img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / फैशन / ख़ुद करें

प्राकृतिक तरीके से दाग - धब्बे हटाएं कपड़ों से

टीम Her Circle |  June 30, 2026

कई बार हम यह भूल जाते हैं कि हमें सिर्फ सस्टेनबेल कपड़े पहनना जरूरी नहीं है, बल्कि कपड़ों में अगर कभी दाग लग जाये, तो दाग हटाना भी जरूरी है। आइए जानते हैं विस्तार से कि नेचुरल तरीके से दाग कैसे हटाया जा सकता है कपड़ों पर से।

ध्यान दें इन बातों का 

दाग-धब्बों को प्राकृतिक तरीके से हटाने के लिए, दाग के प्रकार के हिसाब से सही और पर्यावरण के अनुकूल घरेलू चीज का इस्तेमाल करना जरूरी है। दाग लगने पर तुरंत ठंडे पानी का इस्तेमाल करना, रगड़ने के बजाय थपथपाकर साफ़ करना और दाग पूरी तरह हटने तक गर्मी से दूर रखना सबसे अच्छे नतीजे देता है। 

कॉर्न स्टार्च 

अगर आप यह सोचती हैं कि सिर्फ कॉर्न स्टार्च खाने के ही काम में आता है, तो आप गलत सोचती हैं। जी हां, क्योंकि सस्टेनेबल तरीके से कपड़ों से दाग हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, इसके लिए आपको करना यह है कि जहां भी दाग है, वहां पर अच्छी तरह कॉर्नस्टार्च या बेकिंग सोडा छिड़कें और ग्रीस सोखने के लिए इसे 15–30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर ज्यादा पाउडर झाड़ दें और प्लांट-बेस्ड डिटर्जेंट से धो लें। एक बूंद इको-फ्रेंडली लिक्विड डिश सोप से रगड़ें। क्या करें: गर्म या ठंडे पानी से नॉर्मल साइकल पर धो लें।

सफाई के लिए आवश्यक प्राकृतिक चीजें 

इस बात का आपको ध्यान रखना ही होगा कि बेकिंग सोडा एक अच्छा ऑब्ज़र्वर है और ग्रीस को पूरी तरह से हटा देता है और साथ ही सफेद सिरका का इस्तेमाल भी रहता है, इस बात को भी समझना होगा कि इसमें प्राकृतिक एसिटिक एसिड होता है, जो खनिज जमाव को हटाता है और दुर्गंध दूर करता है। साथ ही ब्लीच का एक सस्टेनेबल और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, जो रंगीन जैविक दागों को तोड़ता है। साथ ही साथ नींबू का रस, साइट्रिक एसिड जो प्राकृतिक रूप से सफेद कपड़ों को चमकदार बनाता है और हल्के दागों को दूर करता है।

पसीने के पीले दाग को हटाने के लिए 

एक बात का आपको खास ख्याल रखना है कि आपको पीले दाग या सफेद कपड़े को चमकाने का तरीका जरूर ढूंढ के निकालना है और फिर दाग पर सीधे ताजे नींबू का रस निचोड़ लेना है और कपड़े को सीधी धूप में रख देना है, इसका तरीका यह होगा कि कुछ घंटों के लिए धूप और साइट्रिक एसिड को नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट के तौर पर काम करने दें। बता दें कि इसे अच्छे से ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लेना है और पुराने दागों की तुलना में ताजे दागों को सिर्फ ठंडे पानी और नैचुरल साबुन से हटाना काफी आसान होता है। यह भी बता दें कि दाग वाले कपड़े को कभी भी ड्रायर में न डालें और गर्मी से दाग कपड़े में पक्के तौर पर जम जाते हैं। वहीं रंगीन या नाज़ुक कपड़ों पर किसी भी नए DIY मिक्सचर को इस्तेमाल करने से पहले, हमेशा कपड़े के किसी छोटे या छिपे हुए हिस्से (जैसे सिलाई वाली जगह) पर टेस्ट कर लेना है। 

कॉफी या चाय गिर जाए तो 



एक बात का आपको खास ख्याल रखना है कि अगर आपके कपड़ों पर कॉफी या चाय और घास की गंदगी लग जाये, तो वह अगर न जाये, तो आपका कपड़ा एकदम गन्दा दिखता है, इसलिए आपको ध्यान से काम करना है और बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिला लेना है, फिर दाग वाली जगह को 10 मिनट के लिए भिगो देना है और फिर साफ कपड़े से थपथपाकर पोंछें और हमेशा की तरह धो लें। वहीं कहीं अगर खून या पसीने के दाग लग गए हैं, तो एक हिस्सा इको-फ्रेंडली डिश सोप और दो हिस्से हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं फिर पुराने टूथब्रश से इस पेस्ट को धीरे-धीरे कपड़े पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। साथ ही धोने से पहले ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें, इससे भी दाग आसानी से हट जाते हैं।



 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle