img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / संस्कृति / इवेन्ट्स

खास पक्षी के नाम पर 25 सालों से जारी 'हॉर्नबिल' महोत्सव

टीम Her Circle |  December 09, 2025

नागालैंड का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव हॉर्नबिल महोत्सव माना जाता है। इस उत्सव की सबसे बड़ी खूबी यह रहती है कि इसमें लगभग सभी जनजातियां अपनी कला और संस्कृति के साथ अपनी परंपराओं और नृत्य को भी इस महोत्सव में पेश करते हैं। एक तरह से देखा जाए, तो नागा समुदाय के लिए यह फेस्टिवल सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, इस फेस्टिवल के बारे में विस्तार से।

क्या है हॉर्नबिल महोत्सव 

इस महोत्सव को नागालैंड सरकार द्वारा साल में एक बार आयोजित किया जाता है। ज्ञात हो कि हॉर्नबिल महोत्सव को त्योहारों का त्योहार भी कहा जाता है। इस महोत्सव का नाम हॅार्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है, जो कि नागालैंड की लोक कथाओं में एक खास स्थान रखता है। यह महोत्सव किसामा हेरिटेज विलेज में होता है। दिसंबर की पहली तारीख से 10 तारीख तक इस महोत्सव को मनाया जाता है। इस दौरान 17 जनजातियों की समृद्ध विरासत दिखाई देती है। 

कहां पर होता है आयोजन

हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन खासतौर पर किसामा हेरिटेज विलेज में होता है, जो कि कोहिमा से तकरीबन 10 से 12 किलोमीटर दूर है। यह कार्यक्रम किसी एक स्थान पर नहीं, बल्कि कोहिमा, दीमापुर और अन्य स्थानों में भी होता है। इस महोत्सव का मकसद एक तरह से विश्व स्तर पर नागालैंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। साथ ही यह कला और संस्कृति को एक बड़ा मंच प्रदान करता है।

इस महोत्सव का उद्देश्य 

इस महोत्सव का उद्देश्य खासतौर पर कई सारी नागा जनजातियों की संस्कृति को एक मंच पर लाने के लिए होता है। पारंपरिक कला, नृत्य, संगीत और भोजन को संरक्षित करने के लिए होता है। इसके साथ ही एक तरह से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए होता है। 16 साल से इस महोत्सव को नागालैंड में मनाया जाता है। 

प्रमुख आकर्षण

हॅार्नबिल महोत्सव का प्रमुख आकर्षण विभिन्न जनजातियां अपने पारंपरिक नृत्य, संगीत, पारंपरिक खेल, और युद्ध तकनीक को प्रस्तुत करती है। इस उत्सव में मोरंगों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाती हैं। नागा कुश्ती और स्वदेशी खेल भी इस महोत्सव का हिस्सा बनते हैं। बांस की स्टिल्ट दौड़ और तीरंदाजी जैसे स्वदेशी खेल भी इसमें शामिल होते हैं। इस महोत्सव में एक बड़ा बाजार लगता है, यहां स्थानीय कारीगर और शिल्पकार नागा हथकरघा उत्पाद, बांस, शिल्प और आदिवासी आभूषण प्रदर्शित किए जाते हैं और बेचे भी जाते हैं। 

फूड स्टॅाल और रॅाक प्रतियोगिता 



हॅार्नबिल महोत्सव में रॅाक प्रतियोगिता महोत्सव में सबसे मांग वाले कार्यक्रमों में से एक है। इस दौरान भारत और विदेश के रॅाक बैंड एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसके अलावा फूड स्टॅाल पारंपरिक नागा व्यंजन जैसे स्मोक्ड, मीट, बांस शूट, और कई तरह के नागा सॅास पेश किए जाते हैं। नागा का लोकप्रिय फूड इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होता है। 

कला और संस्कृति का संगम 

इस महोत्सव में नागा बुना कपड़ा, आभूषण, लकड़ी की कला, पारंपरिक हथियार आदि की प्रदर्शनी की जाती है। पतंबाजी, तीरंदाजी के अलावा पारंपरिक और आधुनिक नागा फैशन का शानदार प्रदर्शन किया जाता है। इस तरह से नागा समुदाय अपनी कला और संस्कृति को जीवंत बनाने का नायाब महोत्सव मनाया जाता है। 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle