img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / संस्कृति / पॉप-कल्चर

जब किसी के घर जाएं मेहमान बन कर, लिहाज रखें

टीम Her Circle |  February 04, 2026

अमूमन हम जब भी किसी के घर जाते हैं, तो यह पूरी तरह से भूल जाते हैं कि हम वहां मेहमान बन कर गए हैं, हम अपने घर को भले गंदा न करें, लेकिन दूसरे के घर में गंदगी फैलाने से दूर नहीं रहते हैं। ऐसे में आइए जानने कि कोशिश करें कि क्या संस्कृति और तरीके अपनाने चाहिए, जब आप किसी के घर जाएं। 

पहले से बात करके रखें 

इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि अपने आने और जाने की सही तारीखें पहले से कन्फर्म कर लें। और जिनके यहां भी जा रहे हैं, उन्हें इसकी जानकारी जरूर दे दें, क्योंकि अगर कोई दूसरे के घर जाता है, तो उनका भी पूरा रूटीन अलग हो जाता है, ऐसे में बेहद जरूरी है कि अपना रोज का शेड्यूल शेयर कर दें, ताकि आपके होस्ट को पता रहे कि आप कब आएंगे और कब जायेंगे, घर में कितनी देर रहेंगे, इससे उन्हें सहूलियत होगी सारे इंतजाम करने में, तो इस बात का आपको जरूर ध्यान रखना ही चाहिए। 

गिफ्ट लाएं 

एक बात का आपको और ख्याल रखना है कि आपको गिफ्ट्स लेना बेहद जरूरी है और आपको गिफ्ट जरूर ले जाना चाहिए, आप फिर भले ही कोई छोटी चीज लें, लेकिन हमेशा दें, इससे आप सामने वाले को खुश कर पाएंगी और ध्यान रख पाएंगी, एक छोटा-सा जेस्चर भी किसी को बहुत खुशियां देता है। फूल, वाइन या अपने शहर की कोई लोकल चीज जैसा छोटा-सा कोई भी गिफ्ट उन्हें दें, उन्हें अच्छा लगेगा और होस्टेस गिफ्ट लाना अच्छी और आम बात है। बच्चों को भी समझाएं कि वह अच्छी तरह से बर्ताव करें। 

बेवजह के सवाल-जवाब नहीं 

हमारी यह आदत भी बहुत खराब होती है कि हम किसी के घर जाते हैं, तो उनके बारे में बहुत सवाल पूछते हैं, जैसे कोई घर में बैठा है, तो पूछेंगे आप काम पर नहीं जाते, जाते हैं तो कितना कमा लेते हैं, बाई या घर के हाउस हेल्प को कितना सामान देते हैं और ऐसे कई सवाल हमेशा पूछे जाते हैं और यह सामने वाले को बुरा लगने के लिए काफी है, अरे! आप चीजों को ऐसे करते हैं, हम तो अपने घर में ऐसे करते हैं और इस तरह से करते हैं, जैसी चीजें होती रहेंगी। किसी के घर जाकर किसी भी तरह की डिंग हांकना या फिर दिखाना कि सब बहुत है आपके पास, यह चीजें सामने वाले को दुखी कर सकती है। बच्चों को भी समझाएं कि वह अच्छे से रहें। 

घर है होटल नहीं 

कई लोगों की यह आदत होती है कि दूसरे के घर में जाकर वह यह सोचने लगते हैं कि चलो, हमें कौन-सी सफाई करनी है, हम घर को गंदा कर देते हैं, इसलिए वह कमरे को गंदा कर देते हैं, वहीं बात जब घर की आती है, तो हम कई बातें भूल जाते हैं। इसलिए किसी के घर में जाकर कपड़े कहीं भी फेंकना, कमरे में गंदगी फैला देना और फिर घर में बिना पूछे उनके सामान का इस्तेमाल करना, सब बेहद गलत है और यह नहीं किया जाना चाहिए। इससे आप मेहमान से अनचाहे मेहमान कहलाने लग जायेंगे। बच्चों को भी ये बातें सिखाएं। 

घर के नियमों का सम्मान करें

हर घर का अपना एक नियम होता है और उन्हें समझने का भी। हर घर का अपना एक तरीका होता है। खाने के समय, शांत रहने के समय, और दरवाजे पर जूते उतारने हैं या नहीं, इन सब मामलों में अपने होस्ट की बात मानें। इस बात का खास ख्याल रखें कि हर सुबह अपना बिस्तर ठीक करें और अपना सामान अपने दिए गए कमरे में ही रखें। साथ ही अपने होस्ट के साथ जाकर उनके घर के कामों में मदद करें और रोज के कामों में मदद करने के लिए खुद आगे बढ़ें, जैसे टेबल लगाना, बर्तन हटाना या खाना बनाने में मदद करना। बच्चों को भी सिखाएं ऐसा करना। 

प्राइवेसी का ध्यान रखें

इस बात का ध्यान रखें कि कॉमन एरिया में ही रहें और बिना बुलाए मास्टर बेडरूम या ऑफिस जैसी प्राइवेट जगहों पर जाने से बचें। अपनी जरूरत का सामान खुद लाएं और अपनी बेसिक टॉयलेटरीज और जरूरी चीजें खुद लाएं, ताकि आपको अपने होस्ट के सामान पर निर्भर न रहना पड़े। बच्चों को भी सीखनी चाहिए ये बातें। 

आभार दिखाएं 

एक बात आप खासतौर से याद रखें कि आपको रोज थैंक यू कहने के बारे में सोचना चाहिए और आप जहां आवास पर हैं, वहां हाथ से लिखा हुआ थैंक यू नोट या कार्ड भेजें। आप कोशिश करें कि ऐसा जरूर करें, इससे आप खुद यह दर्शा पाएंगे कि आपने कितनी कर्टसी है और आप किस तरह से इस तरह की परेशानी से खुद को दूर रख सकती हैं कि कोई आपके जाने के बाद यह न सोचें कि आपने सिर्फ उन्हें परेशान किया है, बल्कि यह देखें कि कैसे आपने उन्हें सम्मान दिया है और उन्हें इस बात की समझ होगी। बच्चों को भी आभार जताना सिखाएं। 

क्या न करें



एक बात का खास ख्याल रखें कि आपको ज्यादा देर तक कहीं भी ठहरने की जरूरत नहीं है, इस बात को दिमाग में रखें एक आम नियम यह है कि जब तक पहले से तय न हो, अपनी विजिट को लगभग तीन रातों तक ही रखें। एक बात आपको और ध्यान देना चाहिए कि बिना बुलाए मेहमानों को न लाएं, अपने होस्ट से पूछे बिना कभी भी किसी और को अपने साथ न बुलाएं। साथ ही यह भी न हो कि सामने वाले को महसूस कराएं कि वे सिर्फ वहां रुकने आये हैं और उनकी अपनी योजनाएं भी होनी चाहिए, लेकिन पूरे समय अपने कमरे में रहने के बजाय अपने होस्ट के साथ घुलने-मिलने में कुछ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। इस बात का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। बच्चों को भी सिखाएं। 

अपेक्षाएं कम

आपको किसी से भी कोई अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि अपेक्षाओं से मन दुखी होता है और कुछ नहीं, लोग आपको स्टेशन छोड़ने जाएं, लेने जाएं, यह सब न सोचें। खाना परोस कर हाथ में दें, यह सब न सोचें। आप अपनी जिम्मेदारी खुद लेकर आएं और फिर आकर किसी के घर में आराम से रहें। एक बात का और ध्यान रखें कि अपनी विजिट के लिए ज्यादा सामान पैक करने से बचें, ताकि आपके होस्ट को कम सामान स्टोर करना पड़े।अगर आपको कुछ बड़ी चीजें लानी हैं, तो उन्हें पहले से बता दें, ताकि वे उसके लिए जगह बना सकें। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अपेक्षाएं कम रखना बच्चों को भी सिखाएं। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle