img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ख़ुद करें

ऊन से दें अपने बालों को क्रिएटिव टच, बनाएं ऐसे हेयर ऐसेसरीज

टीम Her Circle |  अगस्त 28, 2025

फैशन ने सस्टेनेबल का रंग ले लिया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि फैशन ऐसेसरीज ने भी अपनी पकड़ जमा ली है, जहां फैशन हेयर ऐसेसरीज से जुड़ी हुई चीजों पर कई तरह के प्रयोग करके खुद को स्टाइल के रंग में रंगा जा रहा है। यदि आप कुछ नया और क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो आप हेयर क्लिप और हेयर रबड़ को ऊन से से सजा सकती हैं। यह न केवल सस्ता और आसान तरीका है, बल्कि इससे आपको अपनी कलात्मक साइड से मिलने का भी मौका मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप ऊन से अपने पुराने हेयर क्लिप और हेयर रबड़ को नया लुक दे सकती हैं।

क्यों करें ऊन से सजावट

ज्ञात हो कि ऊन एक प्राकृतिक फाइबर है, जो कि बायोडिग्रेडेबल होता है। इसलिए प्लास्टिक और सिंथेटिक एक्सेसरीज की तुलना में पर्यावरण के लिए ऊन को सबसे अच्छा माना गया है। आपको आसानी से सस्ती कीमत पर ऊन बाजार में मिल जाएगा। ऊन से की गई सजावट आपको एक अनोखा और हैंडमेड लुक देती है, जो कि बाजार में तलाश करने पर भी नहीं मिलेगा। ऊन से सजावट करने के लिए आप विभिन्न रंगों की ऊन ले सकती हैं। आप अपने पसंदीदा रंगों को भी शामिल कर सकती हैं। इसके बाद आप पुराने या फिर साधारण हेयर क्लिप और हेयर रबड़ को लें और साथ में कैंची का इस्तेमाल जरूर करें। आपको चिपकाने के लिए ग्लू गन या फैब्रिक गोंद लें और फिर साथ में सुई और धागा भी रखें। आप इसके साथ अन्य सजावटी विकल्प जैसे कि बटन. मोती, या फिर अन्य सामग्री को भी ले सकती हैं। 

हेयर क्लिप को ऊन से सजाने की विधि

हेयर क्लिप को ऊन से सजाने के लिए सबसे पहले हेयर क्लिप को अच्छी तरह से साफ करें और सूखा लें और इसके साथ ऊन का सिरा किल्प के एक सिरे पर चिपकाएं और फिर धीरे-धीरे क्लिप पर लपेटते जाएं। इसके बाद अंत में ऊन को गोंद से चिपका दें ताकि वह खुल नहीं पाए। आपको यह ध्यान रखना है कि ऊपर से आप एक छोटा सा ऊनी फूल या बो बनाकर चिपका सकती हैं। आपको फिर ऊनी फूल बनाकर लगाना है। इसके लिए आपको ऊन को एक ही आकार के छोटे-छोटे राउंड्स में लपेटें और बीच से बांध दें। किनारों को काटकर फूल का शेप दें। फिर फूल को हेयर क्लिप पर गोंद से चिपकाएं। आप इसके बीच में बटन या फिर मोती लगाकर और भी आकर्षक बना सकती हैं। 

हेयर रबड़ को ऊन से सजाने की विधि 

इसे बनाने के लिए ऊन को दो या तीन बार फोल्ड करें और उसके बीच में धागे से बांधकर बो का आकार दें। इस बो को हेयर रबड़ पर सुई-धागे से टांक दें या फिर गोंद से अच्छी तरह चिपका लें। अगर आपको ऊन से छोटे-छोटे ऊनी फूल, पत्ते या फिर कार्टून कैरेक्टर भी बना सकती हैं। अंत में इस फिगर्स को हेयर रबड़ से चिपकाएं। 

ऊन से बनाए जाने वाला डिजाइन आइडिया

आप अपने रबड़ या फिर क्लिप पर ऊन से कई तरह के डिजाइन बना सकती हैं। आप रेनबो थीम भी ऊन की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए आप विभिन्न रंगों की ऊन से क्लिप या रबड़ को इंद्रधनुषी रंगों में सजाएं। एनिमल थीम भी ऊन से बना सकती हैं। आप भालू, खरगोश, बिल्ली से ऊनी फिगर बना सकती हैं। आप त्योहारों के मौके पर भी डिजाइन तैयार कर सकती हैं। आप रक्षाबंधन, दिवाली या फिर क्रिसमस के अनुसार सजावट कर सकती हैं। ऊन से अक्षर बनाकर बच्चों के नाम वाले हेयर क्लिप भी तैयार कर सकती हैं। हल्के रंगों की ऊन और लेस का संयोजन करके आप खुद को हेयर स्टाइल कर सकती हैं।

ऊन का हेयर क्लिप में इस्तेमाल करने के दौरान सुरक्षा

हेयर क्लिप और हेयर रबड़ बैंड पर ऊन से सजावट करने के दौरान आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है। सबसे पहले आपको इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना है। खासकर गोंद लगाते समय बच्चों को दूर रखें। अगर रबड़ या क्लिप बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो उसमें कोई नुकीली या छोटी वस्तु न लगाएं, जो निगली जा सके। ऊन की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, जिससे एलर्जी न हो। साथ ही आप जब भी ऊन के डिजाइन को रबड़ बैंड या क्लिप पर लगाती हैं, तो धैर्य से काम करें, किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

ऊन के हेयर क्लिप बनाने से क्या होगा फायदा

इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। एक तरफ जहां यह आपके बालों की हेयर स्टाइल को नया लुक देगा, तो वहीं आप अपने पुराने क्लिप और रबड़ बैंड को को फिर से डिजाइन करने नया लुक दे सकती हैं। साथ ही कहीं न कहीं इसके जरिए आपको रोजगार का अवसर भी मिलता है। आप इन्हें बनाकर बेच भी सकती हैं और इसके जरिए आप घर बैठकर कमाई कर सकती हैं। यह आपको रोजगार का नया अवसर देता है। अगर आप अच्छी डिजाइनिंग करती हैं, तो इन्हें बनाकर ऑनलाइन या स्थानीय बाजार में बेच सकती हैं। यह एक छोटा घरेलू व्यवसाय बन सकता है। आप उपहार के तौर पर भी इसका उपयोग कर सकती हैं। यह सस्ते, सुंदर और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ गिफ्ट आपके लिए बन सकता है। यह बच्चों के साथ क्राफ्ट टाइम भी लेकर आता है। यह बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी रचनात्मकता को बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। ऊन से आप पुराने हेयर क्लिप को फिर से नया और आकर्षक बना सकते हैं। यह एक शानदार तरीका है बेकार चीजों को फिर से उपयोग में लाने का। हैंडमेड हेयर क्लिप हमेशा खास और यूनिक दिखते हैं। बाजार में ऐसे डिजाइन नहीं मिलते जो आप खुद बना सकते हैं। ऊन एक सॉफ्ट मटेरियल होता है, जिससे बने हेयर क्लिप बालों में आसानी से लगते हैं और खिंचाव या खरोंच नहीं करते। खासकर बच्चों के लिए यह बहुत सुरक्षित होते हैं।  ऊन से चीजें बनाना, जैसे कि हेयर क्लिप सजाना, एक आरामदायक और ध्यान केंद्रित करने वाली प्रक्रिया होती है। इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle