img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ख़ुद करें

फल और सब्जी के रंगों से कपड़ों को करें कस्टमाइज

टीम Her Circle |  जुलाई 03, 2025

फल और सब्जियों के रंगों से कपड़ों को अपने तरीके से कस्टमाइज करना आपके क्रिएटिविटी के साथ आपको कपड़ों को भी नया रंग देता है। फल और सब्जियों के रंगों से अपने कपड़ों को कस्टमाइज करना एक बहुत ही क्रिएटिव और इको-फ्रेंडली तरीका है। आप प्राकृतिक रंगों से अपने कपड़ों को रंग सकती हैं। यह आपके कपड़े को नए रंग के साथ यूनिक डिजाइन भी देगा। साथ ही यह पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, इन सारे तरीकों से आप फल और सब्जियों के रंगों का सहारा लेते हुए अपने कपड़ों को कस्टमाइज कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

संतरे से नारंगी रंग

आप संतरे के इस्तेमाल से आप नारंगी रंग पा सकती हैं और इससे आप अपने कपड़े को कस्टमाइज करेंगी। गर्मी में आपको संतरा बाजार में आसानी से मिल जाएगा। संतरे से रंग बनाने के लिए आपको संतरे के छिलके को उबाल लें। इसके बाद इन छिलकों को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें। आप संतरे के छिलके को उबालकर या फिर धूप में सुखाकर उसे पीसकर भी उसका रंग निकाल सकती हैं। आपको जब भी अपने कपड़ों पर संतरे का रंग लगाना हो, तो इसे कपड़े में डुबोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ सकती हैं। इससे आपके कपड़े पर संतरे का रंग आ जाएगा।

चुकंदर का रंग

आप अपने कपड़ों पर चुकंदर का रंग भी लगा सकती हैं। चुकंदर यानी की बीट की खूबी यह है कि आप इससे लाल और गुलाबी रंग का डाई प्राप्त कर सकती हैं। चुकंदर की खूबी यह है कि इसे काटने भर से आपके हाथ में लाल और गुलाबी रंग लग जाता है। चुकंदर का रंग बनाने के लिए आपको चुकंदर को बारीक काट कर इसे उबाल लेना है और फिर इसे बाद आप इसको पीस लें और फिर इसका रंग बनाएं और इस्तेमाल करें। आप यह भी कर सकती हैं कि बीट यानी चुकंदर को बारीक काट कर इसे अच्छी तरह से पीस लें और इसके बाद आपको इसे अच्छी तरह से छान लेना है और फिर इस चुकंदर के पानी से आप अपने कपड़े को रंग सकती हैं।

पालक से हरा रंग

पालक के इस्तेमाल से आपको अपने कपड़ों को कस्टमाइज करने के लिए हरा रंग मिल सकता है। पालक के पत्तों से भी आप आसानी से खुद के लिए रंग बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको पालक को उबालना नहीं है। अगर आप पालक को उबालती हैं, तो उससे पालक का रंग हल्का हो जाता है। पालक से रंग बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से साफ कर लें और उसे पानी से 2 से 3 बार धो लें। इससे पालक में मौजूद मिट्टी साफ हो जाएगी। इसके बाद आपको पालक के पत्तों को पीस लेना है और फिर आपको अपने कपड़ों को कस्टमाइज करने के लिए हरा रंग मिल जाता है।

हल्दी से पीला रंग

हल्दी से आपको आसानी से अपने कपड़ों को कस्टमाइज करने के लिए पीला रंग मिल जाता है। हल्दी से पीला रंग पाने के लिए आपको हल्दी को पानी में उबाल लेना है और फिर आपको हल्दी का पीला रंग मिल जाता है। आप फिर इसका उपयोग अपने कपड़ों पर कर सकती हैं। हल्दी से आपको अपने कपड़े के लिए सुंदर और चमकीला पीला रंग मिलता है।

इस तरह से आप कपड़ों को डाई कर सकती हैं

कपड़े को प्राकृतिक तरीके से डाई करने के लिए सबसे पहले फल या फिर सब्जी के रस का पेस्ट तैयार कर लें। आप अपने पसंद के किसी भी सब्जी से रंग तैयार कर सकती हैं। अपने कपड़े को डाई करने से पहले कपड़ों को अच्छी तरह से धो लें। इससे कपड़े अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं और उसे डाई करना भी आसान हो जाता है। आपको कपड़े को डाई करने से पहले अपने पसंद के रंगों के साथ डुबोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ें। इसे हल्के गर्म पानी में डालें और थोड़ा समय दें। इससे रंग कपड़े पर आसानी से बैठ जाते हैं। याद रखें कि डाई में भिगोने के बाद कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा लेना है और फिर उसे पहनने से पहले अच्छी तरह से धो लें। 

प्राकृतिक रंगों से प्रिंट तैयार करना

आप फूलों के आकार के पैटर्न काटकर इन्हें कपड़ों पर प्राकृतिक रंगों से छाप सकती हैं। आप बीट के रस से फूलों के आकार में कपड़े पर छापने का प्रयोग कर सकती हैं। आप फल और सब्जियों के रस को स्प्रे बोतल में भरकर कपड़े पर हल्के से स्प्रे कर सकती हैं। आप कपड़ों पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके कढ़ाई भी कर सकती हैं, जो कि आपके कपड़े को यूनिक लुक देता है। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle