते हैं। आप इसे अपनी पीठ, गर्दन, कमर या फिर पैर पर कहीं पर भी गोदवा सकती हैं। इस डिजाइन की खूबी यह भी है कि आप इस गोदना के जरिए कोई न कोई मैसेज भी लिखवा सकती हैं। 

साइन गोदना

इस तरह का गोदना इन दिनों काफी चर्चा में है। जो आपके बोल्ड होने की झलक को भी दिखाते हैं। इसे एक तरह से इनफिनिटी साइन भी कहते हैं। इसे अब तक का सबसे लोकप्रिय टैटी कहा गया है। इनफिनिटी साइन का अर्थ यह होता है कि यहां पर आप किसी भी सीमा के बिना कुछ विचार व्यक्त करती हैं, आपके बेबाकी पन को यह साइन दिखाता है। इस तरह के साइन का उपयोग गणित विषय में अधिक होता है। यह दिखने में काफी खूबसूरत और सिंपल सा दिखता है। आप इस छोटी सी डिजाइन के साथ अलग से भी इसे और खूबसूरत दिखने के लिए कोई अन्य गोदवा भी गोदवा सकते हैं। आप चाहे तो प्रकृति से जुड़े किसी डिजाइन को इसके साथ बना सकती हैं। यह दिखने में बहुत ही सुंदर दिखाई पड़ता है।

एनिमेटेड प्रेरित गोदना 

इन दिनों एनिमेटेड गोदना काफी पसंद किया जा रहा है।खासकर युवाओं के बीच इस डिजाइन को प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के गोदना में आप किसी भी भगवान या फिर अपने पसंद के कार्टून की तस्वीर को हाथ पर बनवा सकती हैं। इस तरह के गोदना को खास तौर पर हाथ की कलाई और हाथ के ऊपरी हिस्से पर बनाया जाता है। इस तरह के गोदना अपनी तस्वीर से एक भाव उपस्थित करते हैं, जो कि देखने में विशाल और आकर्षक लगते हैं। साथ ही इस तरह के गोदना को कई लोग अपने चेहरे के आधे हिस्से या फिर गले के पास भी बनाते हैं, जो आपको एक अलग-सा लुक भी देता है। 

प्रकृति से जुड़ा गोदना 

कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो कि अपने हाथ की कलाई या फिर अपने कंधे के पास पक्षी और फूलों के डिजाइन को बनाते हैं, जो कि दिखने में प्रकृति की खूबसूरती को दिखाता है। 

आदिवासी डिजाइन गोदना

वहीं कई महिलाएं आदिवासी डिजाइन की आकृतियां गोदना के तौर पर बनाते हैं, जो कि काफी प्रचलित है। इस डिजाइन में कई तरह की लाइन और आकृतियां होती हैं, जो कि लंबी और बड़ी होती है और दिखने में भव्य दिखाई पड़ती हैं।

Image Courtesy- Google

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img