img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

सिर्फ थोड़ी सी पूंजी के साथ महिलाएं शुरू करें बांस का बिजनेस

टीम Her Circle |  सितंबर 26, 2025

बांस से जुड़ा व्यवसाय इन दिनों काफी चलन है। सस्टेनेबल व्यवसाय इन दिनों काफी मांग में हैं और महिलाएं इस बिजनेस में अपने करियर की राह आगे बढ़ा सकती हैं। महिलाएं कम लागत में भी बांबू से जुड़ा बिजनेस शुरू कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे महिलाएं इस व्यवसाय को शुरू कर सकती हैं।

छोटे पैमाने पर करें शुरुआत

महिलाएं छोटे पैमाने पर बिजनेस की शुरुआत खुद ही कर सकती हैं। इसके जरिए महिलाएं खुद ही छोटे पैमाने पर हस्तशिल्प उत्पादन बना सकती हैं। महिलाएं बांस से बनी चीजें जैसे टोकरी, चूड़ी स्टैंड, पेन स्टैंड, दीया होल्डर आदि को घर से बनाना शुरू कर सकती हैं। इसके लिए महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं होती है। हाथ के औजार और बुनाई की कला इसके लिए काफी है और आप बांस से बनी चीजें बना सकती हैं और धीरे-धीरे ब्रिकी करना शुरू कर सकती हैं। इसके जरिए आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार कर सकती हैं।

लोकल मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

महिलाएं लोकल मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने प्रोडक्ट को बेच सकती हैं। शुरू में लोकल मेले या फिर किसी हाउसिंग सोसायटी में स्टॉल लगाकर बिक्री कर सकती हैं। धीरेःधीरे फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर व्हाटसअप जैसे सोशल मीडिया चैनल पर ग्राहक बनाकर बिक्री कर सकती हैं। महिलाएं अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी सामान बेंच सकती हैं। इससे आपको अपने प्रोडक्ट को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचने में आसानी हो सकती है।

ट्रेनिंग लेकर खुद को करें अपडेट

कई सारी सरकारी योजनाएं हैं और एनजीओ हैं, जहां पर महिलाओं को बांस कारीगरी की मुफ्त और सस्ती ट्रेनिंग देती हैं। कई सारी ऐसी संस्थाएं हैं, जो कि बांस उत्पादों को प्रमोट करती हैं। इसके साथ कई सारे जगहों पर बांस के उत्पादन बनाने की भी ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग लेने के कारण आप अपने आपको इस क्षेत्र में अपडेट कर सकती हैं। आप बिजनेस को लेकर भी खुद को अपडेट कर सकती हैं और बिजनेस से जुड़ी शिक्षा ले सकती हैं।

कच्चा माल लोकल मार्केट में सस्ते में खरीदें

बांस से जुड़ा बिजनेस करने के लिए आप बाजार से माल सस्ते में खरीद सकती हैं। आप बांस का कच्चा माल ग्रामीण क्षेत्रों या फिर कस्बों से सस्ते में खरीद सकती हैं। कई सारी लोकल जगहों पर माल सस्ते में मिलता है। आप माल को एक साथ सस्ते में भी खरीद सकती हैं। हालांकि आपको बांस से जुड़े कच्चे माल की खरीद और बिक्री को लेकर सारी जानकारी होनी चाहिए। इससे आपको सामान खरीदने में आसानी होगी। 

कम समय में यूनिक और इको-फ्रेंडली प्लान बनाएं

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इको फ्रेंडली प्रोडक्ट की मांग इन दिनों काफी बढ़ी हुई है। लोग इस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल त्योहारों से लेकर गिफ्ट देने के लिए भी करते हैं। ऐसे में आप अपने इस यूनिक बिजनेस को आकार देकर उसे नई ऊंचाई पर पहुंचा सकती हैं। महिलाएं कम लागत में एक यूनिक ब्रांड बना सकती हैं — बस प्रोडक्ट की पैकेजिंग, कहानी और मार्केटिंग पर थोड़ा ध्यान दें।



 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle