img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / संस्कृति / पॉप-कल्चर

जानें क्या है स्मॉल ट्रीट कल्चर और क्यों हो रही है अति लोकप्रिय

टीम Her Circle |  April 24, 2026

इन दिनों लिटिल ट्रीट कल्चर संस्कृति की काफी चर्चा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

क्या है लिटिल ट्रीट कल्चर

'लिटिल ट्रीट कल्चर' का मतलब है छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना है और यह एक ऐसा ट्रेंड है, जो कम कीमत वाली, भावनात्मक रूप से संतोष देने वाली और इंस्टैंट खुशी देने वाली खरीदारी पर आधारित है। अनिश्चित समय में, ये छोटी-छोटी चीजें खुद की देखभाल और अपने जीवन पर नियंत्रण रखने का एक शक्तिशाली जरिया बन जाती हैं और इन दिनों इस ट्रेंड में लोगों की खूब दिलचस्पी बढ़ गई है। ‘स्मॉल ट्रीट इकॉनमी’, जिसे अक्सर ‘लिटिल ट्रीट कल्चर’ भी कहा जाता है, एक ऐसा उपभोक्ता ट्रेंड है, जिसमें लोग खासतौर से Gen Z और मिलेनियल पीढ़ी की महिलाएं अपना मूड बेहतर बनाने या रोजमर्रा के कामों के लिए खुद को इनाम देने के मकसद से अक्सर सस्ती-सुंदर लग्जरी चीजें खरीदते हैं और यह एक साधारण आदत से विकसित होकर अब एक अरबों डॉलर का आर्थिक इंजन बन चुका है, जो कॉफी से लेकर स्किनकेयर तक हर चीज की मार्केटिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल रहा है।

महिलाओं के बीच यह ट्रेंड क्यों बढ़ रहा है

दरअसल, यह ऐतिहासिक रूप से, आर्थिक मंदी के दौरान इस सोच की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं ने बड़ी चीजों, जैसे कार या घर से हटकर छोटी, सस्ती और लग्जरी चीजों की तरफ ध्यान देना शुरू किया, इसे एक तरह से लिपस्टिक इफेक्ट भी माना जाने लगा, जैसे कि महिलाओं ने अब लिपस्टिक पर ध्यान देना शुरू कर दिया है, ताकि वे खुद को पैम्पर वाली फीलिंग दे सकें। साथ ही इसकी बड़ी वजह यह भी है कि ऐसी कई चीजें हैं, जो बड़ा-बड़ा सोच कर, कभी मिलता नहीं है, ऐसे में देरी से मिलने वाली चीजों के लिए अब धैर्य कम होने लगा है, ऐसे में छोटी-छोटी चीजें जो तुरंत खुशी देती हैं और अपने मौजूदा सुख पर नियंत्रण का एहसास कराती हैं। इन चीजों पर ध्यान देना लोगों ने शुरू किया है।

Gen Z की पसंद 

गौरतलब है कि यह जानना भी जरूरी है कि Gen Z, अपनी भावनाओं को बेहतर बनाने के लिए गैर-जरूरी चीजें खरीद रहा है, क्योंकि उन्हें उथल-पुथल भरी दुनिया में, उन्हें अपने जीवन पर थोड़ा-सा नियंत्रण होने का एहसास दिलाता है। ऐसे में वे कभी नहीं सोच रहे हैं कि सामान की जरूरत है भी कि नहीं और वे इसे खरीद रहे हैं और इसका फायदा ब्रांड उठा रहे हैं, क्योंकि उन्हें सामान की खास वारंटी नहीं देनी पड़ रही हैं, साथ ही छोटे प्रोडक्ट्स फैसला लेने में आने वाली हिचकिचाहट को कम करते हैं। जब खरीदारों को दो बार सोचने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है। और बड़ी और एक बार खरीदी जाने वाली चीजों के विपरीत, छोटी-मोटी चीजें बार-बार खरीदने की आदत को बढ़ावा देती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य और सेल्फ-केयर

अगर गौर करें, तो ऐसी कई महिलाएं हैं, जो इस सोच से परेशान हैं कि आखिर जीवन में उन्हें कैसे चीजों को सुलझाने की कोशिश करनी है, इसमें उलझी रहती है, ऐसे में ये छोटी ख़ुशी भी उन्हें खुद को खुश करने के लिए और तनाव को दूर करने के लिए काफी होता है, इसलिए कई महिलाएं इन खरीदारी को सेल्फ-केयर मानती हैं।  वे इनका इस्तेमाल तनाव भरे दिन के बाद अपना मूड ठीक करने के लिए करती हैं और वे इन्हें जश्न की तरह मनाने लगी हैं। अब वो किसी एक दिन को नहीं, बल्कि हर दिन को खास बनाने की कोशिशों में जुटी रहती हैं। और रोजमर्रा की जिंदगी को खास बना रही हैं। #GirlMath और #SoftGirl जैसे सोशल मीडिया ट्रेंड महिलाओं को अपनी जिंदगी खास बनाने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे कॉफी पीने जैसा एक आम काम भी एक खूबसूरत रस्म बन जाता है। इसलिए कॉफी कैफे जाकर पीने का ट्रेंड भी काफी चर्चे में है। 

आर्थिक असर



अगर इसके आर्थिक परिणाम की बात करें, तो कई रिटेलर और ब्यूटी ब्रांड, ट्रीट पर होने वाले खर्च के इस लगातार प्रवाह को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं और अब ज्यादा से ज्यादा कम कीमत वाले आइटम पेश कर रहे हैं। वहीं खर्च करने की फ्रीक्वेंसी को भी बढ़ा रहे हैं और सर्वे बताते हैं कि लगभग 62 प्रतिशत लोग इन ट्रीट को अपनी देखभाल के लिए जरूरी मानते हैं, और Gen Z के लगभग 32 प्रतिशत लोग रोजाना इनका मजा लेते हैं। साथ ही देखें, तो सोशल मीडिया का असर यह हुआ है कि कई प्लेटफॉर्म, नयी-नयी चीजें हर दिन खोजने के मुख्य जरिया बन गए हैं और 80 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक Reels या इन्फ्लुएंसर के जरिए ही ट्रीट के लिए नए आइडिया ला पा रहे हैं।

इस बात को भी समझें 

गौरतलब है कि सच बात है कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप तनाव मुक्त रहने के लिए कुछ तो करें और कुछ हद तक देखें, तो यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि बिना सोचे-समझे खुद को ट्रीट देने की आदत से पैसों की काफी बर्बादी हो सकती है, जिससे आपके लंबे समय के वित्तीय लक्ष्य पूरे होने में देरी हो सकती है। इसलिए इन बातों का ख्याल जरूर रखें। 


 



। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle