हमारे लिए सिर्फ फैशन करना जरूरी नहीं है, बल्कि फैशन के लिए इस्तेमाल की कई ज्वेलरी का रखरखाव भी हमें करना होता है। इसलिए हम सभी के लिए यह जरूरी है कि अपने गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी का रखरखाव कैसे करना है, इसकी जानकारी हम सभी को होनी चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि सोने और चांदी की ज्वेलरी को फिर से चमकाने के लिए हम किसी न किसी छोटी या बड़ी ज्वेलरी की दुकान पर पहुंच जाते हैं और वहां पर अपने ज्वेलरी को साफ करने के लिए देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बहुत ही किफायती तरीके से आप घर पर ही कर सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से।
साबुन और पानी का घोल

अपनी गोल्ड और चांदी की ज्वेलरी को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका यह है आप एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और फिर उस पर दो बूंद डिशवॉशिंग साबुन डालें। इसके बाद आप अपने किसी भी सोने की ज्वेलरी को इस मिश्रण में डालें और फिर कुछ मिनटों के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद आप एक नरम कपड़े से रगड़कर अपनी ज्वेलरी को साफ कर लें। इससे आपकी ज्वेलरी अच्छी तरह से साफ हो जाएगी।
बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल

आप इस आसान तरीके से भी अपनी गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक छोटे से बाउल को लेना है। इस बाउल में आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर उसमें पानी मिला लें। इसके बाद आप इस मिश्रण को गोल्ड ज्वेलरी पर लगाकर उसे हल्का सा स्क्रब कर लें और फिर आप गुनगुने पानी से या फिर मुलायम से कपड़े से इसे अच्छी तरह से साफ पोछ लें।
गोल्ड पॉलिश क्लीनर

आप अपनी ज्वेलरी को साफ करने के लिए गोल्ड पॉलिश क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार में गोल्ड पॉलिश क्लीनर भी उपलब्ध होते हैं। इनका उपयोग भी आप कर सकती हैं, लेकिन आपको यह ध्यान रखना है कि आपको इसका उपयोग कम से कम करना है। गोल्ड पॉलिश क्लीनर की मदद से आप अपनी ज्वेलरी को आसान तरीके से साफ कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको इसका इस्तेमाल अधिक नहीं करना है।
सिल्वर ज्वेलरी को साफ करने के तरीके

आपके पास सिल्वर यानी कि चांदी की ज्वेलरी जैसे पायल, मांग टीका या फिर पैर की बिछिया है, तो इसक चमक को बरकरार रखने के लिए आप कई तरीका अपना सकती हैं। सबसे पहले आफ विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। आप इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा विनेगर और बेकिंग सोडा मिलाएं और इस मिश्रण में सिल्वर ज्वेलरी को कुछ मिनटों के लिए भिगोकर रखें और फिर इसे गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें। आप इसके लिए भी सिल्वर पोलिश क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इतना ध्यान रखें कि केमिकल युक्त होने के कारण सिल्वर ज्वेलरी पर इसका असर पड़ सकता है।
गोल्ड और सिल्वर के लिए जरूरी टिप्स

सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है कि आपको इसके लिए केवल नरम कपड़े का ही इस्तेमाल करना है। आपको अपनी ज्वेलरी को साफ करते समय केवल मुलायम कपड़े का पहले इस्तेमाल करें। इससे आपके ज्वेलरी पर किसी भी तरह का कोई निशान नहीं आएगा। दूसरी तरफ आपको अपनी ज्वेलरी की अधिक सफाई नहीं करनी है। क्योंकि बार-बार सफाई करने से ज्वेलरी की चमक धीरे-धीरे खो जाती है। जब भी आप किसी भी तरह की ज्वेलरी का इस्तेमाल करती हैं, तो उसे एयर टाइट कंटेनर में ही रखें। इससे ज्वेलरी पर गंदगी नहीं बैठती है। ध्यान रखें कि इन सारे तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आप अपने सोने और चांदी के गहनों का काफी अच्छे तरीके से ध्यान रख सकती हैं।