सेविंग्स करने के लिए हम कई तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन इससे लाइफस्टाइल में काफी फर्क पड़ता है। पैसे और बजट को लेकर कई तरह के उतार और चढ़ाव देखने मिलते हैं। क्या आप जानती हैं कि बिना अपनी जीवनशैली में बदलाव किए भी आप पैसे की बचत कर सकती हैं। ऐसे कई सारे तरीके हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप बचत के साथ अपनी जीवनशैली को आगे बढ़ा सकती हैं।
करें सेविंग्स

आपको इसके लिए सेविंग्स करना जरूरी हैं। आपको हर महीने कुछ पैसे सेविंग अकाउंट में डालने चाहिए। आप इसके लिए अपनी सैलरी अकाउंट से सेविंग अकाउंट को लिंक कर दें और हर महीने एक तय दिन को आपके द्वारा तय किए गए पैसे कट जाएंगे और आपके सेविंग अकाउंट तक पहुंच जाएंगे। इसके जरिए आप इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि पैसे खर्च होने से पहले ही बचत खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। इलाही महीने ऐसा होना आपके भविष्य को आर्थिक तौर से प्रबल बनाता है।
कैशबैक ऐप्स का करें उपयोग

अक्सर आप शॉपिंग करने के लिए या कुछ भी खरीदने के लिए किसी न किसी ऐप्स का इस्तेमाल जरूरी करती हैं। इस दौरान आपको कैशबैक ऐप्स का उपयोग करना चाहिए, इसके जरिए आपको घर का सामान खरीदने या फिर किस भी जरूरत की शॉपिंग पर कैशबैक ऐप्स का उपयोग करें। इससे कई जरूरी सामानों पर आपको कैशबैक की सुविधा मिल जाती हैं, जो कि आपको सामान खरीदने पर पैसे मिलने का मुनाफा देती हैं। कैशबैक ऐप्स आपको खरीदारी पर कुछ प्रतिशत पैसे वापस देता है।आप कैशबैक से मिलने वाली छोटी छोटी रकम के साथ एक बड़ा अमाउंट आपके पास इकट्ठा हो जाता हैं। साथ आप को कैशबैक के जरिए डिस्काउंट का भी लाभ मिलता है और आपको घर का सामान खरीदने में भी आसानी से होती रहती।
उच्च ब्याज वाले बचत खाते उपयोग

आपको अपने पैसे को उच्च ब्याज वाले बचत खाते में जमा करना चाहिए। इससे आपको समय सीमा पूरी होने पर अच्छा अमाउंट वापस मिलता है। उल्लेखनीय है कि पारंपरिक बैंकों की तुलना में ऑनलाइन के बैंक उच्च ब्याज दर देते हैं। लेकिन आपको किसी भी बैंक का चुनाव सोच समझकर करना चाहिए। यह बहुत जरूरी है कि आप किसी भी बैंक में पैसा सुरक्षित रखने से पहले बैंक से जुड़ी पूरी जानकारी जान लें। साथ ही आपको इस मामले में किसी जानकार की भी मदद लेनी चाहिए। किसी जानकार के मार्गदर्शन में आप अपने उच्च ब्याज दर वाली स्कीम का पता लगा सकती हैं।
अपने खर्चे की समीक्षा करना

बहुत जरूरी हैं कि आप अपने खर्चे की समीक्षा करें। आप कब, कहां और कितना खर्च कर रही हैं, इसकी सारी जानकारी आपको होनी चाहिए। इसके जरिए आपको यह समझ आता है कि आपने किस महीने अधिक पैसे खर्च किए हैं और गैर जरूरी खर्च को फिर से नहीं दोहराने की गलती से भी आप बच जाती हैं। अगर आप गैर जरूरी खर्चों की बात करें, तो बार-बार पार्टी करना, हर किसी को गिफ्ट देना, इन सब पर खर्च करने से पहले आपको विचार करना चाहिए।
बजट तैयार करना

जी हां, किसी भी तरह के सेविंग्स के लिए सबसे पहला स्टेप होता है, बजट बनाना। आपको अपने लिए एक पैसे का अमाउंट तैयार करना हैं कि हर महीने आपको इतना ही पैसा खर्च करना है। यह एक तरह से मां वाला तरीका है। जैसे मां एक तय पैसे में पूरे घर का खर्च चलाती हैं, ठीक इसी तरह से।