img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

खिले-खिले फूल से बनाएं अपने करियर की बागवानी

प्राची |  अक्टूबर 06, 2023

फूलों की खुशबू और उसकी सुंदरता प्रकृति की अनमोल भेंट है। हर किसी को फूलों से सजना और अपने परिसर को फूलों से सजाना पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि फूल आपके करियर को नई ऊंचाई पर भी पहुंचा सकते हैं। जी हां, फूलों की खेती में खुद को योग्य बनाकर आप खुद का बिजनेस स्थापित कर सकती हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम इस लेख के जरिए यह बताने की कवायद कर रहे हैं कि कैसे पर्यावरण के सबसे मनमोहक उदाहरण फूलों के जरिए आप अपने करियर की बागवानी खिला सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्या है फ्लोरीकल्चर

शायद आपको यह नहीं पता होगा कि फूलों से जुड़े ज्ञान को हासिल करन के लिए आपको फ्लोरीकल्चर का अध्ययन करना होगा। इस अध्ययन में आपको फूलों से जुड़ी हर जानकारी के साथ मार्केटिंग के भी गुण सिखाए जायेंगे और हर तरह के फूल और कर्मिशयल स्तर पर उसकी उपयोगिता को बढ़ाने के साथ कैसे इस फूल खेती के माध्यम से कमाई की जा सकती है, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से दी जाती है। दिलचस्प यह है कि फूलों का सबसे अधिक उपयोग परफ्यूम इंडस्ट्री में होता है, फ्लोरीकल्चर की पढ़ाई के दौरान इस बारे में भी बताया जाएगा।

फूलों की खेती के लिए करें ये कोर्स

फूलों की खेती से जुड़े कोर्स को करने के लिए आपको डिग्री हासिल करने की आवश्यकता नहीं है। 12 वीं के बाद आप इस कोर्स के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकती हैं, हालांकि 12 वीं आपके विषय में फिजिक्स, केमिस्ट्री या फिर बायोलॉजी का होना अनिवार्य है। कई ऐसे कॅालेज हैं, जहां पर फूलों की खेती के लिए वेकेशन और सर्टिफिकेट कोर्स मौजूद हैं। इंटरनेट पर आपको इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी। फूलों की खेती से जुड़े कोर्स में आप डिग्री भी हासिल कर सकती हैं। इसका नाम बीएससी इन फ्लोरीकल्चर है। 

यहां मिलेगा बड़ा मौका

कई सरकारी और प्राइवेट कंपनियां हैं, जो कि फूल खेती और फूल विज्ञान से जुड़े लोगों की तलाश करती हैं। आप फूलों की खेती से जुड़ी पढ़ाई को पूरा करने के बाद फ्लोरल डिजाइनर के साथ परफ्यूम इंडस्ट्री में भी अपने करियर के ग्राफ को आगे बढ़ा सकती हैं। कई कॉस्मेटिक्स और परफ्यूम उत्पादन कंपनियों में आप अच्छी कमाई की नौकरी हासिल कर सकती हैं।

इतनी होगी कमाई

अगर आप यह सोच रही हैं कि इस करियर को अपनाने के बाद आपकी कमाई लाखों में होगी, तो इसके लिए आपको अनुभव को अपनी झोली में बटोरना होगा, लेकिन आपकी शुरुआती कमाई 30 हजार से 50 हजार के बीच में शुरू हो सकती है। 2 या 3 साल के अनुभव के बाद आप महीने में लाखों कमा सकती हैं, वहीं कुछ साल नौकरी करने के बाद आप फूल की खेती से जुड़ा अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकती हैं।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle