img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ख़ुद करें

पुराने कपड़ों से आसानी से खुद के लिए तैयार करें खूबसूरत हेयर बैंड्स

टीम Her Circle |  जुलाई 24, 2025

फैशन की दुनिया में हेयर बैंड्स का ट्रेंड फिर से लौट आया है।  बाजार में भी कई तरह के हेयर बैंड्स दिखाई दे रहे हैं। पार्टी से लेकर हर दिन के लिए हेयर बैंड्स कभी-भी किसी के भी स्टाइलिश बॉक्स से अलग नहीं हुआ है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर ही आसान तरीके से खुद के लिए कई सारे हेयर बैंड्स बना सकती हैं। इन हेयर बैंड्स का इस्तेमाल आप खुद कर सकती हैं या फिर अपने घर में मौजूद किसी छोटी बच्ची के लिए भी हेयर बैंड्स तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

बेसिक हेयर बैंड

इस तरह के हेयर बैंड आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए आपको उन कपड़ों का चुनाव करना है, जिससे आप अधिक इस्तेमाल नहीं करती हैं, लेकिन कपड़े ऐसे होने चाहिए, जो कि हेयर बैंड की सुंदरता को बढ़ा दें। इसे बनाने के लिए आप कपड़े से सिर का माप लें और फिर कपड़े की पीस को माप से थोड़ा अधिक काट लें। इसके बाद आप मापे गए इस कपड़े की पीस को उल्टा करते हुए उसकी सिलाई कर दें। इसके बाद आप इसे सीधा करें और फिर इस कपड़े को उसके अंत की तरफ से सिल लें। इससे आपके लिए हेयर बैंड आसानी से तैयार हो जाएगा। लेकिन यह ध्यान रखें कि अगर आप अपने सिर के साइज के लिए हेयर बैंड बना रही हैं, तो आप इसमें इलास्टिक भी सील कर लगा सकती हैं। इलास्टिक के साथ हेयर बैंड में लचीलापन आ जाता है और कोई भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

नॉटेड हेयर बैंड

आपके स्टाइल के साथ आपके पूरे लुक में चार चांद नॅाटेड हेयर बैंड के साथ आ जाती है। साथ ही अगर आपको सिलाई नहीं आती है और आपके पास सिलाई के लिए वक्त नहीं है, तो आप यह तरीका अपना सकती हैं। साथ ही बड़े ही आसानी से कम समय में नॉटेड हेयर बैंड बन जाता है। इसे बनाने के लिए आप अपने किसी टी-शर्ट, दुपट्टा या फिर वुलन क्रोशेट का एक पीस लें। इसके बाद आप अपने सिर के माप के अनुसार कपड़े को थोड़ा अधिक बड़ा काटे। अब आप अपने सिर को नीचे से ऊपर की तरफ लेकर आएं और फिर अपने दोनों कानों के पीछे साइड ले जाकर नॉट बनाएं। आप इस नॅाट को सिर के ऊपरी तरफ भी बना सकती हैं। या फिर सिर के पिछली तरफ भी बांध लें। इस तरह आप कम समय में खुद को खुद के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं।

टी शर्ट हेयर बैंड

यह काफी हैरान करने वाला है। लेकिन आप पुराने टी- शर्ट से अपने लिए स्टाइलिश हेयर बैंड तैयार कर सकती हैं, जो कि बाकी के हेयर बैंड से काफी अलग दिखाई देगा। इस बनाने के लिए सबसे पहले अपनी कोई भी पुरानी टी शर्ट को लें। आप अपनी टी-शर्ट से पांच एक समान पट्टियां कांटे। इसके बाद आप इन पांचों कटी हुई पट्टियों को एक के ऊपर एक रखें। अंत में आप इसे एक पिन के जरिए सुरक्षित कर लें। ताकि यह खुले नहीं। इसके बाद मशीन की मदद से दोनों सिरों को अच्छी तरह से सिल लें। तैयार है आपके लिए हेयर बैंड

डिजाइन वाले बटन हेयर बैंड

आप अपने लिए तरह-तरह के डिजाइन वाले हेयर बैंड भी तैयार कर सकती हैं। आप अपने लिए हार्ट वाली या फिर बटन वाले हेयर बैंड बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको अपना एक पुराना कपड़ा लेना है और साथ ही पुराना हेयर बैंड भी लें। अब इस पुराने हेयर बैंड को कपड़े की सहायता से अच्छी तरह बांध लें। इसके बाद अच्छी तरह से इसे फोल्ड करते हुए सिलाई कर दें। आप इसके बाद कलर फुल कपड़ों के साथ हार्ट डिजाइन बनाकर इस काट लें और हेयर बैंड के ऊपर लगाकर इसकी सिलाई कर दें।  आप इसी तरह किसी भी तरह का डिजाइन बनाकर हेयर बैंड पर सिलाई कर सकती हैं या फिर चिपका भी सकती हैं।

बो लुक हेयर बैंड

बो लुक का इन दिनों काफी फैशन है। बाजार में इस तरह के हेयर बैंड काफी कीमत पर मिलते हैं। ऐसे में आप घर पर इसे तैयार करें। इसके लिए आपको एक डिजाइनर लुक वाला फ्रेबिक लेना है। ध्यान रखें कि यह फ्रेबिक मोटा होना चाहिए। साथ ही बो लुक के लिए हेयर बैंड अधिक चौड़ा नहीं होना चाहिए। आपको यह ध्यान रखना है कि बो लुक वाले हेयर बैंड को बनाने के लिए आपको रिबन को दोनों तरफ से घुमाते हुए लपेटना है और फिर बीच में आकर एक गांठ बांधनी है। इस तरह के हेयर बैंड को आप किसी भी तरह के ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह काफी आकर्षित दिखाई पड़ता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle