img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / संस्कृति / इवेन्ट्स

इतिहास रचा ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ ने, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर जीतने वाली बनीं पहली महिला

टीम Her Circle |  March 17, 2026

यह महिलाओं के लिए गौरवान्वित होने का समय है कि 15 मार्च, 2026 को 98वें अकादमी पुरस्कारों में ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए अकादमी पुरस्कार मिला और वह इस श्रेणी में अवार्ड जीतने वाली पहली महिला बनीं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

उपलब्धि 

गौरतलब है कि ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ ने इस वर्ष यानी कि 15 मार्च, 2026 को सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने रयान कूगलर द्वारा निर्देशित अलौकिक थ्रिलर फिल्म "सिनर्स" में अपने काम के लिए ऑस्कर जीता। खास बात यह है कि  यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला होने के साथ-साथ, वह इस श्रेणी में नामांकित होने वाली पहली अश्वेत महिला भी थीं। बता दें कि 98वें अकादमी पुरस्कारों में अपने स्वीकृति भाषण के दौरान, अर्कापॉ ने डॉल्बी थिएटर में उपस्थित सभी महिलाओं से खड़े होने का अनुरोध किया, और लगभग एक सदी पुरानी बाधा को तोड़ने में उनके समर्थन को स्वीकार किया। 

कौन हैं ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ

बता दें कि ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ का जन्म 14 दिसंबर, 1979 में हुआ और वह इतिहास रचने वाली अमेरिकी छायाकार हैं, जो निर्देशक रयान कूगलर के साथ ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर और अलौकिक थ्रिलर सिनर्स में अपने सहयोग के लिए जानी जाती हैं। अगर हम उनके प्रारंभिक जीवन और शिक्षा के बारे में बात करें, तो उनका जन्म ऑक्सनार्ड, कैलिफोर्निया में हुआ और उनका पालन-पोषण सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में हुआ। वे फिलीपीनी और अफ्रीकी अमेरिकी क्रियोल मूल की हैं। यह जानना दिलचस्प है कि वे अपने नाना, जो फिलीपींस में एक रेसिस्टेंट सेनानी थे, उनसे काफी प्रभावित रहीं और अपने दादा-दादी, जो कि यात्राओं की काफी शौकीन थे, उनसे उनकी जिंदगी प्रभावित रही,  ऑटम उनकी यात्राओं की फोटोग्राफी से बहुत प्रभावित थीं। शुरुआती दौर में उन्होंने शुरू में क्यूरेटर बनने की योजना के साथ लोयोला मैरीमाउंट विश्वविद्यालय (2002) से कला इतिहास में बीए किया। एक शैलीगत फिल्म पाठ्यक्रम ने उनका मार्ग बदल दिया, जिसके बाद उन्होंने 2009 में एएफआई कंजर्वेटरी से सिनेमैटोग्राफी में एमएफए की उपाधि प्राप्त की।

सिनेमेटोग्राफी का जवाब नहीं 

बता दें कि उन्हें जिया कोपोला द्वारा निर्देशित स्वतंत्र फिल्मों जैसे पालो ऑल्टो (2013) और मेनस्ट्रीम (2020) से शुरुआती पहचान मिली। वहीं तकनीकी उपलब्धियों की बात करें, तो सिनर्स फिल्म में, वह आईमैक्स 15-परफॉर्मेंस और अल्ट्रा पैनविजन 70 के संयोजन का उपयोग करके फीचर फिल्म शूट करने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने 65 पाउंड के आईमैक्स कैमरों को स्वयं संचालित किया। उन्होंने रिहाना (लिफ्ट मी अप), एसजेडए, सोलांगे नोल्स और हैम जैसे कलाकारों के लिए हाई-प्रोफाइल संगीत वीडियो फिल्माए हैं। वहीं टेलीविजन की दुनिया में मार्वल की लोकी (2021) के पहले सीज़न में अपने काम के लिए उन्हें प्राइमटाइम एमी नामांकन मिला।

किन महिला सिनेमेटोग्राफर रही हैं नॉमिनेशन में 

बता दें कि अर्कापॉ से पहले, इस श्रेणी के इतिहास में केवल तीन महिलाओं को ही नामांकित किया गया है, जिनमें वर्ष 2018 में मडबाउंड के लिए राहेल मॉरिसन, वर्ष 2021 में द पावर ऑफ द डॉग के लिए एरी वेग्नर और वर्ष 2022 में एल्विस के लिए मैंडी वॉकर। उल्लेखनीय है कि अर्कापॉ ने सिनर्स के लिए आईमैक्स 65 मिमी और अल्ट्रा पैनविजन पर शूटिंग करने वाली पहली महिला छायाकार बनकर भी इतिहास रचा। उन्हें एडोल्फो वेलोसो (ट्रेन ड्रीम्स), माइकल बाउमन (वन बैटल आफ्टर अनदर), डैन लॉस्टसेन (फ्रैंकस्टीन) और डेरियस खोंडजी (मार्टी सुप्रीम) के साथ नामांकित किया गया था।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle